यूपी के जिले से मुंबई तक शुरू हुई यह नई सुपरफास्ट, देखें रूट

यूपी के जिले से मुंबई तक शुरू हुई यह नई सुपरफास्ट, देखें रूट
Uttar Pradesh News

यूपी में सिर्फ भारतीय रेलवे का वृद्धि नहीं हो रहा है अपितु आधुनिक और तेज भी बनाया जा रहा है जिसमें न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि राज्य के बीच में अर्थव्यवस्था में संजीवनी का काम करेगा. इसी बीच कवच सेफ्टी सिस्टम और स्टेशनों के पुनर्विकास पर जोर दिया गया है.

दूर दराज इलाकों तक रेल पहुंच

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में फूलपुर में आजमगढ़ से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए हर दिन चलने वाली नई सुपरफास्ट ट्रेन 20103/20104 मंगलवार के दिन शाम को 6:55 पर प्लेटफार्म नंबर 4 से रवाना की गई है. ट्रेन के अब संचालन से अब स्टेशन के पूरे परिसर में खुशी का महौल छा चुका है. स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर इसे विदा करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे.

इस ट्रेन के रवाना होने पर पहले पूर्व रेल सलाहकार समिति सदस्य शाह आलम कुरेशी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहचालक अनूप यादव, गार्ड पंकज कुमार राय, ड्राइवर नूर आलम का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया. अब इस दौरान आशीष यादव, संजय चौरसिया, आनंद विश्वकर्मा, और इसी बीच कई स्थानीय नागरिकों ने भी स्वागत किया और उपस्थिति रही ट्रेन के आरंभ होने से जिले के लोगों में खुशी के मेघ छा चुके हैं. 

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

समग्र विकास और सरकार की योजना

इसी कड़ी में अब ट्रेन गोरखपुर, मऊ और राजधानी लखनऊ मार्ग होते हुए मुंबई को कनेक्ट करेगी जिसमें ट्रेन हर दिन दोपहर 3:15 पर आजमगढ़ स्टेशन पर रवाना होकर पहुंचेगी तथा उसी दिन शाम को 6:55 पर मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी. 250 अधिक यात्रियों ने मंगलवार के दिन जनरल कोच में शानदार सफर किया है जिसमें कई यात्री खुरासन रोड तथा सरायमीर से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान किए थे. अब इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एलएचबी कोच को लैस करवाया गया है.

जिसमें 7 एसी और 7 स्लीपर और चार जनरल कोच, एक पेंट्रीकार शामिल किया गया है.पेंट्रीकार की सुविधा से यात्रियों को लंबी यात्रा और यात्रा में भोजन संबंधी असुविधा किसी भी तरीके से उत्पन्न नहीं होगी. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार को आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन ट्रेनों और उनके विस्तार से प्रदेशवासियों को लगातार लाभ मिल रहा है परियोजनाएं से उत्तर प्रदेश में विकास की गति को अब रफ्तार मिल रही है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।