chandigarh dibrugarh train accident - Bhartiya Basti

Chandigarh Dibrugrah ट्रेन में हुआ हल्का सा विस्फोट और... यात्री ने बताई गोंडा ट्रेन हादसे की आपबीती
उत्तर प्रदेश स्थित गोंडा में चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ रेल हादसे को लेकर एक यात्री ने चौंकाने वाला दावा किया है. गोंडा में गुरुवार को 15904 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए.इस बीच डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का दावा है, "मुझे हाजीपुर जाना था. (घटना से पहले) हल्का विस्फोट हुआ और उसके बाद एक जोरदार झटका महसूस हुआ और हमारा कोच पटरी से उतर गया. हम चंडीगढ़ से आ रहे थे."

यात्री ने कहा कि मुझे बिहार स्थित हाजीपुर जाना था. जब गाड़ी गोंडा से निकली है उसके बाद दो बार लेफ्ट और दो बार राइट साइड कंपन किया है. तीसरी बार में लेफ्ट साइड गिर गई.हम लोग एसी कोच में थे. हादसे के पहले थोड़ा धमाका हुआ था और जोर से झटका लगा था. हम 10 लोग थे. हम लोग एसी कोच में थे. हमारी गाड़ी इंजन के बाद थी. इंजन के बाद जनरल कोच और फिर हमारा डिब्बा.

#WATCH | Gonda Train Derailment | A passenger travelling in the Dibrugarh-Chandigarh Express claims, "I had to go to Hajipur... There was a mild explosion (before the incident) and after that a strong jolt was felt and our coach derailed. We were coming from Chandigarh..." pic.twitter.com/ytD0UhSfWB
— ANI (@ANI) July 18, 2024

डीएम ने क्या बताया?
गोंडा डीएम के अनुसार, घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और लगभग 20 घायल हैं. डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने पर गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने कहा, "2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. यात्रियों को बचाव विशेष ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा."

इस बीच परियोजना निदेशक राहत आयुक्त अदिति उमराव ने बताया, "चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. दो लोगों की मौत हो गई है और करीब 26 लोग घायल हैं. डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. एंबुलेंस, एसडीआरएफ की तीन टीमें और एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई हैं. हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. राहत हेल्पलाइन 1070 24x7 चालू है. बचाव अभियान पूरा होने की ओर है. एसडीआरएफ टीमों द्वारा सभी डिब्बों की तलाशी ली जा चुकी है."

Gonda Train Accident: गोंडा रेल हादसे पर एक्शन में योगी सरकार, किए ये इंतजाम
Chandigarh Dibrugarh Train Derail: गोंडा में ट्रेन हादसे के बाद योगी सरकार एक्शन में है. समाचार लिखे जाने तक घटना में 4 लोगों के मारे जाने की सूचना थी. उधर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत टीम द्वारा लखनऊ और बलरामपुर से गोंडा के लिए  एनडीआरएफ की एक एक टीम रवाना की गई  है.

इसके अलावा ट्रेन हादसे में राहत बचाव कार्यों में लगाई गई 5 एंबुलेंस वहीं और एंबुलेंस को मौके पर भेजे जाने हेतु आदेश दे दिया गया है. मौके पर डाक्टर की टीम मौजूद है. वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा हैं. इसके अलावा घायलों को अस्पताल में  शिफ्ट किया जा रहा है. राहत आयुक्त ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से एसडीआरएफ की टीम रवाना की है.

40 डॉक्टर्स की टीम मौजूद
राहत आयुक्त की ओर से जानकारी दी गई कि करीब 20 लोग घायल हैं.मौके पर 40 सदस्यीय मेडिकल टीम है. 15 एंबुलेंस भी मौजूद है. और मेडिकल टीम और एंबुलेंस आ रही हैं.

ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि जनपद गोण्डा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है.

उधर, पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: हाजीपुर: 8252912078 मुजफ्फरपुर: 8252912066 बरौनी: 8252912043 खगड़िया: 8252912031 नौगछिया: 8252912018 समस्तीपुर: 8102918840, 06274-232131.

इस घटना पर कांग्रेस की ओर से भी टिप्पणी की गई. कांग्रेस ने लिखा-  यूपी के गोंडा से एक दुखद खबर आ रही है.चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु और घायल होने की सूचना है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव कार्य में अपना सहयोग दें.