यूपी के इस जिले में होगी बारिश गिरेगी बिजली
यूपी में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की जांच के मुताबिक 14 जिलों में तेज आदि और बारिश की ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है अमौसी में स्थित मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह-सुबह से ही बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के साथ-साथ कई जिलों में तेज बारिश और तेज आंधी का बवंडर आ सकता है शाम के समय राजधानी लखनऊ और कानपुर भी चक्रवर्ती मौसमी परिस्थितियों में यह जिला आ सकता है
सहारनपुर में कहा गया है कि आकाशीय बिजली हल्की से मध्यम बारिश तथा आंधी की आशंका जताई जा रही है सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली के साथ-साथ सहारनपुर में मेघ गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली अचानक तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की उम्मीद की जा रही है पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में उलट फेर देखा जाएगा. यही कारण है कि पहले से मौजूद दो चक्रवर्ती परिस्थितियों में इसका मिलन हो चुका है अरब सागर की नमी चक्रवर्ती हवा तेजी से अपनी ओर खींच रही है.
यह भी पढ़ें: यूपी के संभल में नमाज रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो DM-SP पद छोड़ देंइन जिलों में तापमान में हुई वृद्धि
मौसम विभाग की टीम ने बताया है कि आगामी 4 जून तक यह स्थिति अपने चरम पर रहेगी. अब प्रदेश में लगभग लगभग 40 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी हवाओं के साथ-साथ बूंदाबादी लगातार हो सकती है आगे कहां गया है कि कहीं-कहीं बिजली और ओले गिरने का भी संकेत दिया गया है मौसम टीम के अनुसार कहा गया है कि रविवार को सबसे गर्म जिला बांदा को कहा गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पर मोहर लगाया गया है. वाराणसी बीएचयू 41.8 डिग्री, बलिया में 41 डिग्री, झांसी में 41.5 डिग्री, गाजीपुर में 41.8 डिग्री
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाईइस दौरान राजधानी लखनऊ में 39.7 डिग्री, कानपुर जिले में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान टेंपरेचर मापा गया है. यहां के नागरिकों के लिए मौसम विभाग ने सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए संदेश दिया है बिजली के खम्बो और पेड़ों से बचाओ, खुले स्थानों पर ना टहलने की, वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने की अपील की गई है. आगे कहां गया है की मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट के साथ जनजीवन पर असर भयंकर रूप से पड़ सकता है नागरिकों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने के लिए अपील करवाया जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।