Indian cricket team - Bhartiya Basti

फाइनल मैच के लिए यूपी में खास तैयारी: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जारी किया बड़ा आदेश
क्रिकेट: टी-20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी मुकाबले को लेकर देशभर में उत्सव काफी तेज है. अहमदाबाद में 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता दिखाई दे रही है. लोग अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में भी मैच को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. बिजली विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए. अधिकारियों से कहा गया है कि पूरी अवधि में बिजली व्यवस्था सामान्य रखी जाए, जिससे लोग बिना किसी रुकावट के मुकाबला देख सकें.

प्रदेशभर में टीम इंडिया के लिए दुआएं

फाइनल से पहले देश के कई शहरों में धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं. अयोध्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मंत्रोच्चार और विशेष प्रार्थना की. वहीं वाराणसी के गंगा घाटों पर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए आरती की और भारतीय टीम की जीत की कामना की.

कानपुर में क्रिकेट प्रशंसकों ने कराया विशेष अनुष्ठान

कानपुर के तुलसी नगर और काकादेव इलाके में भी क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना का आयोजन किया. बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और भारत की जीत के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा.

शानदार प्रदर्शन से बढ़ा भरोसा

अयोध्या स्थित साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है. उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास ने देशवासियों का भरोसा और मजबूत किया है.

महंत ने विश्वास जताया कि फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में उतरेंगे. यदि टीम इसी तरह खेलती रही तो भारत के नाम एक और विश्व खिताब जुड़ सकता है और देशवासियों को जश्न मनाने का मौका मिलेगा.

सोशल मीडिया पर‌ जबरदस्त माहौल

सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया के समर्थन में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. लोगों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारत की जीत के लिए हजारों पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं.

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा है कि "रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, इसलिए उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत की खुशी देगी."

लोगों द्वारा विशेष इंतजाम

फाइनल मुकाबले को लेकर कई शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाने की भी तैयारी की गई है. होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोग एक साथ बैठकर मैच को देख सके.

क्या विराट कोहली ने खेल लिया अपना आखिरी टेस्ट? रिटायरमेंट की खबरों का सच जानिए!
आज सुबह से क्रिकेट जगत में एक ही चर्चा है – क्या विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं? कई रिपोर्ट्स और पत्रकारों ने इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग बातें सामने रखी हैं, जिससे फैंस में काफ़ी भ्रम पैदा हो गया है। आइए इन सभी रिपोर्ट्स, ट्वीट्स और सूत्रों के हवाले से यह समझने की कोशिश करते हैं कि असल में मामला क्या है और कोहली के फैसले के पीछे की सच्चाई क्या है।

सुबह की शुरुआत होती है इंडियन एक्सप्रेस के सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट देवेंद्र पांडे की रिपोर्ट से। उन्होंने बताया कि विराट कोहली ने BCCI को सूचित किया है कि वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ना चाहते हैं। यही खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। देवेंद्र पांडे के अनुसार, BCCI कोहली को मनाने की कोशिश कर रही है क्योंकि इंग्लैंड दौरा सामने है और ऐसे में विराट की मौजूदगी अहम मानी जा रही है।

इसके बाद दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी ने एक ट्वीट कर इस खबर पर अगला अपडेट दिया। उनके मुताबिक, BCCI कोहली को मनाने की कोई कोशिश नहीं करेगी, यानी विराट कोहली का निर्णय अगर पक्का है, तो बोर्ड उसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा।

इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया के डिजिटल स्पोर्ट्स हेड साहिल मल्होत्रा की खबर सामने आई जिसमें उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली ने अपने साथियों से ऑस्ट्रेलिया में ही कह दिया था – "I am done, मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता।"

वहीं, एक और बड़ा अपडेट आता है क्रिकबज़ की तरफ से। उनकी रिपोर्ट कहती है – “BCCI hopes to reverse Kohli’s Test retirement plans,” यानी BCCI अब भी उम्मीद कर रही है कि विराट कोहली का मन बदला जा सकता है और वे टेस्ट क्रिकेट के लिए दोबारा तैयार हो सकते हैं।

इन सभी खबरों के बीच जब एक स्वतंत्र सूत्र ने इस पूरे मामले को लेकर विराट कोहली से जुड़े करीबी व्यक्ति से बात की, तो जो जानकारी सामने आई, वो और भी चौंकाने वाली थी। सूत्र के अनुसार, विराट कोहली अब न केवल टेस्ट बल्कि तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का मन बना चुके हैं। उनके अनुसार, कोहली के अंदर अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की भूख खत्म हो गई है। लगभग 15 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट को देने के बाद अब वे खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर रहे हैं।

हालांकि, BCCI ने विराट के करीबी खिलाड़ियों से बात की है और उनसे कहा गया है कि वो विराट को किसी भी तरह इंग्लैंड के लिए मनाने की कोशिश करें। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे पर जाने की संभावना अब केवल 0.0001% ही बची है। यानी अगर वो जाते हैं, तो वो किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

क्या कोहली ने खेल लिया अपना आखिरी टेस्ट मैच?

इस सवाल का जवाब फिलहाल आधिकारिक तौर पर नहीं दिया गया है, लेकिन संकेत स्पष्ट हैं। विराट कोहली खुद को अब रिटायरमेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार कर चुके हैं। चाहे देवेंद्र पांडे की रिपोर्ट हो या साहिल मल्होत्रा की पुष्टि, सब यही इशारा कर रहे हैं कि विराट अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, और शायद जल्द ही वनडे व टी20 से भी विदाई लेंगे।

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और जोशीले खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली का यूं इंटरनेशनल क्रिकेट से हटना करोड़ों फैंस के लिए बड़ा झटका होगा। हालांकि, जब कोई खिलाड़ी इतने लंबे समय तक देश के लिए खेलता है, तो उसकी थकान, मानसिक दबाव और निजी संतुलन को भी समझना जरूरी है।

आने वाले दिनों में अगर कोई आधिकारिक बयान आता है, तो स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल इतना कहा जा सकता है कि विराट कोहली ने शायद अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है।

क्या आप तैयार हैं उस दिन के लिए जब विराट कोहली मैदान पर आखिरी बार भारत की जर्सी में दिखें?