यूपी के इस जिले में 10 मीटर चौड़ा होगा यह मार्ग

यूपी के इस जिले में 10 मीटर चौड़ा होगा यह मार्ग
यूपी के इस जिले में 10 मीटर चौड़ा होगा यह मार्ग

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित देवरिया और कुशीनगर को जोड़ने वाला महुआडीह-हाटा रूट अब विकास की नई दिशा में बढ़ने जा रहा है. लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण और बेहतर निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पुरा करने की तैयारी शुरू हो गई है. यह रूट लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे से जुड़ता है, इसलिए इसका महत्व सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी काफी अधिक है. नए साल में इस परियोजना की शुरुआत होने से लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है.

कुशीनगर से शुरू होगा निर्माण कार्य

इस सड़क निर्माण की शुरुआत कुशीनगर जिले की ओर से की जाएगी. कुशीनगर में लगभग पांच किलोमीटर लंबे हिस्से के लिए 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है. उधर देवरिया जिले में आने वाले करीब 20 किलोमीटर लंबे हिस्से के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, इस महीने ही बजट को वित्तीय मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसके बाद देवरिया में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

महुआडीह क्षेत्र, कुशीनगर के हाटा इलाके से सटा हुआ है. यहां के गन्ना किसान ढाढ़ा चीनी मिल तक इसी रास्ते से गन्ना लेकर जाते हैं. इसके अतिरिक्त यह इलाका लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन नेशनल हाईवे के काफी नजदीक है. यही कारण है कि दोनों जिलों के व्यापारियों और आम लोगों की आवाजाही इस सड़क पर लगातार बनी रहती है. वर्तमान में यह रूट लगभग 25 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 20 किलोमीटर देवरिया और 5 किलोमीटर कुशीनगर जिले में पड़ता है. अभी सड़क की चौड़ाई केवल 7 मीटर है, जिससे भारी ट्रैफिक में चलना मुश्किल हो जाता है.

यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश यह भी पढ़ें: यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश

अब सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी

पूरे देवरिया-हाटा रूट को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा. यह सड़क देवरिया शहर के पुरवां चौराहे से शुरू होकर बैतालपुर-सोनूघाट बाईपास से भी होकर गुजरेगी. चौड़ीकरण के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले सभी पुल और पुलियों का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही में कोई परेशानी न हो.

Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र यह भी पढ़ें: Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र

हर दिन गुजरते हैं 15 हजार से ज्यादा वाहन

देवरिया से हाटा तक इस सड़क पर रोजाना लगभग 15,500 यात्री वाहन गुजरते हैं. अधिक ट्रैफिक के कारण सफर में समय ज्यादा लगता है और जाम की स्थिति बनी रहती है. इसी दबाव को देखते हुए सड़क की चौड़ाई बढ़ाना जरूरी माना गया है. इसके पूरा होने से ढाढ़ा चीनी मिल तक पहुंच भी आसान होगी और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.

UP में इन 16 चीनी मिलों पर 671 करोड़ बकाया, त्योहार से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन यह भी पढ़ें: UP में इन 16 चीनी मिलों पर 671 करोड़ बकाया, त्योहार से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन

बाजार क्षेत्रों में नाली और इंटरलॉकिंग

सड़क के किनारे पड़ने वाले बाजारों में नालियों का निर्माण और इंटरलॉकिंग का कार्य भी प्रस्तावित है. तय योजना के अनुसार:-

  • पुरवां में 1 किलोमीटर 
  • पांडेय चक में 500 मीटर
  • बलटिकरा में 1 किलोमीटर
  • महुआडीह में 1.4 किलोमीटर
  • हरैया बसंतपुर में 500 मीटर
  • रामपुर गौनरिया में 700 मीटर

लंबी नालियां बनाई जाएंगी और सड़क किनारे इंटरलॉकिंग कराई जाएगी, जिससे जलभराव और जाम की समस्या कम होगी.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।