Indian Cricket News - Bhartiya Basti

फाइनल मैच के लिए यूपी में खास तैयारी: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जारी किया बड़ा आदेश
क्रिकेट: टी-20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी मुकाबले को लेकर देशभर में उत्सव काफी तेज है. अहमदाबाद में 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता दिखाई दे रही है. लोग अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में भी मैच को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. बिजली विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए. अधिकारियों से कहा गया है कि पूरी अवधि में बिजली व्यवस्था सामान्य रखी जाए, जिससे लोग बिना किसी रुकावट के मुकाबला देख सकें.

प्रदेशभर में टीम इंडिया के लिए दुआएं

फाइनल से पहले देश के कई शहरों में धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं. अयोध्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मंत्रोच्चार और विशेष प्रार्थना की. वहीं वाराणसी के गंगा घाटों पर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए आरती की और भारतीय टीम की जीत की कामना की.

कानपुर में क्रिकेट प्रशंसकों ने कराया विशेष अनुष्ठान

कानपुर के तुलसी नगर और काकादेव इलाके में भी क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना का आयोजन किया. बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और भारत की जीत के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा.

शानदार प्रदर्शन से बढ़ा भरोसा

अयोध्या स्थित साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है. उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास ने देशवासियों का भरोसा और मजबूत किया है.

महंत ने विश्वास जताया कि फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में उतरेंगे. यदि टीम इसी तरह खेलती रही तो भारत के नाम एक और विश्व खिताब जुड़ सकता है और देशवासियों को जश्न मनाने का मौका मिलेगा.

सोशल मीडिया पर‌ जबरदस्त माहौल

सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया के समर्थन में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. लोगों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारत की जीत के लिए हजारों पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं.

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा है कि "रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, इसलिए उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत की खुशी देगी."

लोगों द्वारा विशेष इंतजाम

फाइनल मुकाबले को लेकर कई शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाने की भी तैयारी की गई है. होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोग एक साथ बैठकर मैच को देख सके.

विराट कोहली का टेस्ट भविष्य खतरे में? रोहित शर्मा के बाद अब अगला नंबर विराट का?
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की खबर ने भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इस फैसले के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – क्या विराट कोहली भी अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं? क्या सिलेक्टर्स विराट पर भी वही सख्त रवैया अपनाएंगे जैसा उन्होंने रोहित के साथ किया?

दरअसल, खबरों के मुताबिक, हाल ही में हुई चयन समिति की मीटिंग में यह तय किया गया कि रोहित शर्मा अब टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे। सिलेक्टर्स ने कप्तानी छीनने के साथ-साथ रोहित को ड्रॉप करने का फैसला भी ले लिया। इस अपमानजनक स्थिति से बचने के लिए रोहित ने खुद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया, ताकि खुद की प्रतिष्ठा को और धूमिल होने से बचा सकें।

अब सवाल विराट कोहली पर आकर टिक गया है।

विराट कोहली का टेस्ट फॉर्म पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में रहा है। चाहे घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन हो, या फिर ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक खेल – विराट का बल्ला लंबे समय से खामोश है। बीते कुछ सालों में उनके आंकड़े टेस्ट फॉर्मेट में कमजोर होते चले गए हैं, और इसका सीधा असर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी पड़ा है। ऐसे में जब रोहित जैसे कप्तान को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, तो विराट क्यों बख्शे जाएंगे?

लेकिन फिलहाल विराट के लिए राहत की खबर है।

सूत्रों के अनुसार, सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल करने का फैसला किया है। पांच टेस्ट मैचों की इस अहम सीरीज में विराट को आखिरी मौका दिया जा रहा है। यह सीरीज विराट के टेस्ट करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। अगर उनका प्रदर्शन औसत से बेहतर रहा – यानी कि रन बने, उनका अनुभव टीम को लाभ पहुंचाए – तो वह टीम में बने रहेंगे।

लेकिन अगर उनका फॉर्म वैसा ही रहा जैसा हाल के वर्षों में देखा गया है – यानी खराब औसत, बड़ी पारियों का अभाव और लगातार फ्लॉप शो – तो सिलेक्टर्स उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। इस स्थिति में संभावना यह भी जताई जा रही है कि विराट कोहली, रोहित की तरह खुद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। ताकि चयनकर्ताओं के फैसले से पहले वह खुद अपने भविष्य पर निर्णय ले सकें।

दो संभावनाएं सामने हैं –

1. अगर विराट कोहली इंग्लैंड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह टेस्ट टीम में बने रहेंगे और उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

2. अगर उनका प्रदर्शन खराब रहा, तो या तो सिलेक्टर्स उन्हें ड्रॉप कर देंगे, या फिर विराट खुद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं – ठीक वैसे ही जैसे रोहित ने किया।

वनडे और टी20 से अलग है टेस्ट का मिज़ाज।

जहां वनडे और टी20 में विराट और रोहित की जगह फिलहाल सुरक्षित मानी जा रही है, वहीं टेस्ट फॉर्मेट में चयनकर्ताओं का रुख अब बेहद सख्त होता जा रहा है। भारत को WTC फाइनल्स में पहुंचना है, विदेशों में टेस्ट जीतने हैं, और इसके लिए फॉर्म से बाहर खिलाड़ियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – चाहे वह कितने भी बड़े नाम क्यों न हों।

इंग्लैंड सीरीज विराट कोहली के टेस्ट करियर की सबसे अहम परीक्षा साबित होने जा रही है। यह उनका "करो या मरो" वाला मौका है। अगर बल्ला चला, तो विराट का टेस्ट करियर कुछ और साल चल सकता है। लेकिन अगर नहीं चला – तो बहुत संभव है कि हम उन्हें भी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहते हुए देखें।

क्या विराट कोहली उस दबाव को संभाल पाएंगे? क्या उनका अनुभव और क्लास एक बार फिर चमकेगा? जवाब आने वाला है – इंग्लैंड की चुनौती में।

क्या आप मानते हैं कि विराट कोहली को अभी और मौके मिलने चाहिए, या फिर नए खिलाड़ियों को आगे लाना चाहिए?