IPL Schedule - Bhartiya Basti

IPL 2025 एक हफ्ते के लिए सस्पेंड, BCCI का बड़ा फैसला – नए वेन्यू और शेड्यूल जल्द होंगे घोषित
IPL 2025 को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। BCCI ने फिलहाल इस सीज़न को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह जानकारी खुद BCCI द्वारा जारी एक ऑफिशियल ईमेल के ज़रिए सामने आई, जिससे अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि IPL 2025 को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

इस फैसले के पीछे मुख्य वजह है भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव। मौजूदा हालातों को देखते हुए BCCI ने कुछ वेन्यूज़ को लेकर चिंता जताई है, जो वर्तमान में सेंसिटिव ज़ोन में आते हैं। सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम न हो, इसीलिए बोर्ड ने यह बड़ा और ज़िम्मेदार फैसला लिया है।

BCCI के इस कदम का सीधा असर आने वाले सभी मैचों पर पड़ेगा। सबसे पहला मुकाबला जो इस सस्पेंशन से प्रभावित हुआ है, वह आरसीबी बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स का मैच है, जो लखनऊ में खेला जाना था। अब यह मुकाबला तय समय पर नहीं होगा। इसके अलावा अगले हफ्ते के सभी मैच फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।

BCCI ने जानकारी दी है कि जल्दी ही नए वेन्यूज़ और नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड को:

नए सुरक्षित वेन्यूज़ तय करने हैं

टीमों को उन वेन्यूज़ तक पहुंचाना है

टिकट्स को फिर से फैंस तक पहुंचाना है

पूरा नया शेड्यूल बनाना है

इन सभी तैयारियों में करीब एक हफ्ते का समय लगने की संभावना है। जब तक नया शेड्यूल तय नहीं होता, IPL 2025 के सभी मैच रुके रहेंगे।

इस खबर की पुष्टि पहले खबरों द्वारा की गई थी, लेकिन अब BCCI के ऑफिशियल मेल से यह खबर पूरी तरह से पक्की हो गई है।

जैसे ही BCCI की तरफ से नए शेड्यूल और डेट्स घोषित होंगी, हम आपको तुरंत उसकी जानकारी देंगे।

IPL 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

टाटा IPL 2025 फ्री में कहाँ देखें? किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
2025 का आईपीएल सीजन शुरू होने वाला है और फैंस को फिर से भरपूर क्रिकेट एंटरटेनमेंट मिलने जा रहा है। यह आईपीएल का 18वां सीजन है और इस बार कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से 70 मुकाबले ग्रुप स्टेज के होंगे और 4 मुकाबले प्लेऑफ्स के होंगे। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा और अंतिम ग्रुप मैच 28 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ्स की बात करें तो 20 मई को क्वालीफायर 1 हैदराबाद में खेला जाएगा, 21 मई को एलिमिनेटर मैच भी हैदराबाद में ही होगा। इसके बाद 23 मई को क्वालीफायर 2 कोलकाता में खेला जाएगा और 25 मई को आईपीएल का फाइनल कोलकाता में होगा।

आईपीएल 2025 को लेकर सभी फैंस उत्साहित हैं और सवाल यह है कि वे इसे कहां और कैसे देख पाएंगे। टीवी पर आईपीएल के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए JioCinema का सहारा लेना होगा। हालांकि, इस बार का बड़ा बदलाव यह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म फ्री नहीं रहेगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा और तभी जाकर आप मैचों का पूरा आनंद ले पाएंगे।

इस बार का आईपीएल सीजन बेहद खास होने वाला है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी नए उत्साह के साथ आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। खासकर उन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी जो टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन। ये सभी खिलाड़ी अपने बल्लेबाजी कौशल का जौहर दिखाने को तैयार हैं और उनकी परफॉर्मेंस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

आईपीएल 2025 में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जो इसे और भी रोमांचक बना रहे हैं। इस सीजन में कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों को छोड़कर नई टीमों के साथ खेलते नजर आएंगे। उदाहरण के तौर पर ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं। वहीं, केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन लिया है। मुंबई इंडियंस से ईशान किशन भी हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए हैं।

खिलाड़ियों के इस तरह से टीम बदलने के बाद, जब वे अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो दर्शकों को एक अलग ही लेवल का एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ एक अलग ही आक्रामकता के साथ खेलते नजर आ सकते हैं।

आईपीएल 2025 में कई नई कहानियां बनेंगी और कई रिकॉर्ड टूटेंगे। हर टीम की कोशिश होगी कि वो इस सीजन में खिताब अपने नाम करे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टीमों की रणनीति और फैंस की उम्मीदें – सब कुछ मिलकर इस सीजन को बेहद रोमांचक और यादगार बनाने वाला है।