basti news - Bhartiya Basti

'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया याद, बोले- आखिरी सांस तक रहे समाजवादी
समाजवादी चिन्तक अपनों में छोटे लोहिया के रूप में लोकप्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को उनकी जयन्ती पर याद किया गया. बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें याद किया. मो. स्वाले, डा.आरडी. गोस्वामी, मुरली पाण्डेय, मु. सलीम, अजीत सिंह आदि ने कहा कि वे आखिरी सांस तक समाजवादी थे और उन्हें समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला कहा जाता था. राजनीति में उन्होने सदैव सादगी बनाये रखी और कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया. युवा पीढी को उनके जीवन संघर्ष और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरणा लेनी चाहिये. कहा कि आज जब देश में साम्प्रदायिक धु्रवीकरण हो रहा है ऐसे में हमें अपने गंगा जमुनी तहजीब को  बचाये रखना होगा, यही जनेश्वर मिश्र जैसे महान नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

सपा नेता गुलाब सोनकर, राघवेन्द्र सिंह, जमील अहमद, संजय गौतम, रामशंकर निराला, अनीस गौतम, गीता भारती, कैलाश शर्मा, रजनीश पाठक, बुद्धिसागर बौद्ध, चन्द्रिका यादव, मो. उमर, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, अभिषेक यादव, आदि ने जनेश्वर मिश्र को नमन् करते हुये कहा कि जनेश्वर मिश्र के प्रभाव से बडी संख्या में युंवा जुड़े और समाजवादी विचारधारा को देश भर में स्वीकारोक्ति मिली. वक्ताओं ने स्मृतियांे को साझा करते हुये  कहा कि बस्ती से जनेश्वर मिश्र का विशेष लगाव था, वे जब आते तो सबसे मिलने की कोशिश करते. कहा कि कार्यकर्ताओं के लिये उनके मन में विशेष सम्मान था .

अध्यक्षता करते हुये जावंेद पिण्डारी ने कहा कि  सादगी उनके राजनीति की विशेषता थी. उन्होने कभी दिखावें की राजनीति नहीं की और गांव, गरीब, आम आदमी की पीड़ा में सड़क से संसद तक स्वर देते रहे. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा.  कहा कि सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला. इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया     गया . ऐसे महापुरूष को सदैव स्मरण किये जाने की जरूरत है.

जयन्ती पर जनेश्वर मिश्र को नमन् करने वालों में अरविन्द सोनकर, मंशाराम कन्नौजिया, प्रशान्त यादव, लालमन यादव, विजय लक्ष्मी, राधा, प्रिया श्रीवास्तव, राजेश यादव, मधुबन यादव,  राहुल सिंह, रोहितेश्वर सिंह, दिनेश तिवारी, घनश्याम यादव, डा. राम प्रकाश सुमन, नित्यराम चौधरी, अनवर अली, उदयराज विश्वकर्मा, देवनाथ यादव, मो. युनूस आलम, महेन्द्र यादव, गिरीश चन्द्र, अखिलेश यादव, दीपक आर्या, अजीत सिंह विपिन, बदरूल हसन, विलाल अहमद, विवेक यादव ‘ डिम्पल’, भोलू खान, वैजनाथ शर्मा, अकबर अली, गिरीश चन्द्र, चन्दभान यादव, अशोक कुमार यादव, सुभाष यादव, फूल यादव, गौरव यादव  के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे.

बस्ती के चर्चित दलित बच्ची केस में हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, डीएम-एसपी को आयोग का नोटिस
थाना लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में पांच वर्षीय दलित बच्ची से कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बहुचर्चित मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. भीम युवा वाहिनी संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले में व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, करीब 14 माह पूर्व हुई इस घटना में संगठन का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.

संगठन का कहना है कि लगातार पैरवी और न्यायालय में उठाए गए प्रयासों के बाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए 30 जुलाई 2026 को डीजीपी को निर्देश जारी किए. विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध भी उचित कार्रवाई करने तथा तीन सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. संगठन का यह भी दावा है कि मामले की निगरानी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमानदीन वर्मा की देखरेख में की जा रही है.

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग (भारत सरकार) ने भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बस्ती को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर संबंधित प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव ने हाईकोर्ट एवं राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए न्याय मिलने की उम्मीद जताई है.