बस्ती में कोरोना के दो नये मामले, गौर के क्वांरटीन सेंटर का है एक मामला
बस्ती (Basti news). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना के दो नये मामले सामने आए हैं. इसके बाद जिले में कुल मामलों की संख्या 48 हो गई है जिसमें से 25 केस एक्टिव हैं. वहीं 1 की मौत हो चुकी है और 22 डिस्चार्ज हो चुके हैं.मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से बस्ती आया एक शख्स और गौर स्थित क्वारंटीन सेंटर में मौजूद एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. नये मामले की पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की है.
इससे पहले गुरुवार को बस्ती में कोरोना के चार नये मामले सामने आए थे. ये सभी मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं. वहीं मंगलवार को जिले में 1 और कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.
इससे पहले जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी थी कि जिले के दो हॉटस्पॉट्स मोहल्ला मिलल्त नगर और गिदही खुर्द अब ग्रीन जोन हैं. (हालांकि बस्ती जिला ऑरेंज जोन में है.) डीएम बस्ती ने बताया कि बीते 28 दिनों में इन इलाकों से कोई नया मामला ना आने की वजह से यह फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि इन इलाकों से बैरिकेंडिंग और पुलिस की ड्यूटी हटा ली गई है.
दोनों इलाकों के लिए राहत की जानकारी देते हुए डीएम बस्ती ने बताया कि अब यहां के लोग जरूरी काम के लिए सुबह 7 से शाम 7 बजे तक के दौरान निकल सकते हैं. इस दौरान इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए रखने के नियमों का पालन करना होगा.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है