weather - Bhartiya Basti

यूपी मे तेजी से बढ़ रही गर्मी, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

तैयार रहें! अब बदलेगा यूपी का मौसम

तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। खेतों में पकी फसल को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है। वहीं आम नागरिकों को भी बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने 17 मार्च सोमवार सुबह तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, उन्नाव और कई अन्य जिलों में वज्रपात की आशंका जताई है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। यूपी में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च की रात व 16 मार्च को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शनिवार को प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत प्रदेश के 33 जिलों का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने से गर्मी का असर भी बढ़ा है। दिन में बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए लोगों को दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। अधिक देर तक धूप में रहने से बचें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री रहा। मौसम में बदलाव के बीच सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण शहर में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और परेशान कर सकती है।

जानें आपके शहर का हाल

राजधानी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मार्च के महीने में ही तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस से परेशानी हो रही है। जबकि 13 मार्च को यहां हल्की बारिश होने से गर्मी कम पड़ने के आसार लग रहे थे। लेकिन शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी से लोग ज्यादा परेशान दिखे। जिस हिसाब से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है उससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। जबकि 17 मार्च से गर्मी में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इससे लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं भी चलेंगी। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी 39.9 व प्रयागराज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को सहारनपुर, शामली मुजफ्फरनगर अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, एटा आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाको में ओलावृष्टि होने के आसार है। इसी तरह बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। सहारनपुर मुजफ्फरनगर आगरा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है जबकि अन्य हिस्सों में 30.40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में बदलेगा मौसम, तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले
उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आगामी 2 दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य स्तर से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में लोगों को मौसम की इस अनियमितता के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

लखनऊ में मौसम की गतिविधियाँ: गर्मी और उमस का प्रभाव

- हाल ही में लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य स्तर से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह तापमान नागरिकों के लिए गर्मी का अनुभव बढ़ा रहा है।

- इस दौरान, नमी का स्तर भी काफी ऊंचा है, जहां अधिकतम 73% और न्यूनतम 35% के बीच मापा गया। यह उच्च नमी स्तर गर्मी को और अधिक असहनीय बना रहा है।

- आगामी 24 घंटों में लखनऊ और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना बढ़ गई है। आगामी 15 और 16 मार्च को कुछ जिलों में मौसम के बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

विशेष रूप से, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जैसे जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

इस चेतावनी के मद्देनजर, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम की गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मौसम विभाग की यह चेतावनी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है, जिसे गंभीरता से लेना आवश्यक है।

16 और 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी आने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बाँदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना है।

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने के संभावित खतरों के चलते खुले स्थानों से दूर रहने की आवश्यकता है। मौसम की इस स्थिति में सभी को सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।