Hardik Pandya - Bhartiya Basti

RCB के खिलाफ मैच हारने के बाद हार्दिक ने कहां इस खिलाड़ी ने..
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। टीम को चार मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या पर बहुत ज्यादा दबाव है।

आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम को मानो जीतते हुए मैच में हार मिली, क्योंकि हार्दिक पांड्या मैच में बहुत शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह अपनी टीम को इस मैच में जीत दिला देंगे। लेकिन हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद पूरी तरह से आरसीबी की टीम ने मैच में दबदबा बनाया और मुंबई की टीम को मात दे दी।

हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के लिए आए और उन्होंने टीम की जो कमियां थीं, उनके बारे में बात की। साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। तिलक वर्मा की तारीफ की और हार्दिक पांड्या ने बताया कि आखिरकार एलएसजी के खिलाफ उन्हें रिटायर्ड हर्ट आउट क्यों दिया गया था।

हार्दिक ने कहा, "तिलक ने आज शानदार बैटिंग की, आज उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पिछले मैच में बहुत कुछ हुआ, लोगों ने उनके बारे में बहुत कुछ कहा, लेकिन लोगों को नहीं पता कि मैच के पिछले दिन उन्हें बहुत बुरी तरह चोट लगी थी। यह एक टैक्टिकल फैसला था। उनकी उंगली की वजह से कोच को लगा कि अच्छा होगा कि कोई नया खिलाड़ी आकर बड़े शॉट लगाए।"

हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट होने पर यह कहा कि तिलक वर्मा उस मैच में फिट नहीं थे। उनकी उंगली में चोट थी, जिस वजह से वो बड़े शॉट्स नहीं खेल पा रहे थे। इसी वजह से कोच ने तिलक वर्मा को वापस पवेलियन बुला लिया। लेकिन तिलक वर्मा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

आरसीबी के खिलाफ तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा और तेज़तर्रार पारी खेली। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की पार्टनरशिप ने मुंबई को मैच में वापसी करा दी थी, लेकिन अंत में तिलक वर्मा मैच को फिनिश नहीं कर पाए। लेकिन तिलक की बल्लेबाज़ी को देख कप्तान हार्दिक पांड्या ने खिलाड़ी की तारीफ की है और साथ ही रिटायर्ड आउट होने पर भी उन्होंने जो जवाब देकर सभी को शांत करा दिया है।

तिलक वर्मा की आलोचना हुई थी। वो काफी स्लो खेले थे एलएसजी के खिलाफ, जिसको लेकर कुछ फैंस ने उन पर कटाक्ष भी किया था और तिलक वर्मा को बाहर निकालने की बात करने लगे थे। लेकिन मुंबई के लिए इस खिलाड़ी ने फिर एक बार अपने प्रदर्शन से सभी को चुप करा दिया।

आरसीबी के खिलाफ तिलक वर्मा लेट आए, लेकिन जब वो आए तो उन्होंने तेज़तर्रार शॉट्स खेले और जिस तरीके से टीम पर दबाव था, उस दबाव को भी हटाने का काम किया। लेकिन अफ़सोस इसी बात का कि तिलक वर्मा मैच को फिनिश नहीं कर पाए और टीम को जीत नहीं दिला पाए।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो शुरुआती बल्लेबाज़ बहुत खराब खेल रहे हैं। इसी वजह से टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज़ों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला शांत रहा, इसी वजह से अंतिम ओवरों में बहुत ज्यादा रनों की जरूरत थी और तिलक वर्मा व हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी भी इस मैच को जीत नहीं दिला सकी।

अब मुंबई इंडियंस पर बहुत ज्यादा दबाव होगा। टीम को आने वाले मैचों में बड़े अंतर से जीत चाहिए होगी, क्योंकि नेट रन रेट भी बहुत ही कम है। ऐसे में टीम को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि अच्छे मार्जिन से जीत हासिल करनी होगी।

