यूपी में लहलहाते खेतों के बीच बच्चों को मिले तोहफे, लोगों से सीएम योगी ने की बात
सीएम ने किया हेलीकॉप्टर द्वारा निरीक्षण
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कहा है कि पूर्व की सरकार भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का बोलबाला था जिसमें चाचा भतीजे की जोड़ी ऐसी लगती थी कि मानो पूरा देश चला रहे हो. इस दौरान देश के युवाओं की उम्मीदें टूट जाया करते थी. और देश के कोने कोने में बेरोजगारी का मातम पसरा रहता था. अब उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने कई रोजगार के रास्ते बना दिए हैं इस दौरान वन जिला वन नेशन के अंतर्गत अब तक 2 करोड़ लगभग युवाओं को डबल इंजन की सरकार ने नौकरी देकर लाभ पहुंचाया है.
उत्तर प्रदेश में अब पुलिस विभाग में डेढ़ लाख लोगों की तैनाती हो चुकी है जो पहली बार उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन रविवार को औरैया जिले में लोगों को संबोधित किया उन्होंने मक्का किसानों की बात भी सुनी. इससे पूर्व योगी सरकार ने औरैया, इटावा, कानपुर देहात, कन्नौज मक्का की फसल का हेलीकॉप्टर के द्वारा निरीक्षण किया है औरैया के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खिलौना जरूर की सामान बांटी गई.
यह भी पढ़ें: UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…कार्यक्रम स्थल पर सीएम ने किया वादा
इसी कार्यक्रम के दौरान एक बच्चा फपक फपक कर रोने लगा फिर उसके बाद सीएम योगी ने इस बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और खिलौने देकर शांत करवाया कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग ने कई प्रकार के विशेष स्टॉल लगवाए गए थे जिसमें कम ने किसानों को सम्मानित भी किया और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. योगी आदित्यनाथ ने आईसीआरए के दौरे के बाद उन्होंने आगे बताया है कि मकई खाद्यान्न एक संपूर्ण पौष्टिक आहार है
यह भी पढ़ें: यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसलाजिसमें फ्यूल, बायोवेस्ट, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न के रूप में इसकी काफी बाजारों में उपलब्धता और लोकप्रियता बढ़ी हुई है उन्होंने कहा जल्दी औरैया में मकई के लिए करें केंद्र बनाकर एमएसपी की जल्द घोषणा की जाएगी. सीएम ने आगे कहा है कि पूर्व की सरकारों ने औरैया जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग कभी भी नहीं उठाई लेकिन अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव से हमने इसे भी मंजूरी दे दी है इसमें लगभग 250 करोड रुपए की धनराशि से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण भव्य रूप से करवाया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।