बस्ती के इस गांव की ग्राम प्रधान दोषी, 60 हजार 736 रुपये की होगी वसूली
Basti News
विश्व हिन्दू महासंघ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी की शिकायत पर बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा में कराये गये विकास कार्यो की जांच मंें ग्राम प्रधान मिथिलेश उपाध्याय दोषी पायी गई है. उनसे 60 हजार 736 रूपये की वसूली कराये जाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी से किया गया है.
जानकारी के अनुसार विश्व हिन्दू महासंघ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने विकास कार्यो मंें मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से किया था. खण्ड विकास अधिकारी बस्ती सदर ने मामले की जांच किया. शिकायती पत्र मे उल्लिखित खण्डजा कार्य ग्राम सोनबरसा मे राघव राम के खेत से परमात्मा प्रसाद के बोरिंग तक मिट्टी एवं खण्डजा कार्य की जांच की दो सदस्यीय तकनीकी जांच समिति के द्वारा किया गया. मौके पर शिकायतकर्ता भी उपस्थित थे. जांच में पाया गया कि.
खण्डजा निर्माण कार्य की मापी करने पर लं0-168 मी० व चौडाई औसत 3.50 मी० पाया है. अभिलेखो के अनुसार इस कार्य की लं0-168 मी० व चौडाई औसत 3.50 मी० दिखाते हुए ईंट पर 35946 नग रू-303679.00 व कार्टेज मिट्टी पर 37965. ०० क्रय करते हुए भुगतान किया गया है. कार्य की लम्बाई व चौडाई इस्टीमेट के अनुसार पाई गयी.
मौके पर प्रयुक्त ईंटो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई. इस खण्डजे पर राठ ईंट का प्रयोग किया गया है, जिसमे कुछ जगहो पर मिश्रित दोयम ईंट लगी पायी गयी. जिसके लिए तकनीकी जांच के आधार पर मनोज कटियार कंसटिंग इंजीनियर अजय कुमार गौतम ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान मिथलेश उपाध्याय का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए ईंट क्रय पर भुगतानित धनराशि रू-303679 का 20 प्रतिशत रूपया-60736.00 वसूली हेतु 3 बराबर - बराबर भागो मे किये जाने के लिए जिलापंचायत राज अधिकारी बस्ती से आग्रह किया गया है.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है