shardiya navratri 2024 - Bhartiya Basti

Basti News: नवरात्रि के शुभ अवसर पर बौड़िहारनाथ धाम में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, भक्तों ने किया पूजन अर्चन
Basti Durga Pooja News: नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले के  गौर विकास खण्ड क्षेत्र के श्री बौड़िहारनाथ धाम में दयाशंकर पटवा द्वारा आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर की प्रतिमा स्थापना की गई. विधि विधान से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ.  आचार्यों की मौजूदगी में भक्तों ने मां दुर्गा जी की आराधना शुरू की.

इस दौरान समाज सेवी दयाशंकर पटवा ने बताया कि उनकी सालों से कामना थी कि बौड़िहारनाथ धाम में मां दुर्गा का मंदिर बनवाकर प्रतिमा स्थापित की जाये. सभी के प्रयास से यह पूरा हुआ. बौड़िहारनाथ धाम सेवा ट्रस्ट बौड़िहार बेलघाट द्वारा इसका संचालन हो रहा है.

दयाशंकर पटवा ने बताया कि मंदिर में पहले से ही पौराणिक बौड़िहारनाथ का शिव मंदिर लोगों के बीच प्रसिद्ध है. द्वादश ज्योर्तिलिंग की पहले उसकी स्थापना की गई है. मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित है. उन्होंने कहा कि मंदिर पहले से ही प्रसिद्ध है. मां देवी की प्रतिमा स्थापित होने से आध्यात्मिक भव्यता बढ गई.

यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बौड़िहारनाथ धाम में मां देवी के मंदिर में पूजन शुरू किया. इस दौरान अयोध्या तके पुजारी  राम शास्त्री और उदयभान पाण्डेय ने मां देवी की प्रतिमा को स्थापित कराया. 5 अक्टूबर से मां देवी प्रतिमा का पूजन भक्तों ने शुरू किया.

इस दौरान सीओ हर्रैया अशोक मिश्र, वृजेश पटवा, जयेश पटवा, थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेन्द्र यादव, रमाकान्त पाण्डेय, बाबा लाल मोहन दास, उमाशंकर पटवा, मनोज सिंह, कृपाशंकर पटवा, रमेश पटवा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, कुसुम पटवा, सुशीला मिश्र, शैल कुमारी, हनुमान प्रसाद मिश्र, शशिकान्त पाण्डेय, अनिल मिश्र,संदीप पटवा, सुमित चावला, राधेश्याम पटवा, राम नरेश यादव, राम सूरत यादव, के साथ ही बड़ी संख्या में आस-पास के गांवोें के श्रद्धालु उपस्थित रहे.

यूपी के Basti में इन जगहों पर नहीं कर पाएंगे दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन, प्रशासन ने किया ये इंतजाम
Durga Pooja 2024: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में दुर्गा पूजा 2024 के लिए स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में नहीं कर पाएंगे. दुर्गा जी की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए प्रशासन ने इंतजाम किया है. प्रशासन ने नदी के किनारे ही गड्ढे खोद कर उसी में विसर्जन का इंतजाम किया है.

जानकारी के अनुसार अमहट किनारे गड्ढे खोदने का जिम्मा नगर पालिका बस्ती को दिया गया है. इन गड्ढों तक पहुंचने के लिए प्रशासन और नगर पालिका एक उचित रास्ता भी तैयार करेंगे ताकि ट्रैक्टर ट्रॉली या जिस भी चीज के जरिए प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लाया जाए वह आसानी से वहां पहुंच सकें.

नगर पालिका अधिकारी सुनिष्ठा सिंह ने जानकारी दी कि विसर्जन की तारीख से पहले ही गड्ढे तैयार कर लिए जाएंगे. इसके लिए जेसीबी की मदद ली जाएगी.

1500 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन
बता दें बस्ती जिले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 1500 के करीब दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं. ऐसे में हर साल प्रतिमाओं के विसर्जन से नदी बुरी तरह से प्रदूषित हो जाती है. हालत तब सुधरती जब बारिश और बाढ़ का पानी आता है.

यूं तो प्रतिमाएं मिट्टी की बनती हैं लेकिन उन पर लग सिंथेटिक पेंट, बांस की फट्टियां , आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत अन्य चीजें जलीय जंतुओं के लिए नुकसानदायक होती हैं और इससे उनकी जीवतंता पर असर पड़ता है.

महानगरों में यह व्यवस्था पहले से है कि नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन न हो. जिन गड्ढों में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा उन्हें बाद में ढक दिय जाएगा. ऐसे में एक ओर जहां विसर्जन की शुचिता प्रभावित नहीं होगी वहीं नदियों की जीवंतता भी बनी रहेगी.