IPL - Bhartiya Basti

यूपी के इस जिले में आईपीएल सट्टे में 9 को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में स्थित मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुरादाबाद पुलिस ने आईपीएल मैचों के बहाने चल रही काली कमाई का गोरखधंधा उजागर किया है. इस कार्रवाई में मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि क्षेत्र के रामगंगा विहार कॉलोनी से जुड़े 11 प्रभावशाली और नामचीन लोगों पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

सिविल लाइन थाना पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के पॉश इलाकों में आईपीएल क्रिकेट मैचों के नाम पर भारी पैमाने पर सट्टा खेला जा रहा है. विशेष टीम के साथ की गई छापेमारी में पुलिस ने सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मौके से लैपटॉप, मोबाइल, हिसाब-किताब के रजिस्टर और नकद राशि बरामद की है.

रामगंगा विहार के हाई-प्रोफाइल आरोपी फरार

छापे के दौरान पकड़े गए 9 आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रामगंगा विहार में रहने वाले 11 ऐसे लोगों की पहचान की है, जो इस पूरे नेटवर्क के आर्थिक और तकनीकी संचालन में शामिल थे. इनमें कुछ कारोबारी, ज्वेलरी व्यवसायी और अन्य सफेदपोश शामिल हैं. इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही ये सभी फरार हो गए हैं.

पुलिस को संदेह है कि सट्टे की इस अवैध कमाई को संपत्ति, ज्वेलरी और व्यापार में निवेश किया जा रहा था. साथ ही इस नेटवर्क का लिंक अन्य शहरों और राज्यों से भी हो सकता है. अधिकारियों ने आर्थिक अपराध शाखा और साइबर सेल को भी जांच में शामिल कर लिया है.

सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, "आईपीएल के मौजूदा सीजन का फायदा उठाकर यह गिरोह करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहा था. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जल्दी ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

स्थानीय लोगों में हलचल

घटना के बाद रामगंगा विहार क्षेत्र में चर्चा का माहौल गरम है. आम लोग हैरान हैं कि उनके आस-पास रहने वाले प्रतिष्ठित और सामाजिक तौर पर सक्रिय लोग इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं.

फिलहाल पुलिस इस गिरोह की वित्तीय लेन-देन, डिजिटल ट्रेल और दूसरे संभावित ठिकानों की जांच में जुटी हुई है. साथ ही, आरोपियों के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच भी की जा रही है.

27 करोड़ के ऋषभ पंत फिर फेल! गोयनका साहब का रिएक्शन देखकर हैरान रह जाएंगे
दो रन पर आउट हुए 27 करोड़ी पंत, गोयनका साहब को गुस्सा आया, बीच मैच ऐसे मुंह छिपाया

तो एक बार फिर ऋषभ पंत गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए, सिर्फ दो रन बनाकर। जिस खिलाड़ी पर गोयनका साहब ने ₹27 करोड़ लगाए, आज वही खिलाड़ी बार-बार फ्लॉप होकर बिना रन बनाए मैदान से बाहर जा रहा है। बेचारे गोयनका साहब ज्यादा कुछ बोल भी नहीं सकते, अपने एक्सप्रेशन भी जाहिर नहीं कर सकते, क्योंकि आज के दौर में जरा सा भी गुस्सा दिखाते हैं तो सोशल मीडिया पूरा दिन उसी की चर्चा करने लग जाती है।

क्या हुआ इस मुकाबले में, वो आपको बताते हैं और गोयनका साहब का रिएक्शन क्या था, उस बारे में भी बात करते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की जो शुरुआत थी, वो बड़ी अच्छी रही। मिशेल मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी की—31 गेंदों में 60 रन बनाए, नौ चौके, दो छक्के लगाए। मार्करम ने भी अच्छी बैटिंग की। इस मैच में पूरन कोई बड़ा धमाका नहीं कर पाए और ऋषभ पंत छह गेंदें खेलने के बाद, यानी कि टी20 में छह गेंदें खेलने के बाद, महज दो रन बनाकर आउट हो गए। गेंदबाज थे हार्दिक पांड्या और फील्डर थे बॉश। शॉट खेला ऋषभ पंत ने, लेकिन टी20 में तो वैसे ही फेल खिलाड़ी हैं।

मैं तो इतने दिनों से बोलता आ रहा हूँ, कोई माने तो सही! 27 करोड़ देकर संजीव गोयनका साहब ने खरीद तो लिया, लेकिन किसी ने उन्हें बोला था खरीदने के लिए? पहले उस बंदे को ढूंढ कर लाओ, उस बंदे को मेरे सामने लाओ और मुझे बताओ कि 27 करोड़ वाला पंत में है क्या?

और पंत भाई साहब जब आउट हुए तो आप यह देख लीजिए कि गोयनका साहब का रिएक्शन क्या था। बेचारे मायूस नजर आ रहे हैं, हताश नजर आ रहे हैं, और निराश नजर आ रहे हैं। क्या करें भाई, वो क्या करें? वो एक टीम के मालिक हैं, 27 करोड़ में बोझ को खरीद लिया है। यह बोझ हर बार आता है, लॉक होकर चला जाता है और सारा कैमरा एंगल गोयनका साहब पर चला जाता है कि अब वो क्या रिएक्शन देंगे।

भाई, वो क्या रिएक्शन दें? सोचिए, अगर आप गोयनका साहब की जगह होते और आपने इतना पैसा किसी एक प्लेयर पर लगाया होता, या किसी भी काम पर लगाया होता, और हर बार वो काम फ्लॉप होता रहता—तो आपको गुस्सा नहीं आता? यह तो बेचारे चुप करके बैठ गए, क्योंकि पिछली बार जो हुआ था, वो अब तक उनका पीछा नहीं छोड़ पाया है। और ऋषभ पंत हैं कि उनके जख्मों पर मरहम लगाते जा रहे हैं, लगाते जा रहे हैं, लगाते जा रहे हैं... और रन बनाने का नाम ही नहीं ले रहे।

भाई, टी20 खेला जा रहा है, छह गेंदों में दो रन कौन बनाता है? इतना बुरा कौन खेलता है? इतना गंदा कौन खेलता है? कहा जाता है ना, ऋषभ पंत तो टी20 के सबसे बड़े योद्धा हैं, एक्स-फैक्टर प्लेयर हैं। यह आएंगे तो कहीं भी लगाएंगे, दुनिया को जिताएंगे, दुनिया पर फतेह पाएंगे!

क्या फतेह पा रहे हैं? कोई फतेह नहीं पा रहे हैं! हर मैच में ऋषभ पंत फेल हैं, हर मैच में ऋषभ पंत जीरो हैं। और बेचारे गोयनका साहब हर मैच में आते हैं, निराश होकर, मायूस होकर चले जाते हैं।

क्या करें वो? थप्पड़ तो मार नहीं सकते पंत को! क्या करें? नुकसान होना था, वो तो हो गया। 27 करोड़ का चूना लगना था, वो तो लग गया। लेकिन यह जो 27 करोड़ की 'लूना' ली है उन्होंने, ऋषभ पंत, यह नहीं सुधरेंगे।

मैं पहले दिन से ही कह रहा हूँ—ऋषभ पंत टी20 के प्लेयर नहीं हैं, ना ही एक अच्छे कप्तान हैं। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स वाले महान!