gurugram news - Bhartiya Basti

यूपी में इस रूट पर जल्द शुरू होगा नमों भारत ट्रेन का काम, देखें रूट
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने एक ऐसे प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली है, जो आने वाले वर्षों में दिल्ली–एनसीआर की यात्रा का पूरा चेहरा बदल सकता है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली नमो भारत ट्रेन लाइन को लेकर निगम ने विस्तृत योजना तैयार कर सरकार को भेज दी है. प्रस्ताव पास होते ही अप्रैल 2026 में इसका निर्माण शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यात्रियों के पास मेट्रो से भी तेज और कम समय लेने वाला एक नया विकल्प उपलब्ध हो सके.

कैसा होगा सफर

यह पूरा रूट 61.5 किमी लंबा होगा और पूरी लाइन पर 6 स्टेशन बनाए जाएंगे. यह ध्यान देने योग्य है कि सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे, ताकि जमीन पर ट्रैफिक प्रभावित न हो और निर्माण भी सुचारू चले. गुरुग्राम में इफ्को चौक और सेक्टर-54, फरीदाबाद में बाटा चौक और सेक्टर-85 व 86, नोएडा में सेक्टर-142 व 168 और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में अंतिम स्टेशन बनाया जाएगा.

ऊँचे ट्रैक की वजह से ट्रेन लगातार एक समान स्पीड में चलेगी, जिससे सफर तेज और आरामदायक बनेगा. गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है.

अरावली की पहाड़ियों से होते हुए यमुना तक यात्रा

नमो भारत ट्रेन इफ्को चौक से आगे बढ़ते हुए मिलेनियम सिटी सेंटर, डॉ. बी.आर. अंबेडकर मार्ग और ब्रिगेडियर ओसमान चौक को जोड़कर सीधा अरावली क्षेत्र में प्रवेश करेगी. अरावली की पहाड़ियों को पार करने के बाद यह लाइन ग्वाल पहाड़ी के पास फरीदाबाद की तरफ उतरेगी.

यहाँ से स्टेशन हनुमान मंदिर, बड़खल एंक्लेव और शहीद भगत सिंह मार्ग के किनारे बनाए जाएंगे. बाटा चौक को पार करती हुई लाइन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जागरा कैनाल के ऊपर से गुजरकर सेक्टर-85–86 तक पहुंचेगी.

इसके बाद ट्रेन अमृता अस्पताल की ओर बढ़ते हुए फरीदाबाद–नोएडा–गुरुग्राम एक्सप्रेसवे में शामिल होगी. मात्र कुछ ही मिनटों में यमुना नदी पार करते हुए ट्रेन नोएडा के सेक्टर-168 पहुंचेगी. वहाँ से यह हिंडन नदी को पार कर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में समाप्त होगी.

कौन सा हिस्सा सबसे लंबा

इस नए रूट में सबसे लंबा सेक्शन गुरुग्राम सेक्टर-54 से फरीदाबाद के बाटा चौक के बीच तय होगा, जिसकी लंबाई लगभग 25 किलोमीटर बताई गई है. सबसे छोटा हिस्सा करीब 7.5 किलोमीटर का होगा, जो इफ्को चौक-सेक्टर 54 और नोएडा-सूरजपुर के बीच माना गया है.

जमीन और बजट: कहाँ कितना खर्च होगा

पूरे प्रोजेक्ट के लिए लगभग 75 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी. 41.8 हेक्टेयर निजी जमीन और 33.71 हेक्टेयर सरकारी जमीन. सिर्फ जमीन के अधिग्रहण पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. ट्रेन को ऊर्जा देने के लिए 3 अलग-अलग स्थानों पर 220 केवी क्षमता के बिजली घर स्थापित किए जाएंगे.

पर्यावरण पर असर

इस रूट को निर्मित कराने में 5655 पेड़ों को हटाना पड़ेगा. इसके बदले 56550 नए पौधे लगाए जाएंगे. पेड़ों की कटाई और पौधारोपण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. करीब 18.2 किमी हिस्सा अरावली पर्वत क्षेत्र से होकर गुजरेगा, इसलिए पर्यावरण के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

भीड़ में तेजी से बढ़ोतरी

एनसीआरटीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2031 तक इस रूट पर रोज करीब 3.84 लाख लोग सफर करेंगे. 2054 तक यह संख्या बढ़कर लगभग 8.53 लाख यात्रियों रोजाना तक पहुँच सकती है.

शुरूआत में 6 डिब्बों वाली ट्रेनें चलाई जाएंगी और कुल 10 ट्रेन सेट उपलब्ध होंगे. एक ट्रेन में 1928 यात्री सफर कर सकेंगे, जिनमें से 408 यात्रियों के बैठने की सीटें होंगी.

यूपी और हरियाणा के जिलों के बीच जल्द शुरू होगा करोड़ों का काम, बनेगा 4 लेन का एक्सप्रेस वे, लोगों को मिलेगा ये फायदा
UP To Harayana: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल के मध्य में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनवाने का काम जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. यह नया एक्सप्रेसवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे से और पलवल में ईस्टर्न पेरीफेरल के इंटरचेंज से मिलाया जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से नोएडा और गुरुग्राम तक की यात्रा करने में काफी आसानी होगी, इसके अलावा खैर और जट्टारी में लगने वाले ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को राहत मिल सकता है.

इस एक्सप्रेसवे में 2300 करोड़ रुपयों का निवेश किया गया है, इससे 32 किलोमीटर लंबा 4 लेन एक्सप्रेसवे बनवाया जा रहा है. अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 के अंतर्गत इस मार्ग को वर्णित किया गया है. इस एक्सप्रेसवे के बनने से अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम के रास्ते हरियाणा तक यात्रा करने वाले यात्रियों को खैर और जट्टारी में लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा.

इस एक्सप्रेसवे के बनने से अलीगढ़ के लगभग 43 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. यह एक्सप्रेसवे अंडला से पिसावा के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचेगा. इसके मध्य में हरित पट्टी रहेगी. इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए जिन गांव की जमीन अधिग्रहण की जानी है, वहां जीपीएस से निशान लगाना आरंभ कर दिया गया है. इस एक्सप्रेसवे के बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.

इन गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण
जमीन अधिग्रहण के अंतर्गत अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां, सोतीपुरा, फाजिलपुर कला, नागल खुर्द, खंडेहा, कुराना, टप्पल, आदमपुर, स्यारौल, डोरपुरी, रेसरी, रायपुर, घरबरा, पीपली नगला, कादिरपुर, गनेशपुर, चमन नगलिया, बझ़ेड़ा, राजपुर, हीरपुरा, बुलाकीपुर, खेड़िया बुजुर्ग, जलालपुर, विचपुरी, इतवारपुर, हामिदपुर जैसे गांव सम्मिलित हैं.

महायोजना-2031 के तहत, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस अत्यधिक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है. इस योजना के पूरा होने से अलीगढ़ से एनसीआर तक कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी. इससे डिफेंस कोरिडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, ग्रेटर अलीगढ़ जैसे जरूरी योजनाओं को आधुनिक एक्सप्रेसवे की सुविधा प्राप्त होगी. इस महायोजना के अंतर्गत, अलीगढ़-खैर रोड के विकास में वृद्धि होगी.