कप्तान हार्दिक पांड्या को अपने गेंदबाज़ों से भी उम्मीद होगी कि वे आने वाले मैचों में कम रन लुटाएं, क्योंकि टीम ने लगातार दो मैच ऐसे खेले हैं जहां उन्हें 200 से ऊपर का टारगेट मिला था। साथ ही उन्हें रोहित शर्मा से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, क्योंकि उनका बल्ला भी इस आईपीएल में पूरी तरह शांत रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करके वापसी कर पाती है या नहीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के मुंबई इंडियंस के कोच, रोहित और सूर्या को लेकर कही यह बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के कोच, रोहित-सूर्य की खोली पोल।

जी हां, महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाराज़ हैं।

महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन बड़ी जिम्मेदारी दी है क्योंकि उन्होंने इस टीम को पहले चैंपियन बनाया था। लेकिन उसके बाद से टीम खिताब जीतने में नाकाम रही है। ऐसे में इस सीजन एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने और हार्दिक पांड्या से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं कि ये दोनों टीम को फिर से चैंपियन बनाएंगे।

लेकिन इस बार जयवर्धने बिल्कुल लाचार नजर आ रहे हैं क्योंकि टीम का प्रदर्शन इतना खराब है कि कोच चाहकर भी जीत नहीं दिला पा रहे। मुंबई इंडियंस की टीम अपने खेल से सभी फैंस को निराश कर रही है — उनके बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों ही इस सीजन फॉर्म में नहीं हैं।

टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब रही है। यही वजह है कि विपक्षी टीमें बड़े-बड़े स्कोर एमआई के खिलाफ बना रही हैं और जब मुंबई लक्ष्य का पीछा करती है, तो 10-12 रनों से हार जाती है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

टीम ने जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया था, लेकिन बुमराह भी जीत नहीं दिला पाए। हार के बाद कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाली।

महेला जयवर्धने ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी डिसिप्लिन में नहीं हैं। फील्डिंग में बहुत ज्यादा मिसफील्डिंग हो रही है और टीम 20-25 रन एक्स्ट्रा दे रही है। बल्लेबाज़ गलत शॉट्स खेल रहे हैं और इसका खामियाज़ा टीम को भुगतना पड़ रहा है।

अगर आरसीबी के मुकाबले की बात करें, तो वहां भी टीम के स्टार गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट बहुत महंगे साबित हुए। खराब लाइन-लेंथ और डिसिप्लिन के चलते आरसीबी के बल्लेबाज़ों ने जमकर रन बनाए।

मुंबई के बल्लेबाज़ों की बात करें तो रोहित शर्मा हर बार की तरह जल्दी पवेलियन लौट जाते हैं और टीम को मजबूत शुरुआत नहीं मिलती, जिससे टीम शुरुआती ओवरों में ही मैच से पीछे हो जाती है।

जयवर्धने ने आरसीबी के बल्लेबाज़ों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाज़ी की और मुंबई से ज्यादा रन बनाए। यही वजह रही कि आरसीबी ने यह मुकाबला जीत लिया।

मुंबई की फील्डिंग की हालत यह रही कि कैच के लिए फील्डर नहीं दौड़ते और मिसफील्डिंग से रन लुटाते हैं, जिससे टीम मैच में पूरी तरह पिछड़ जाती है। आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ जो बड़ा स्कोर खड़ा किया, उसकी सबसे बड़ी वजह एमआई की खराब गेंदबाज़ी रही।

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज़ लय में नहीं दिखा। बुमराह ने भले ही डॉट बॉल्स डालीं, लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए।

महेला जयवर्धने ने कहा कि उनके खिलाड़ी गेम प्लान को समझ नहीं रहे। वो प्लान के मुताबिक न तो बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और न ही गेंदबाज़ी। यही वजह है कि टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अब तक 5 में से केवल 1 मुकाबला जीता है और 4 में हार झेली है। ऐसे में इस सीजन भी टीम का प्लेऑफ में पहुंचना खतरे में है।

महेला जयवर्धने और हार्दिक पांड्या दोनों पर अब जबरदस्त दबाव है क्योंकि टीम के मालिकों ने इन दोनों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ यह रोल दिया है।

लेकिन अब तक कोच और कप्तान दोनों ही कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम इस आईपीएल में प्लेऑफ तक पहुंच पाएगी और अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आने वाले मैचों में बेहतर खेल दिखा पाएगी या नहीं।