यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में अलर्ट मोड, बढ़ेगी हवाओं का रफ्तार
झोकेदार हवाओ की संभावना
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ से मौसम के उलट फेर कघ खबर आ रही है. प्रदेश में अब तक मौसम काफी सुहाना हो चुका है राज्य के कई जिलों में आधी रात में ही तेज हवा और बारिश होने का मामला सामने आ चुका है राजधानी लखनऊ में भी मौसम का रुख बदल चुका है प्रदेश में भविष्य और वर्तमान समय में बारिश की संभावना काफी हद तक बढ़ चुकी है मौसम विभाग की जांच के मुताबिक माने तो 31 में को पश्चिमी हिस्से में आसपास के क्षेत्र में तथा पूर्वी हिस्सों में कुछ इलाकों में बारिश के साथ चमक और गरज बौछार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
इसी बीच दोनों हिस्सों में अलग-अलग इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने जैसी स्थिति के साथ-साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा चुका है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने एक बयान में कहा है कि प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर तेज धोखेदार हवाओं और आदि के साथ-साथ हल्की मध्यम वर्षा की संभावना हो सकती है.
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाईयूपी में नागरिकों के लिए सावधानियां
मौसम विभाग के सर्वे के मुताबिक माने तो शनिवार को बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया, गोंडा, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर इन क्षेत्रों में बादल गरजने और बिजली कस के चमकने के साथ-साथ 50 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा तीव्र गति में हो सकती है.
इसी बीच अयोध्या, बहराइच, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, सोनभद्र, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, अंबेडकर नगर, इन सभी जिलों में बादल गरजने के साथ-साथ बिजली चमकने और 50 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तीव्र गति से हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. यूपी में मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन की संभावना नहीं व्यक्त की गई है इसी तरह न्यूनतम तापमान आगामी 5 दिनों के दौरान कोई भी बड़ा परिवर्तन नहीं हो सकता.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।