Basti Sadar Election 2022: महेंद्र नाथ यादव जीते, बीजेपी के दयाराम चौधरी को हराया, बस्ती में ढेर हुई BJP
बस्ती में सदर से महेंद्रनाथ यादव, महादेवा से दूधराम, रुधौली से राजेंद्र चौधरी और कप्तागंज में अतुल चौधरी ने जीत दर्ज की है. वहीं हर्रैया में बीजेपी के अजय सिंह ने जीत दर्ज की है.
हर्रैया में निर्वतमान भाजपा विधायक अजय सिंह ने जीत दर्ज की. यहां शुरूआत में सपा के त्रयम्बकनाथ पाठक ने कडी टक्कर दी, मतों की गणना में कभी भाजपा आगे रही तो कभी सपा. लेकिन 22वें राउंड के बाद भाजपा ने जो बढत बनाई वह 15 हजार से अधिक वोटों की लीड पर पहुंच गई, इसके बाद सपा समर्थक मायूस दिखे.
रूधौली में भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल को कडी शिकस्त का सामना करना पडा. उनके विधायक पति संजय प्रताप जायसवाल के तमाम प्रयासों के बाद भी सपा के राजेन्द्र चौधरी 9881 से अधिक वोटों से जीत की ओर है1
कप्तानगंज विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल का दण्डवत होकर जनता से माफी मांगना भी काम नहीं आया. जनता ने उन्हे नकार दिया. उनकी जगह सपा से पहली बार चुनावी समर में भाग्य आजमाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी के पुत्र कविन्द्र उर्फ अतुल चौधरी ने 20 हजार से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं, अभी वोटों की गिनती जारी है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांगमहादेवा सुरक्षित सीट से सपा, सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी दूधराम ने जीत दर्ज की. यहां से भाजपा प्रत्याशी निर्वतमान विधायक रवि सोनकर को हार का सामना करना पडा.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है