यूपी के इस जिले में धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी रेलवे क्रॉसिंग
खत्म किए जाएंगे इस जिले का पूरा रेलवे क्रॉसिंग
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक महत्वपूर्ण खबर जनता के सामने आ चुकी है. वर्तमान और भविष्य को देखते हुए शहर की सड़कों पर दिन प्रतिदिन घंटे जाम में अब नहीं उलझाना पड़ेगा कानपुर जिले में अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रेक निर्माण कार्य करवाने की उम्मीद जताई गई है. इस दौरान 18 रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरीके से खत्म करने का निर्णय लिया गया है तथा ट्रैफिक जाम से अब भरपूर निजात आने जाने वाले यात्रियों को मिल पाएगी.
जब एलिवेटेड ट्रैक बन जाएगा तब सिर्फ जाम से ही रहता नहीं मिलेगी अपितु शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बेहतर सुधार हो पाएगा. जिले में जाम की समस्या से हर दिन लोगों को परेशानियों का समस्या का बेड़ा उठना पड़ता था कानपुर शहर में रेलवे क्रॉसिंग की वजह से अत्यधिक जाम के संकट को झेलना पड़ता था अब 18 रेलवे क्रॉसिंग ऐसी बनी हुई थी जहां पर जाम से आने जाने वाले लोगों का बुरा हाल रहता था. अब इन सभी रेलवे क्रॉसिंग को हटाकर ट्रैक को पूरी तरीके से एलिवेटेड करवाया जा रहा है आने वाले भविष्य में इसका काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: यूपी में CM योगी के आदेश के बाद भी नहीं पहुंची सैलरी, होली से पहले लाखों कर्मचारियों की बढ़ी चिंताघंटो के जाम से मिलेगा अब छुटकारा
इस निर्माण कार्य प्रोजेक्ट के लिए रेलवे विभाग द्वारा आगामी 15 मई को टेंडर जारी कर दिया जाएगा. आगामी माह 30 जुलाई तक इस टेंडर की पूरी प्रक्रिया पूरी करवा दी जाएगी उसके बाद कंपनियां निर्माण कार्य तीव्र गति से करेंगी. एक जांच के मुताबिक माना जा रहा है कि आगामी 2027 में यह ट्रैक बनकर अब पूरी तरीके से तैयार हो जाएगा इस प्रोजेक्ट पर लगभग लगभग 1115.65 करोड रुपए की राशि निर्माण कार्य में खर्च की जाएगी.
इस ट्रैक के बनते ही कानपुर शहर की सभी क्रॉसिंग धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं तथा इसके अलावा अनवरगंज और मंधना के बीचो-बीच दो रेलवे स्टेशन भी अब नहीं रहेंगे ऐसा पहली बार होगा जब कानपुर में इतने बड़े व्यापक पैमाने पर रेलवे लाइन को ऊपर उठकर बनवाया जा रहा है. वर्तमान समय में अनवरगंज से मंधना तक रेलवे ट्रैक पूरे शहर को उत्तर और दक्षिण में बांट देता है इसी वजह से हर जगह रेलवे क्रॉसिंग पर कई घंटे तक जाम की समस्या बनी रहती है. अब एलीवेटेड ट्रैक निर्माण होने के बाद जान की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और समय का बचत भी हो पाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।