UP Police Bharti 2026: 32,679 पदों पर भर्ती में बड़ी राहत, उम्र सीमा में 3 साल की छूट

Uttar Pradesh News

UP Police Bharti 2026: 32,679 पदों पर भर्ती में बड़ी राहत, उम्र सीमा में 3 साल की छूट
UP Police Bharti 2026: 32,679 पदों पर भर्ती में बड़ी राहत, उम्र सीमा में 3 साल की छूट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती-2026 के तहत 32,679 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.

प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष करने  का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेकर 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत दिया है। यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।

basti news (2)
BJP नेता भोलू सिंह

 मुख्यमंत्री  को भेजे पत्र में सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा है कि सिपाही भर्ती - 2026 में जहां आरक्षित वर्ग की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष  निर्धारित है वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष  ( आरक्षण नियमावली के तहत् )    निर्धारित है। परन्तु सिपाही भर्ती अंतर्गत आने वाले कुछ पदों पर भर्ती कोरोना व अन्य कारणों से पिछले कई साल से लंबित है  जिसके मद्देनजर सामान्य वर्ग को भी आयु सीमा में रियायत मिलनी चाहिए।

उन्होंने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के संग न्यायोचित फैसला लेते हुए तय आयु सीमा 18-25 वर्ष करने पर विचार करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया था। सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने मुख्यमंत्री के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि शासनादेश जारी होने से अभ्यर्थियों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा।

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है