यूपी के इस जिले में बस अड्डे की बदल जाएगी तस्वीर, लाखों लोगों को मिलेगा सुविधा
प्रदेश में अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डा को विकसित करवाने का फैसला लिया गया है उत्तर प्रदेश सरकार इन परियोजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपए की स्वीकृति की हरी झंडी जल्दी प्रदान करेगी. परियोजना के अंतर्गत नया मॉडल बस स्टेशन बनवाया जाएगा.
तीव्र गति से हो रहा है बस अड्डे का निर्माण
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तस्वीर पूरी तरीके से सरकार ने बदलने का लक्ष्य बनाया है. अब इस शहर में शाम के समय रंग बिरंगी एलइडी लाइट आने-जाने वाले मुसाफिरों को ध्यान को आकर्षित करेगी. सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प पूरे तरीके से अब बदल जाएगा अब बलिया जिले में रोडवेज बस अड्डे को भी करोड़ों रुपए की अत्यधिक राशि के माध्यम से विकसित करवाया जाएगा अब बलिया जिला का रोडवेज बस अड्डा विकसित होगा और यहां का पूरी तरीके से नजारा बदल जाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज बस अड्डा आधुनिक और डिजिटल सुख सुविधाओं से लैस करवाने के लिए राजधानी दिल्ली की एनबीसीसी कंपनी को लगभग 49 करोड रुपए की राशि का भुगतान करवाने के लिए इस प्रस्ताव को व्यापक स्तर पर पारित किया गया है. दो मंजिला रोडवेज इमारत का नींव का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है इस दौरान अब आधुनिक बस अड्डा बनने से हर सुविधा उपलब्ध हो पाएगी कहा गया है कि प्रस्ताव के अनुसार बस अड्डे का वास्तव में निर्माण सही हो पाएगा यहां के व्यापारियों ने भी बल्कि आम लोगों को भी रोडवेज बस सेवा का लाभ मिल पाएगा.
बदल जाएगी इस शहर की तस्वीर
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस अड्डा के प्रस्तावित भवन में बेसमेंट निर्माण, कर्मचारियों के लिए रूम, परिपूर्ण कार्यालय, यात्री निवास इसके साथ-साथ सफाई की नवीनतम तकनीकी युक्त कार्यशाला, रहने खाने की सुविधा, शुद्ध पानी, आधी रात में यात्रियों के लिए रहने की जगह तथा शौचालय का इंतजाम मजबूती इरादों के साथ करवाया गया है बस अड्डा तक पहुंचाने के लिए चारों तरफ से सम रास्तों का निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव को तैयार करवाया जा रहा है.
जब दो मंजिला रोडवेज बस स्टैंड का भवन बनकर पूरी तरीके से तैयार हो जाएगा उसके बाद लोगों के लिए काम बड़ी आसानी से होने लगेंगे तथा लोग अधिक से अधिक रोडवेज की बसों को प्राथमिकता दे पाएंगे जिला बलिया निवासी व्यापारी नेता रजनीकांत सिंह ने बताया है कि रोडवेज का कायाकल्प तीव्र गति के साथ करवाया जा रहा है इसके पहले बस अड्डा सुविधा की बात करें तो दूर-दूर तक इसका कोई भी जिक्र नहीं था कोई व्यवस्था नहीं था रात्री में यहां यात्री बिल्कुल भी नहीं रख पाते थे. लेकिन अब एयरपोर्ट की तर्ज पर रोडवेज बस अड्डा का तीव्र गति से विकास करवाया जा रहा है इसके साथ-साथ तैयार होने के बाद यहां का नजारा बिल्कुल बदल जाएगा व्यापारी नेता ने डबल इंजन सरकार का आभार व्यक्त किया है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।