maharajganj news - Bhartiya Basti

यूपी में इस रूट पर रेल लाइन पर काम तेज, 29 गाँव में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित महराजगंज जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़े स्तर पर काम शुरू हो चुका है. घुघुली-महराजगंज-आनंदनगर प्रस्तावित नई रेल लाइन और चौरी-हंसखोरी मार्ग पर नए पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने वाली है. रेलवे और लोक निर्माण विभाग की परियोजनाएं जिले की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा को भी प्राथमिकता दे रही हैं.

ऊंचाई पर बनेगा रेल ट्रैक

घुघुली से महराजगंज होते हुए आनंदनगर तक निर्मित होने वाली नई रेल लाइन को विशेष तकनीक के साथ तैयार किया जा रहा है. यह ट्रैक सड़क की सतह से लगभग 5.5 मीटर ऊंचा होगा, जिससे रेल और सड़क यातायात के बीच टकराव की आशंका कम होगी. रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक 24.8 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. जहां-जहां रेल लाइन सड़क को पार करेगी, वहां अंडरपास बनाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो.

अंडरपास और तकनीकी सुविधाओं पर खास जोर

रामपुर बल्डिहा और पिपरदेउरा में अंडरपास निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. इसके अतिरिक्त 2 नए अंडरपास के लिए डिजाइन तैयार कर मंजूरी के लिए भेजे गए हैं. घुघुली क्षेत्र में भी अतिरिक्त अंडरपास प्रस्तावित हैं. रेल लाइन निर्माण की निगरानी और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए महराजगंज और भिस्वा में निर्माण एजेंसी व एलसी कार्यदायी संस्था के कार्यालय बनाए जा रहे हैं. शिकारपुर में कंक्रीट प्लांट की स्थापना हो रही है, जहां लोहे की गुणवत्ता जांच के लिए लैब और धर्म कांटा भी लगाया जाएगा.

किसानों को नोटिस, निर्माण में बाधा पर सख्ती

रेलवे परियोजना के दायरे में आने वाली जमीन पर दोबारा खेती किए जाने से निर्माण कार्य प्रभावित होने लगा था. रेलवे अधिकारियों के अनुसार 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण पूरा कर किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है. इसके बावजूद कुछ किसानों ने अधिग्रहित भूमि पर फिर से फसल बो दी. पड़री बुजुर्ग, शिकारपुर, महुआ और पिपराइच उर्फ पचरुखिया जैसे गांवों में ऐसे मामले सामने आए. रेलवे ने जेसीबी की मदद से जमीन खाली कराई और आगे से किसी भी तरह की रुकावट पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

नए पुल से गांवों को मिलेगी राहत

उधर, चौरी–हंसखोरी रूट पर मौलागंज के पास क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल को निर्मित कराने का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है. लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. 25 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है. यह पुल पनियरा क्षेत्र और आसपास के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है.

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एडीशन सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा है कि "खराब पुल के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, परंतु अगले महीने से ही इस पल को निर्मित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा."

स्थानीय लोगों की परेशानी होगी दूर

पुल के जर्जर होने के कारण लंबे समय से लोगों को खासकर रात के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. नया पुल बनने से सुचितपुर, मोहद्दीनपुर, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, सोनबरसा, चौरी चौरा, रामनगर, गांगी बाजार, भवानीपुर सहित कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

आवागमन आसान होने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी. प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से महराजगंज जिले में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी.

यूपी में रेल लाइन के दूसरे चरण में 6 गांवों की जमीन अधिग्रहित, बजट जारी
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित महराजगंज जिले में घुघुली से आनंदनगर होते हुए महराजगंज तक नई रेल लाइन बिछाने की योजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. भूमि अध्याप्ति विभाग और रेलवे ने मिलकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अगले चरण में ले लिया है. दूसरे चरण में 6 गांवों के लिए पहला गजट जारी कर दिया गया है.

इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

इस बार खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपालपुर, खनुआ और परसिया बुजुर्ग गांव की करीब 20.7932 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी. सभी गांवों में सर्वे पूरा हो चुका है और अब गजट जारी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

घुघुली से आनंदनगर होते हुए महराजगंज तक 52.70 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा. यह लाइन बन जाने पर महराजगंज जिले को बड़े रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. इससे लोगों को व्यापार, शिक्षा और नौकरी के अवसर मिलेंगे. रेलवे विभाग द्वारा कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह से कानूनी और प्रशासनिक नियमों के अंतर्गत की जा रही है. जल्द ही अंतिम गजट जारी होगा और प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा.

पहले चरण का काम लगभग पूरा

रेलवे विभाग के अनुसार पहले चरण में 29 गांवों की जमीन ली जा चुकी है. वहां किसानों को मुआवजा भी दिया जा रहा है. अब तक 4 अरब 8 करोड़ से ज्यादा रुपये किसानों में बांटे जा चुके हैं. कुछ गांवों जैसे रुद्रापुर, रम्हौली, कांध और रामनगर में मुआवजा प्रक्रिया अभी बाकी है.

मुआवजे का ब्योरा

अब तक सिसवा अमहवा गांव में लगभग 5.74 करोड़, पिपरा रसूलपुर में 4.32 लाख, जंगल दुधई (चेहरी) में 71.35 करोड़, पकड़ी नौनिया में 4.69 करोड़ और रुधौली भावचक में करीब 99 लाख रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं.

दूसरे चरण का अगला कदम

खजुरिया में 3.268 हेक्टेयर, महदेवा में 0.5891 हेक्टेयर, गोबिंदपुर में 4.5492 हेक्टेयर, गोपालपुर में 5.1333 हेक्टेयर, खनुआ में 1.3363 हेक्टेयर और परसिया बुजुर्ग में 5.9173 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी. यह सिर्फ पहला गजट है. इसके बाद अंतिम गजट और फिर मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी.