up politics - Bhartiya Basti

UP में जातियों की बैठक का दौर जारी, कुटुंब परिवार के बाद अब कुर्मी महासभा की बैठक, पहुंचे ये कद्दावर नेता
उत्तर प्रदेश में जातियों की गोलबंदी अभी से शुरू हो गई है. बीते दिनों राजधानी लखनऊ के एक नामी होटल में क्षत्रिय विधायकों की बैठक के बाद अब अयोध्या में कुर्मी महासभा की बैठक हुई. इस बैठक में अपना दल एस की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, भारतीय जनता पार्टी के नेता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे. इस कार्यक्रम में गुजरात से भी नेता आए.

बैठक की तस्वीरें शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा- आज जनपद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया तथा अपने परिवार जनों को संबोधित किया .

इसके अलावा योगी सरकार के मंत्री ने लिखा- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया.

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने?

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इन सभाओं के माध्यम से हमारे समाज में जिन महापुरुषों ने जन्म लिया, उन्होंने समाज और देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया. जब हम ऐसे मंचों पर आते हैं तो हमारी भावी पीढ़ी को भी इतिहास जानने का अवसर मिलता है.

अपना दल एस की नेता ने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम सरदार पटेल के वंशज हैं जिन्होंन 565 रियासतों को एक किया.

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों के अंदर बहुत प्रतिभा है लेकिन उन्हें उचित गाइडेंस नहीं मिल पा रही है. मेरा आप से निवेदन है कि हमें यह देखना होगा कि हम नए प्रयोग करें और बच्चों को भी सीख दें. सभा बच्चों के लिए कुछ कर सकती है.

क्या बोले स्वतंत्र देव सिहं?

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम सामाजिक मर्यादा एवं मूल्यों के सबसे बड़े रक्षक थे. उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज के लिए श्रीराम की सिखाई मर्यादा से बड़ा कुछ नहीं है.

UP Politics: लखनऊ में बीजेपी पर गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, कहा- भ्रष्टाचार नहीं सह पा रहीं पानी की टंकियां
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर वोटों की डकैती की है. उपचुनाव में भी वोटों की डकैती हुई है. अखिलेश यादव ने कहा कि वोट बनना, वोट बचाना, वोट डलवाने से लेकर वोट गिनने तक जनता को सतर्क रहना होगा तभी लोकतंत्र बचेगा.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा गरीबों का वोट कटवा रही है. समाजवादी पार्टी ने 2022 में गलत तरीके से काटे गए वोटों को लेकर आवाज उठायी तो चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया था. समाजवादी पार्टी ने वोटर लिस्ट से डिलीट किए गए 18 हजार वोटरों की सूची शपथ पत्र के साथ चुनाव आयोग को भेजी थी. लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. जब वोट चोरी और वोट काटने का मामला उठा तो मुख्य चुनाव आयोग ने कह दिया कि कोई एफिडेविट नहीं मिला. समाजवादी पार्टी के पास हर एफिडेविट की रसीद है.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है. जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कटिबद्ध है. गरीब जनता भाजपा को हटायेगी.

किसानों को खाद नहीं मिल रही- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. किसानों को खाद नहीं मिल रही है. खाद का बड़ा घोटाला है. खाद के लिए महिलाओं को भी लाइन लगानी पड़ रही है. भाजपा सरकार खाद नहीं दे पा रही है. लाठियां बरसा रही है. जल जीवन मिशन में बजट का जमकर बंदरबांट हुआ. पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार को नहीं सह पा रही है. टंकिया लगातार गिर रही है. भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया. स्कूलों को बंद कर दिया. बंद किए गए स्कूल चालू नहीं हुए. प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है. अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं. कोई भी सुरक्षित नहीं है. हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है. अपराध के कारण कानून व्यवस्था चौपट है. वृक्षारोपण पूरा का पूरा फर्जी है. सारे आंकड़े झूठे हैं. भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था बर्बाद कर दी है. समाजवादी पार्टी की सरकार आयेगी तभी व्यवस्था ठीक होगी.