Gorakhpur News: खादी ग्रामोधोग आयोग के नये अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया 

Bhartiya Basti News

Gorakhpur News: खादी ग्रामोधोग आयोग के नये अध्यक्ष मनोज कुमार ने  पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता  प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करना है और जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक सूक्ष्म लघु और मध्यम इकाईयों की स्थापना करके के.वी.आई.सी. की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश मे अतिरिक्त रोजगार के साथ साथ स्वावलम्बी भारत के निर्माण में अहम योगदान देना है. के.वी.आई.सी. प्रधानमंत्री के विजन पर करम करेगा जिसके तहत हमारे युवा नौकरी तलाशने वाले नही, अपितु नौकरी देने वाले बने.

के.वी.आई.सी. अध्यक्ष ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि केवीआईसी के साथ जुड़े ज्यादा ज्यादा कारीगरों के हाथों में पैसा पहुंचे ताकि उनकी आय का स्त्रोत बढ़े जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े कारीगरों का आर्थिक विकास हो और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके. आयोग का प्रयास होगा कि हर हाथ को काम और काम का उचित दाम मिले. अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास और खादी फार नेशन, खादी फार फैशन और खादी फार ट्रांसफारमेशन के मूल मंत्र पर खादी इंडिया को नई उचाईयों पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे जिस तरह से खादी पिछले कुछ वर्षों में भारत में फिर से लोकप्रिय हुई उसी तरह से इसे अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. उनका प्रयास होगा खादी लोकल से खादी ग्लोबल हो जाये और पूरी दुनिया में भारत के स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़े.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/gorakhpur/gorakhpur-news--new-chairman-of-khadi-village-industries-commission-takes-charge/article-10645
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है