Suryakumar Yadav - Bhartiya Basti

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के मुंबई इंडियंस के कोच, रोहित और सूर्या को लेकर कही यह बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के कोच, रोहित-सूर्य की खोली पोल।

जी हां, महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाराज़ हैं।

महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन बड़ी जिम्मेदारी दी है क्योंकि उन्होंने इस टीम को पहले चैंपियन बनाया था। लेकिन उसके बाद से टीम खिताब जीतने में नाकाम रही है। ऐसे में इस सीजन एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने और हार्दिक पांड्या से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं कि ये दोनों टीम को फिर से चैंपियन बनाएंगे।

लेकिन इस बार जयवर्धने बिल्कुल लाचार नजर आ रहे हैं क्योंकि टीम का प्रदर्शन इतना खराब है कि कोच चाहकर भी जीत नहीं दिला पा रहे। मुंबई इंडियंस की टीम अपने खेल से सभी फैंस को निराश कर रही है — उनके बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों ही इस सीजन फॉर्म में नहीं हैं।

टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब रही है। यही वजह है कि विपक्षी टीमें बड़े-बड़े स्कोर एमआई के खिलाफ बना रही हैं और जब मुंबई लक्ष्य का पीछा करती है, तो 10-12 रनों से हार जाती है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

टीम ने जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया था, लेकिन बुमराह भी जीत नहीं दिला पाए। हार के बाद कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाली।

महेला जयवर्धने ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी डिसिप्लिन में नहीं हैं। फील्डिंग में बहुत ज्यादा मिसफील्डिंग हो रही है और टीम 20-25 रन एक्स्ट्रा दे रही है। बल्लेबाज़ गलत शॉट्स खेल रहे हैं और इसका खामियाज़ा टीम को भुगतना पड़ रहा है।

अगर आरसीबी के मुकाबले की बात करें, तो वहां भी टीम के स्टार गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट बहुत महंगे साबित हुए। खराब लाइन-लेंथ और डिसिप्लिन के चलते आरसीबी के बल्लेबाज़ों ने जमकर रन बनाए।

मुंबई के बल्लेबाज़ों की बात करें तो रोहित शर्मा हर बार की तरह जल्दी पवेलियन लौट जाते हैं और टीम को मजबूत शुरुआत नहीं मिलती, जिससे टीम शुरुआती ओवरों में ही मैच से पीछे हो जाती है।

जयवर्धने ने आरसीबी के बल्लेबाज़ों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाज़ी की और मुंबई से ज्यादा रन बनाए। यही वजह रही कि आरसीबी ने यह मुकाबला जीत लिया।

मुंबई की फील्डिंग की हालत यह रही कि कैच के लिए फील्डर नहीं दौड़ते और मिसफील्डिंग से रन लुटाते हैं, जिससे टीम मैच में पूरी तरह पिछड़ जाती है। आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ जो बड़ा स्कोर खड़ा किया, उसकी सबसे बड़ी वजह एमआई की खराब गेंदबाज़ी रही।

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज़ लय में नहीं दिखा। बुमराह ने भले ही डॉट बॉल्स डालीं, लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए।

महेला जयवर्धने ने कहा कि उनके खिलाड़ी गेम प्लान को समझ नहीं रहे। वो प्लान के मुताबिक न तो बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और न ही गेंदबाज़ी। यही वजह है कि टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अब तक 5 में से केवल 1 मुकाबला जीता है और 4 में हार झेली है। ऐसे में इस सीजन भी टीम का प्लेऑफ में पहुंचना खतरे में है।

महेला जयवर्धने और हार्दिक पांड्या दोनों पर अब जबरदस्त दबाव है क्योंकि टीम के मालिकों ने इन दोनों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ यह रोल दिया है।

लेकिन अब तक कोच और कप्तान दोनों ही कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम इस आईपीएल में प्लेऑफ तक पहुंच पाएगी और अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आने वाले मैचों में बेहतर खेल दिखा पाएगी या नहीं।

इस वजह से तिलक वर्मा को बीच मैच से भेजा था बाहर, हार्दिक ने बताई वजह
आरसीबी से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने किसे असली गुनहगार बताया? और साथ ही उस सवाल का भी जवाब दिया कि आखिर पिछले मुकाबले में तिलक वर्मा का अपमान क्यों किया गया था?

तिलक वर्मा को रिटायर आउट क्यों किया गया था, इस पर काफी सवाल उठे थे। पूरी दुनिया पूछ रही थी कि मैच विनर को आखिर क्यों बाहर किया गया, जो इस मुकाबले में लगभग टीम को जीत दिला चुका था।

फाइनली, हार्दिक पांड्या ने इस पर सच्चाई सामने रखी कि तिलक वर्मा को किसने और क्यों बाहर किया।

हार के बाद हार्दिक ने अपने बयान में कहा—"ये मुकाबला एक तरह से रन महोत्सव था। विकेट बेहद शानदार था। मैं खुद से यही कह रहा था कि हम सिर्फ दो शॉट पीछे रह गए। कहने को ज्यादा कुछ नहीं है, क्योंकि गेंदबाजों के पास छुपने की कोई जगह नहीं थी। सबकुछ एग्जीक्यूशन पर निर्भर था।"

हार्दिक ने साफ किया कि वो गेंदबाजों को दोष नहीं देना चाहते क्योंकि पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल थी। उन्होंने यह भी बताया कि टीम का ढांचा कैसा होता है और नमन की बैटिंग पोजिशन में बदलाव क्यों हुआ था।

उन्होंने तिलक वर्मा के बारे में कहा—"तिलक शानदार था। पिछले मैच में बहुत कुछ कहा गया, लेकिन लोगों को यह नहीं पता कि एक दिन पहले उसकी उंगली में तेज चोट लगी थी। यह एक टैक्टिकल कॉल थी। उसकी उंगली की वजह से कोच को लगा कि कोई फ्रेश खिलाड़ी बेहतर रहेगा। आज उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।"

हार्दिक पांड्या ने यह भी बताया कि पावरप्ले में टीम चूक गई और यहीं से टीम पीछे रह गई। उन्होंने इशारों में मैच के गुनहगार भी बता दिए—पावरप्ले में रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए और विल जैक्स की पारी भी धीमी रही।

20वें ओवर में सूर्यकुमार यादव की पारी भी बहुत धीमी थी, जो शायद टीम के लिए भारी पड़ गई। हार्दिक ने कहा—"हमने 12 ओवर में सिर्फ 99 रन बनाए, जो 221 के टारगेट के हिसाब से काफी पीछे था।"

इसके बावजूद हार्दिक टीम के प्रयास से संतुष्ट दिखे और कहा कि टीम ने कमाल का पीछा किया।

मुंबई इंडियंस की हार का असर पॉइंट्स टेबल पर पड़ा है। टीम ने पांच मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और चार में हार मिली है। इससे प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है।

वहीं आरसीबी की बात करें तो उन्होंने चार में से तीन मुकाबले जीत लिए हैं और इस बार उनका प्रदर्शन बिल्कुल अलग दिख रहा है।

अब देखना होगा कि मुंबई यहां से वापसी कर पाती है या नहीं।