उत्तर प्रदेश के हर मंडलों में बनेंगे साइंस पार्क, खर्च होंगे करोड़ों रुपए
प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में साइंस पार्क बनवाने की योजना तैयार की है जिसका उद्देश्य अब छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाना और व्यावहारिक अनुभव से अवगत करवाना सरकार की प्राथमिकता होगी. जिसे अब बच्चे खेल-खेल में इन सिद्धांतों को समझ सकेंगे.
विज्ञान के सिद्धांतों पर व्यावहारिक प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए नई योजना धरातल पर लाने का प्रयास किया है. उत्तर प्रदेश में बच्चों के लिए विज्ञान सिर्फ किताबों तक नहीं रहेगा अपित अब परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक छात्राओं को अब जिज्ञासा से भरी अनुभव आधारित महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी जो बिल्कुल नए और रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तथा राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में कुल लगभग 17 मंडल मुख्यालय में साइंस पार्क को धरातल पर उतरने का प्रयास किया जा रहा है इस पर लगातार विचार विमर्श भी सरकार जिम्मेदार अधिकारियों से करवा रही है राजधानी लखनऊ के रीजनल साइंस सेंटर की तर्ज पर साइंस पार्क बनवाया जाएगा इसमें छात्र छात्राएं अपने मंडल में ही साइंस पार्क का शिक्षा और अनुभव ले सकेंगे. राजधानी लखनऊ में रीजनल साइंस सेंटर को छोड़कर शेष 17 मंडल मुख्यालय में इस पार्क को कायाकल्प किया जाएगा इस पार्क में मौजूद मौसम केंद्र, सौरमंडल की झलक, ऊर्जा के नए मॉडल, भूकंप सीएम्युलेटर, न्यूटन का कैंडल कई इंटरएक्टिव प्रयोग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
स्थानीय स्तर पर विकास प्रचार और पहुंच
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार का लक्ष्य यह है कि या पार्क नासिर विज्ञान को रोचक बनाएगा अपितु छात्राओं को आपदा प्रबंधन आत्मरक्षा ट्रैफिक नियमों का इन सभी जानकारी को इनसे जुड़ी और भी बातें बताई जाएगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2020 गणित विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरीके से प्रयासरत है इन साइंस पार्कों में लगभग लगभग 20 से 25 स्टेम आधारित प्रदर्शनी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी आपदा प्रबंधन गति पर्यावरण ऊर्जा और प्रकाश समेत प्रयोगात्मक मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे.
राजधानी लखनऊ और इट आंचलिक विज्ञान केंद्र जैसी संस्थाओं में तकनीकी सहयोग की मदद लेकर इसे पूरा तैयार किया जाएगा. इस दौरान साइंस पार्क में विज्ञान मेला स्टेम गतिविधियां बाल विज्ञान क्लब यह सारी सुविधा आयोजित करवाया जाएगा. आगे उन्होंने कहा है कि बच्चे सिर्फ देखेंगे ही नहीं अभी तो खुद भी कुछ नया कर सकेंगे सीख सकें और अपनी कल्पना शक्ति को और मजबूत कर सकें. इसी बीच स्कूल शिक्षा के महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा है कि हर साइंस पार्क करीब 1 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार करवाया जाएगा इसकी लागत 4 करोड रुपए की अत्यधिक राशि से खर्च की जाएगी.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।