driving license - Bhartiya Basti

नए नियम लागू: यूपी में अब AI से पास होंगे ड्राइविंग टेस्ट, तभी मिलेगा लाइसेंस
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अब परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ उन्हीं को मिलेगा, जिनकी ड्राइविंग क्षमता मानकों पर खरी उतरेगी. इसके लिए आईटीआई मैदान परिसर में बने ड्राइवर ट्रेनिंग व टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (DTI) में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार किया गया है.

कैमरे और सेंसर से होगी निगरानी

इस ट्रैक पर कुल 19 हाई-टेक सीसी कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे चालक की हर गतिविधि को 360 डिग्री एंगल से रिकॉर्ड करेंगे. इसके अतिरिक्त ट्रैक पर लगे सेंसर वाहन की हर हरकत को ध्यान में रखते हुए सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे. यानि अब चालक की छोटी से छोटी गलती भी छुप नहीं पाएगी.

पुरानी व्यवस्था से मिल रही थी दुर्घटनाओं को बढ़ावा

अब तक कई लोग बिना सीखे या केवल सिफारिश के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लेते थे. नौसिखिया चालकों की यही लापरवाही दुर्घटनाओं की वजह बनती रही है. आंकड़े बताते हैं कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार हादसों की संख्या और मौतें दोनों में बढ़ोतरी हुई हैं.

एआई करेगा परीक्षा

कंट्रोल रूम में लगे कंप्यूटर सिस्टम पर कैमरों और सेंसर से मिले डाटा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए परखा जाएगा. सिस्टम यह तय करेगा कि आवेदक पास हुआ है या फेल. अगर कोई चालक टेस्ट में सफल नहीं होता, तो उसका लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा. इससे केवल कुशल और जिम्मेदार चालकों को ही अनुमति मिलेगी.

आंकड़ों के मुताबिक

जनवरी 2025 से अब तक दुर्घटनाएँ: 444

इनमें मौतें: 248

घायल: 370

जनवरी 2024 की दुर्घटनाएँ: 394

तब मौतें: 233

घायल: 294

इस वर्ष दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी: +50

मौतों में इजाफा: +15

घायलों की संख्या बढ़ी: +76

प्रतिदिन बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस: लगभग 50

क्या होगा परिवर्तन?

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब हर आवेदक को ऑटोमेटेड ट्रैक पर वाहन चलाकर परीक्षा देनी होगी. हर पल की रिकॉर्डिंग होगी और मशीनें उसे जांचेंगी. जो चालक कुशल साबित होगा, उसी का लाइसेंस बन सकेगा.

अधिकारी का बयान

संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश मौर्य ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया है कि "बढ़ते हादसों को ध्यान में रखते हुए अब तकनीकी निगरानी जरूरी हो गई है. ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर कैमरे और सेंसर से चालक की परफॉर्मेंस जाँची जाएगी. योग्य चालक को ही लाइसेंस मिलेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा.”

यूपी में इन लोगों के डिएल निरस्त, की गई बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. अब केवल लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक नहीं किया जा रहा, बल्कि जो लोग बार-बार नियम तोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है.

यातायात निदेशालय की ओर से ऐसे सभी वाहनों की पहचान की जा रही है जिन पर पांच या उससे ज्यादा बार चालान हुआ है और जिनका जुर्माना अभी तक जमा नहीं किया गया. हैरानी की बात यह है कि कुछ गाड़ियां तो ऐसी भी पाई गई जिन पर 100 से ज्यादा बार चालान काटे जा चुके हैं.

लगातार नियम तोड़ने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और उनकी गाड़ियों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) रद्द करने की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है. अब तक प्रदेश में 990 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस और 681 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा चुके हैं.

यूपी के एडीजी ट्रैफिक, सत्यनारायण ने बताया कि जो लोग बार-बार ट्रैफिक नियमों को अनदेखा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन विभाग के साथ मिलकर बाकी मामलों में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में डीएल रद्द करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इन शहरों में अब तक 596 लाइसेंस रद्द कराए जा चुके हैं.

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के बाकी जिलों में कुल 394 डीएल रद्द किए गए है. पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 31,392 लोगों के लाइसेंस और 2,67,030 वाहनों के पंजीकरण रद्द किए जाने की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जा चुकी है.

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में सबसे ज्यादा नियम तोड़ने वाले पाए गए हैं. यहां 2,053 चालकों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है और 587 लाइसेंस पहले ही रद्द किए जा चुके हैं. इसके बाद आगरा, जहां 100 लोगों के डीएल रद्द किए जाने की रिपोर्ट भेजी गई है, हालांकि वहां कार्रवाई की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है.