Coronavirus: बस्ती में नये कोरोना केस, मृतकों की संख्या बढ़ी

Corona Virus1

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना (Basti Coronavirus) के मामले पाये जाने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को जिले में 6 नये मामले मिले. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की. बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट में एक मृत महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों के मरने की संख्या बढ़कर सात हो गई है.

6 नये मामले पाए जाने के बाद अब जिले में 188 एक्टिव हैं, सात की मौत हो गई है और 46 लोग डिस्चार्ज कर दिये गये हैं. इससे पहले बस्ती में कोरोना वायरस  के बढ़ते मामलों के बीच जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने लोगों से अपील की है.

उन्होंने  बस्ती के नागरिकों को सम्बोधित एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है.’ DM Basti ने कहा कि ‘बस्ती जनपद कोरोना से लड़ाई मज़बूती से लड़ रहा है. किसी को परेशान अथवा भयभीत होने की आवश्यकता नही है परंतु नागरिकों को अपनी ज़िम्मेदारी समझने की भी आवश्यकता है. ये लड़ाई आपके सहयोग के बिना जीतना मुश्किल होगा.’

महिला ने लगाया 60 हजार रिश्वत लेकर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप, DM से लगाई गुहार यह भी पढ़ें: महिला ने लगाया 60 हजार रिश्वत लेकर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप, DM से लगाई गुहार

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है. व्यवस्थित रूप से मेहनत कर सस्पेक्ट को चिन्हित कर उसका सैम्पल लेना अच्छे कार्य का घोतक है(पूर्वांचल में बस्ती ज़िले से ज़्यादा सैम्पल किसी ज़िले से नही गए है) और इसके लिए बस्ती का हेल्थ डिपार्टमेंट बधाई का पात्र है.’

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उठाए सवाल; SIT रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उठाए सवाल; SIT रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

DM Basti ने कहा कि ‘ज़्यादा सैम्पल लेने और टेस्ट कराने से से केसेज़ का आयडेंटिफ़िकेशन होना(आम बोलचाल की भाषा में केसेज़ का बढ़ना)लाज़मी है. समझने की ज़रूरत है की समय पर चिह्नांकन से कोरोना संक्रमण रुकता है.’

बस्ती के प्रभात सिंह का BPSC में चयन, जिला योजना अधिकारी पद पर सफलता मिलने पर व्यापारियों ने किया सम्मानित यह भी पढ़ें: बस्ती के प्रभात सिंह का BPSC में चयन, जिला योजना अधिकारी पद पर सफलता मिलने पर व्यापारियों ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कमिश्नर आवास तक पहुंचा Covid19, अब तक 237 संक्रमित

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jun 2020 By Bhartiya Basti

Coronavirus: बस्ती में नये कोरोना केस, मृतकों की संख्या बढ़ी

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना (Basti Coronavirus) के मामले पाये जाने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को जिले में 6 नये मामले मिले. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की. बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट में एक मृत महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों के मरने की संख्या बढ़कर सात हो गई है.

6 नये मामले पाए जाने के बाद अब जिले में 188 एक्टिव हैं, सात की मौत हो गई है और 46 लोग डिस्चार्ज कर दिये गये हैं. इससे पहले बस्ती में कोरोना वायरस  के बढ़ते मामलों के बीच जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने लोगों से अपील की है.

उन्होंने  बस्ती के नागरिकों को सम्बोधित एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है.’ DM Basti ने कहा कि ‘बस्ती जनपद कोरोना से लड़ाई मज़बूती से लड़ रहा है. किसी को परेशान अथवा भयभीत होने की आवश्यकता नही है परंतु नागरिकों को अपनी ज़िम्मेदारी समझने की भी आवश्यकता है. ये लड़ाई आपके सहयोग के बिना जीतना मुश्किल होगा.’

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सोशल मीडिया पर कई लोग कोरोना के बढ़ते केसेज़ से घबरा रहे है और दूसरों को भी जाने अनजाने पैनिक कर रहे है,जो उचित नही है. व्यवस्थित रूप से मेहनत कर सस्पेक्ट को चिन्हित कर उसका सैम्पल लेना अच्छे कार्य का घोतक है(पूर्वांचल में बस्ती ज़िले से ज़्यादा सैम्पल किसी ज़िले से नही गए है) और इसके लिए बस्ती का हेल्थ डिपार्टमेंट बधाई का पात्र है.’

DM Basti ने कहा कि ‘ज़्यादा सैम्पल लेने और टेस्ट कराने से से केसेज़ का आयडेंटिफ़िकेशन होना(आम बोलचाल की भाषा में केसेज़ का बढ़ना)लाज़मी है. समझने की ज़रूरत है की समय पर चिह्नांकन से कोरोना संक्रमण रुकता है.’

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कमिश्नर आवास तक पहुंचा Covid19, अब तक 237 संक्रमित

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-coronavirus-4th-june-2020-update-basti-corona-update/article-3645
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है