delhi news - Bhartiya Basti

होली पर दिल्ली की महिलाओं को मिले 3 बड़े तोहफे, लाखों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
दिल्ली की सरकार ने होली के त्यौहार पर दिल्ली की महिलाओं को तीन बड़े सौगात दिए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन योजनाओं का आज "इंदिरा गांधी इंदौर स्टेडियम" के "सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली" कार्यक्रम से शुभारंभ किया.

महिलाओं को क्या-क्या मिले तोहफे

डीटीसी के बसों में अब पिक टिकट के जगह पिक सहेली स्मार्ट कार्ड

दिल्ली लखपति बिटिया योजना

मुफ्त गैस सिलेंडर योजना

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड -

इस कार्ड को केवल दिल्ली की महिला निवासियों के लिए जारी किया जाएगा. इस कार्ड से डीटीसी बसों में निशुल्क सफर और मेट्रो और आरआरटीएस (रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) में सशुल्क  यात्रा कर सकेंगी दिल्ली की महिलाएं.

दिल्ली लखपति बिटिया योजना-

इस योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को जन्म के बाद से कॉलेज तक सरकार उनके खातों में पैसे डालते जाएगी और बाद में एक साथ ₹100000 से ज्यादा  रुपए उन्हें इस योजना के तहत मिलेंगे. यह योजना दिल्ली लाडली योजना को विस्तार देते हुए तैयार की गई है अब लखपति दीदियों के बाद दिल्ली में बेटियां भी लखपति बन सकेंगी .

मुफ्त गैस सिलेंडर योजना-

दिल्ली सरकार होली के त्यौहार में दिल्ली की जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है. इस योजना के तहत 15.48 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. राष्ट्रपति महोदया ने 129 करोड़ की इस योजना का शुभारंभ कर दिया है. 15.48 लाख लोगों के अकाउंट में डायरेक्ट 853 रुपए सिलेंडर गैस के लिए ट्रांसफर किए गए हैं. होली के त्यौहार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी जनता को इस महंगाई में राहत देने की कोशिश की है.

यूपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से ठंडक में काफी कमी आई हुई थी, इसके बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. कई इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. मौसम के इस बदले रूप ने आम लोगों की दिनचर्या को फिर से प्रभावित करना शुरू कर दिया है.

बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही तेज हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फ गिर रही है. बर्फबारी के कारण कई ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान और नीचे चला गया है. इसका असर सड़क यातायात और जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में ठंड फिर बढ़ी

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक यहां बारिश का दौर बना रह सकता है. अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. ठंडी हवाओं के कारण लोगों को फिर से सर्दी का एहसास होने लगा है.

यूपी में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है. कोहरे की समस्या भी पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

कई जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के करीब 45 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं लगभग 15 जिलों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. इससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है.

बिहार में मिलेगी राहत

बिहार में वर्तमान में मौसम को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है. अगले 48 घंटे तक ज्यादातर जिलों में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है. पटना, गया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज और अन्य जिलों में कोहरा भी धीरे-धीरे कम होगा.

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर

उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ से लेकर कानपुर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ नजर आ रहा है. प्रदेश में स्थित बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. कई क्षेत्रों में बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

नोएडा-गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में आज मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचें. किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है. आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, ऐसे में सतर्कता आवश्यक है.