श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्वच्छता कर्मियों का किया सम्मान
-भानु प्रताप सिंह – अयोध्या. वैश्विक महामारी कोरोना का साया विश्व के लगभग सभी देशों पर छाया हुआ है और 30 जनवरी से देश के ऊपर भी इसका साया धीरे-धीरे बढ़ने लगे और वर्तमान समय में यह देश के लगभग सभी प्रदेशों में अपना पैर पसार चुका हूं और पूरे देश में 60 हजार से अधिक संक्रमित मरीजों की संख्या हो गई है. लेकिन भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में अभी यह अपना पाव नहीं जमा पाया. या यूं कहें तो राम नगरी अभी कोरोना मरीजों से अछूती है. फिर भी कोरोना से बचाव के सभी उपाय अयोध्या में पालन किए जा रहे है.
दिन प्रतिदिन कोरोना फाइटरों का सम्मान भी किया जा रहा है. इसी क्रम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में आज 251 सफाई मित्रों को सम्मानित करके उनका मान बढ़ाया है. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से लगभग 21 किलो रसद सामग्री और अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया गया. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेद्र दास राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र डॉ अनिल मिश्र डीएम अमित झा महंत कमल नयन दास रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास महंत कन्हैया दास महंत सुरेश दास सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय जिले के एसएसपी आशीष तिवारी ने सभी सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी सफाई कर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा भी की गई.
इस अवसर पर श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि इस महामारी में स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता कर्मी सड़क पर ना रहे तो घर पर भी जीना दुर्लभ हो जाएगा. जब हमारे देश की तीनों सेनाओं ने इन तीनों लाइफ लाइन का सम्मान किया तो इसको देख कर हमारे मन में भी आया कि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करें इसको लेकर के हमने संतो और अयोध्या में उपस्थित श्री राम जन्म भूमि के क्षेत्र के सदस्यों से बात की जिसकी परिणिति आज आपके सामने है. जो सम्मान हम स्वच्छता कर्मियों का कर रहे हैं वह कोई बड़ी चीज नहीं है लेकिन उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए यह कार्य किए जा रहे है. इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास भाजपा नेता विपिन सिंह बबलू आर पी पांडे वैद्म जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है