यूपी में सरकारी बस होंगी हाईटेक, इस तरह यात्रियों को होगा लाभ

यूपी में सरकारी बस होंगी हाईटेक, इस तरह यात्रियों को होगा लाभ
Uttar Pradesh News

प्रदेश सरकार सड़क परिवहन निगम को सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नया प्रारूप तैयार करने का फैसला लिया है. इन सभी का उद्देश्य यात्रियों को न केवल बेहतर यात्रा करवाना होगा अपितु सुरक्षा मानकों को भी सख्ती से लागू किया जाएगा.

बस यात्रा होगी अब और भी सुरक्षित

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम बस यात्रा को और भी सुरक्षित तथा बड़े पैमाने पर आसान बनाने के लिए ठोस कदम उठाया है. मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि जब वहां को चलाते समय चालक को नींद आएगी तब इसमें एक अलार्म बजेगा जिससे चालक इस ध्वनि को सुनकर उठ जाएगा और उसे सतर्कता बरतने में आसानी होगी. यह उच्च गुणवत्ता वाली डिवाइस बस के एक्सीलेटर से जोड़ा जाएगा.

इससे काफी हद तक दुर्घटना की हादसे को रोका जा सकता है. आगरा शहर में सभी डिपो की 600 से अधिक अब बस सेवा सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा इन बसों का संचालन सुनौली बॉर्डर, हरिद्वार, प्रयागराज, गोरखपुर, देहरादून जैसे लंबे-लंबे रास्तों पर होता रहेगा. आए दिन देखा जाता है कि अधिकांश बसे रात को ही चलती है इस दौरान वाहन चालक को तेज नींद भी आती है इसलिए एक्सीडेंट के केस अधिक बढ़ जाते हैं. इस दौरान रोडवेज अधिकारी ने एक महत्वपूर्ण जानकारी बताया है कि यह डिवाइस यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सहायक साबित होगा.

UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम! यह भी पढ़ें: UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम!

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की नई पहल

इस बस में इस प्रकार की डिवाइस की उपलब्धि पहली बार की जा रही है सुरक्षित घर पहुंचने में सहायक और चालक परिचालक को हर समय अलर्ट मोड में रखेगी. इस दौरान रोडवेज के बसों में चालक की सीट के सामने सबसे बड़ा सेंसर और सीसीटीवी कैमरे से युक्त करवाए जाएंगे यह डिजिटल कैमरा कोई आम कैमरा नहीं होगा कुछ-कुछ देर में यह डिजिटल कैमरा चालक की आंखों की रोशनी पर रिफ्लेक्ट करेगी. जब कुछ-कुछ समय बाद स्टेरिंग मोमेंट नहीं करेगा

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

तो डिवाइस अलर्ट मोड की ध्वनि शुरू हो जाएगी. इस दौरान अलार्म चालक और परिचालक दोनों सावधान हो जाएंगे. अगर बस की स्पीड अधिक है तो यह डिवाइस अलार्म ध्वनि करने लगेगा यह डिजिटल प्रकार की तकनीक यात्रा को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. इसी दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस बात की जानकारी से अवगत करवाया है कि बीपी अग्रवाल ने इस बारे में कहा इन बसों में स्लिप बेल अलार्म ट्रायल करवाया जा चुका है. यहां पर रोडवेज चालकों और बस में सवार यात्री इस डिवाइस से उन्हें महत्वपूर्ण लाभ पहुंचेगा जल्द डिवाइस आगरा परिक्षेत्र में बसों में भी लगवाई जाएगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।