basti news hindi - Bhartiya Basti

मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग…” बस्ती में युवक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल
हर्रैया थाना क्षेत्र के शम्भूपूर निवासी निर्मल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौैत का मामला गरमाता जा रहा है. मंगलवार को पिता जुगराज निषाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग किया है. एसपी को दिये पत्र में  जुगराज निषाद ने कहा है कि  उसके पुत्र  निर्मल निषाद की गत 23 अप्रैल को  संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी, उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया.

मृतक द्वारा मृत्यु से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा गया था तथा वीडियो, फोटो एवं व्हाट्सएप चौटिंग भी उपलब्ध है, जिसमें ग्राम खैरी थाना-हरैया निवासी कमला निषाद सहित पप्पू निषाद उर्फ श्रीराम, राहुल निषाद, संग्राम निषाद एवं अन्य आरोपियों को अपनी मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. मृतक ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उक्त लोग उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. पुलिस द्वारा एक महिला आरोपी कमला निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है किन्तु अन्य आरोपी खुले आम घूम रहे हैं.

पिता जुगराज निषाद ने एसपी को पत्र देकर मांग किया है कि उनके पुत्र निर्मल निषाद के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पप्पू निषाद उर्फ श्रीराम निषाद, राहुल निषाद, संग्राम निषाद पुत्रगण मुन्नीलाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना कप्तानगंज थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए मुल्जिमानों का एफ०आई०आर संख्या 107/2026 नाम दर्ज कर विवेचना करवाकर  मुल्जिमानों को गिरफ्तार कराने के साथ ही परिवार को न्याय दिलाने के साथ ही जान माल की सुरक्षा सुरक्षित करायी जाय. खुले आम घूम रहे अपराधी किसी और घटना को अंजाम दे सकते हैं.

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कप्तानगंज का त्रैवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को बीआरसी परिसर में सम्पन्न हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक नीरज सिंह, चुनाव अधिकारी विजय यादव, उमाशंकर पाण्डेय, प्रवीण श्रीवास्तव और गिरजेश  चौधरी की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद के लिए हरेन्द्र यादव 164 मत पाकर विजई रहे.

वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिव प्रकाश सिंह को 114 मत मिला. मंत्री पद पर वेद प्रकाश उपाध्याय चौथी बार 126 मत पाकर विजई रहे. मंत्री पद पर लड़ रहे दो अन्य प्रत्याशियों राजेश और विजय भारती को क्रमशः 75 और 71 मत मिले. कोषाध्यक्ष पद पर मंगला मौर्य 144 मत पाकर विजई रहे. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामरंग को 131 मत मिला. चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि 278 शिक्षकों ने अपने मत का प्रयोग किया. जिसमें मंत्री पद पर छह और कोषाध्यक्ष पद पर तीन मत अवैध पाया गया.

अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर एक से अधिक नामांकन होने कारण चुनाव हुआ जबकि अन्य पदों पर एक से अधिक नामांकन ना होने के कारण पूरी कार्यकारिणी का मनोनयन हुआ. जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभूषण द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर विजय बहादुर, चंद्र मोहन, विनय शंकर पाण्डेय, अवनीश सिंह, विवेक सिंह, परमानंद और कुसुम, संयुक्त मंत्री पद पर गौरव चौधरी, संगठन मंत्री पर राकेश कुमार मिश्र, हरिश्चन्द्र, शेषनाथ यादव, शिव त्रिपाठी और शैल वर्मा, प्रचार मंत्री पद पर महादेव वर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, रजनीश यादव, दौलत राम और महेलका बानो, लेखाकार पद पर शिवनाथ तथा आय व्यय निरीक्षक पद पर महेंद्र कुमार निर्वाचित हुए.

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि आप सभी को शिक्षकों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसकी पूरी निष्ठा से निर्वहन करें. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक समस्याओं से पीड़ित है. इसके निदान के लिए शिक्षकों की एकजुटता जरूरी है. इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, सुधीर तिवारी, विनोद यादव,रामललित, प्रमोद पाण्डेय, सनद पटेल बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.