jobs news - Bhartiya Basti

UP में 17 साल बाद इस पद पर निकली सरकारी भर्ती, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इससे मेडिकल फील्ड से जुड़े अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अंतर्गत कुल 560 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. आयोग के सचिव अवनीश कुमार सक्सेना ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की.

कब से कब तक करें आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी और 29 मार्च तक फॉर्म भरे जा सकेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

अगर आवेदन में किसी प्रकार की गलती रह जाती है तो उसमें संशोधन की सुविधा 5 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी. आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ही स्वीकार किया जाएगा.

कौन कर सकेगा आवेदन

भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में योग्य घोषित हुए हैं. PET के स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

शैक्षिक योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थी का स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है.

पदों का वर्गवार विवरण

इस भर्ती में कुल 560 पदों को विभिन्न वर्गों में बांटा गया है.

अनारक्षित वर्ग: 224 पद

अनुसूचित जाति: 118 पद

अनुसूचित जनजाति: 11 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग: 151 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 56 पद

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है.

आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

मुख्य परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे. परीक्षा में विषयगत ज्ञान से 76 प्रश्न, कंप्यूटर और समसामयिक तकनीकी ज्ञान से 15 प्रश्न तथा उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे. गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग (0.25) भी लागू रहेगी.

17 साल बाद भर्ती से संगठन में खुशी

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भर्ती विज्ञापन जारी होने पर खुशी जताई है. संगठन का कहना है कि करीब 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद फार्मासिस्ट पदों पर सरकारी भर्ती निकली है.

यह ध्यान देने योग्य है कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है. अगर प्रक्रिया समय पर पूरी होती है तो स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की कमी भी काफी हद तक दूर हो सकती है.

सीधा इंटरव्यू, सीधा ऑफर! लखनऊ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आने वाले 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस 3 दिन के मेले में देश और विदेश की कई नामी कंपनियां शामिल होंगी. अनुमान है कि इस कार्यक्रम से 50 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे.

रोजगार रथ को मिली मंजूरी

युवा वर्ग तक इस आयोजन की जानकारी पहुँचाने के लिए सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विधान भवन से रोजगार रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान करवाया. यह रथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेगा और वहां के युवाओं को रोजगार महाकुंभ के बारे में जानकारी देगा.

सरकार का है यह उद्देश्य

मंत्री अनिल राजभर ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि "सरकार की मंशा है कि राज्य का हर युवा रोजगार से जुड़ सके. इसी सोच के अंतर्गत रोजगार महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है. इस बार लगभग एक लाख युवाओं के पंजीकरण की उम्मीद है."

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन

प्रदेश सरकार ने युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन शुरू किया है. इस दौरान विशेष सचिव नीलेश कुमार, निदेशक सेवायोजन नेहा प्रकाश, पूजा यादव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाएं

मुख्यमंत्री युवा स्टॉल पर युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा, प्रदेश के कई स्टार्टअप अपने नए-नए इनोवेशन भी पेश करेंगे. साथ ही, द इकोनॉमिक टाइम्स की सहायता से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भविष्य के रोजगार बाजार और कौशल रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी.

विदेशों में नए अवसर

डॉ. सुन्दरम ने यह भी जानकारी दी कि "सेवायोजन विभाग ने 5978 निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजा है. इसके साथ ही जर्मनी, जापान और इजराइल में नर्स और केयरगिवर की नई नौकरियां आई हैं, जिनमें युवाओं को डेढ़ लाख रुपये तक वेतन मिल सकता है."

अंतरराष्ट्रीय व घरेलू नौकरियां

इस मेले में 15 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट के मौके उपलब्ध होंगे. इनमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी जैसे देशों में नौकरी के अवसर शामिल हैं. प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने कहा कि "इस महाकुंभ में वैश्विक कंपनियां, उद्योग जगत के बड़े नेता और नौकरी की तलाश कर रहे युवा एक ही मंच पर उपस्थित रहेंगे."

10 हजार से ज्यादा ऑफर लेटर मौके पर ही दिए जाएंगे.

इनमें लगभग 2 हजार से ज्यादे विदेशी जॉब्स होंगी.

कार्यक्रम में एआई प्रशिक्षण मंडप और रोजगार एवं कौशल प्रदर्शनी विशेष आकर्षण होंगे.

यहां युवाओं को डिजिटल स्किल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नौकरियों की तैयारी की जानकारी भी मिलेगी.