यूपी के संतकबीर नगर जिले को अरबों की सौगात, इन क्षेत्रों का होगा पुनर्निर्माण

यूपी के संतकबीर नगर जिले को अरबों की सौगात, इन क्षेत्रों का होगा पुनर्निर्माण
यूपी के संतकबीर नगर जिले को अरबों की सौगात, इन क्षेत्रों का होगा पुनर्निर्माण

उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 मई को जिले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लगभग 15 अरब रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में लगे हुए थे. रविवार को दिनभर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे.

मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलने के बाद पहले कार्यक्रम मगहर स्थित संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली पर आयोजित होने वाला था. लेकिन बाद में आयोजन स्थल में बदलाव करते हुए तामेश्वरनाथ धाम को अंतिम में निश्चित किया गया. रविवार को कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीआईजी दिनेश कुमार पी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने धाम परिसर का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की.

इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तामेश्वरनाथ धाम में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना भी किया. कार्यक्रम स्थल पर साज-सज्जा और जनसुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई. सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम जयप्रकाश, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. सीएम के कार्यक्रम में कई मंत्रियों और अन्य वीआईपी के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक रूट प्लानिंग, पार्किंग स्पॉट और सुरक्षा घेरा को विशेष महत्व दिया है. सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है.

Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र यह भी पढ़ें: Bareilly में DM कार्यालय पर 22.73 लाख का बिजली बकाया, विभाग ने भेजा पत्र

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।