sleeper vande bharat Mumbai - Bhartiya Basti

यूपी के इस जिले से मुंबई के लिये चलेगी स्लीपर वंदे भारत, तैयार हुआ प्रस्ताव
भारतीय रेलवे यातायात को सुलभ बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशाओं में कार्यरत है. इस दौरान ट्रेन की सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. जिसका उद्देश्य शहरों के बीच यात्रा को तेज सुविधाजनक और आरामदायक बनाना महत्वपूर्ण है.

अलीगढ़ और मुंबई वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ट्रायल करने की योजना भारतीय रेलवे द्वारा बनाई जा रही है इस दौरान अलीगढ़ बरेली और चंदौसी के मार्ग पर मुंबई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जून माह के पहले सप्ताह में पूरा करने की योजना बनाई गई है. इस दौरान एक सप्ताह बाद में दोनों तरफ से एक-एक दिन ट्रेन का संचालन अवश्य शुरू किया जाएगा अभी रेलवे ने कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी करने की योजना नहीं बनाया है. ट्रेन आगरा से अलीगढ़ के मार्ग में मुंबई तक संचालित करवाई जाएगी अलीगढ़ में इसका ठहराव होना सुनिश्चित किया गया है

स्थानीय रेल यात्री लंबे समय से मुंबई तक ट्रेन संचालन करने की मांग बीते कई दिनों से मांग और अपील कर रहे थे. अभी तक अलीगढ़ से मुंबई तक का सफर करने वालों के लिए एक सप्ताह में एक दिन अप आउट डाउन संचालित होने वाली 14314-13 बरेली-लोकमान्य, तिलक-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन पर सफर करने वाले यात्रियों का भारी दबाव रहता है. बरेली से वाया अलीगढ़ और मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रेलवे के स्तर से तैयारी करवाई जा रही है.

बरेली बांदीकुई एक्सप्रेस का संचालन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रेलवे की आधुनिकता और डिजिटल तरीके से पूरी सुविधाओं को लाइफ करवाया जा रहा है जो लंबी दूरी की यात्रा को तेज और आरामदायक तथा सुरक्षित यात्रियों को पहुंच सकेगी. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें अभी ट्रेन के ट्रायल और संचालन की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है अंतिम निर्णय होने पर यात्रियों को रेलवे विभाग द्वारा सूचना दी जाएगी. बरेली से वाया अलीगढ़ बांदीकुई तक चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 54461- 62 बरेली बांदीकुई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कोविड संक्रमण देश में आने के बाद बंद हो गई थी

यात्री काफी समय से इस मांग को लेकर इंतजार कर रहे थे अब सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मुख्यालय भेजा है ताकि इसका संचालन शुरू करने की मांग पूरी की जा सके. दैनिक यात्री संघ के सचिव अरविंद कुमार ने कहा है कि रेलवे ने अन्य ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से संचालन करवा रहा है बरेली बांदीकुई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ ना होने से यात्रियों को काफी समस्याओं का पहाड़ उठाना पड़ा ट्रेन के फिर से प्रारंभ होने से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने पर उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने स्पष्ट तौर से साफ मना कर दिया है इसके बदले प्रायोगिक तौर पर 6 माह के लिए बरेली बांदीकुई चंदौसी मथुरा अलीगढ़ भरतपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन विचार करने की बात महत्वपूर्ण रूप से किया जाएगा.

यूपी के इस जिले को मिलने जा रही है नई वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश वासियों को रेलवे की तरफ से नई सौगात मिलने जा रही है. अब उत्तर प्रदेश से मुंबई तक का सफर और भी सुगम और सरल होने वाला है. रेलवे मंत्रालय ने एक नई योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से मुंबई के मध्य स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है, जो आने वाले 2 महीनों में पटरियों पर नजर आ सकती है.

यह अत्याधुनिक ट्रेन जुलाई महीने से अलीगढ़ से मुंबई के बीच संचालित की जा सकती है. फिलहाल इस प्रस्ताव पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अंतिम मुहर लगाने की प्रक्रिया में हैं. यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो यह ट्रेन बरेली और अलीगढ़ से होकर आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल और मनमाड़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकती हुई केवल 10 घंटे में मुंबई तक का सफर तय करेगी. रेलवे ने इस ट्रेन के लिए स्पीड ट्रायल भी प्रारंभ कर दिया है, जिसमें यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है. अगर हम इस ट्रेन की विशेषताओं की बात करें तो, इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी टू-टियर और एसी थ्री-टियर की श्रेणियां शामिल होंगी. यह ट्रेन कुल 823 यात्रियों को एक साथ सफर करने की सुविधा देगी. सीटें पूरी तरह से आरामदायक होंगी और सुरक्षा के लिहाज से हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सिस्टम, स्वचालित दरवाजे और इमरजेंसी कम्युनिकेशन की सुविधाएं मौजूद रहेंगी.

वर्तमान में अलीगढ़ से मुंबई जाने के लिए हफ्ते में केवल एक ही दिन ट्रेन की सुविधा है, जिसकी वजह से यात्रियों को महीनों पहले रिजर्वेशन कराना पड़ता है. बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर इतना अधिक दबाव है कि 2-3 महीने पहले टिकट बुक करना जरूरी हो जाता है. यही कारण है कि रेलवे ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस नई स्लीपर वंदे भारत सेवा की योजना बनाई है. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि बरेली से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालन की तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि, अंतिम टाइमटेबल और संचालन की तारीख निश्चित नहीं हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि अलीगढ़ स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिल सके. रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी प्राप्त होते ही यह ट्रेन यात्रियों की सेवाओं के लिए संचालित कर दिया जाएगा. देशभर में वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, यह नई सेवा भी यात्रियों को काफी पसंद आ सकती है.

क्या होगा स्लीपर वंदे भारत का रूट?

इस ट्रेन का प्रस्तावित रूट कुछ इस प्रकार होगा:- बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ होते हुए यह ट्रेन मुंबई पहुंच जाएगी. वर्तमान में उत्तर प्रदेश से मुंबई तक की दूरी लगभग 1350 किलोमीटर है, जिसे पारंपरिक ट्रेनें 16 से 17 घंटे में तय करती हैं. वहीं, स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी महज 10 घंटे में तय कर लेगी, जिससे यात्रियों का समय भी बचेगा और सफर भी आरामदायक होगा.