Memu Train - Bhartiya Basti

यूपी में इस रूट पर रेल यातायात को मिलेगा बूस्ट, चलेंगी 105 मेमू ट्रेनें
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज जिले में होने वाले माघ मेला 2026 को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रयागराज आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों के संचालन में कई अहम फैसले लिए गए हैं. रेलवे का लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी, देरी या असुविधा जैसी शिकायतें न के बराबर हों.

मजबूत और भरोसेमंद इंजन लगाए जाएंगे

मेले के दौरान प्रयागराज की ओर चलने वाली सभी ट्रेनों में केवल पूरी तरह फिट और तकनीकी रूप से जांचे-परखे इंजन लगाए जाएंगे. रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार वही इंजन तैनात होंगे, जिनकी सर्विसिंग पहले ही पूरी हो चुकी होगी. इससे बीच रास्ते में ट्रेन खराब होने की आशंका कम हो जाएगी और यात्रियों को राहत मिलेगी.

लोकल से लेकर लंबी दूरी तक विशेष व्यवस्था

माघ मेले के दौरान यात्री दबाव को संभालने के लिए रेलवे 105 मेमू ट्रेनों का संचालन करेगा. इसके अलावा पांच रिंग रेल और 10 क्लोन ट्रेनों को चलाने की भी योजना बनाई गई है. जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनें भी मांग के अनुसार चलाई जाएंगी, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

अनुभवी लोको पायलटों की तैनाती

अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने दूसरे जोनों से भी सहयोग लेने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे से अनुभवी लोको पायलटों को बुलाया जाएगा. इससे संचालन में किसी तरह की कमी न रहे और ट्रेनें समय पर चलती रहें.

जरूरत पर दोनों ओर इंजन वाली ट्रेनें

भीड़ और दबाव को देखते हुए रेलवे ने यह भी तय किया है कि आवश्यकता पड़ने पर दोनों तरफ इंजन लगी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इससे ट्रेनों को मोड़ने या खड़ा करने में समय नहीं लगेगा और आवागमन तेज बना रहेगा.

तकनीक और निगरानी पर रहेगा खास ध्यान

मेले के दौरान ट्रेनों की निगरानी लगातार की जाएगी. कंट्रोल रूम से संचालन पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके. रेलवे का फोकस इस बार ज्यादा ट्रेनों के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन पर भी है.

अधिकारी का बयान

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी व्यवस्थाओं का मकसद यही है कि माघ मेला 2026 में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा मिल सके. अगर ये तैयारियां योजना के अनुसार लागू होती हैं, तो इस बार माघ मेला के दौरान रेल यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान और भरोसेमंद साबित होगी.

5 अगस्त से चलेगी यूपी में इस रूट पर मेमू ट्रेन, देखें रूट
उत्तर प्रदेश: रेलवे द्वारा यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक नई स्पेशल मेमू ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन झांसी से मऊरानीपुर, महोबा, खजुराहो से ललितपुर तक संचालित की जाएगी. इसका संचालन 5 अगस्त से शुरू किया जाएगा. यह सेवा वर्तमान में 3 महीने के लिए ट्रायल आधार पर संचालित की जाएगी. यदि यह सफल रहा, तो आगे भी इसे जारी रखा जाएगा.

यात्रियों को होगा लाभ

इस नए निर्णय से झांसी, महोबा, खजुराहो, टीकमगढ़ और ललितपुर के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी. अब इन जिलों के बीच यात्रा करना आसान हो जाएगा. रेलवे के प्रवक्ता मनोज कुमार (पीआरओ) ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि यह ट्रेन वर्तमान में प्रयोग के तौर पर संचालित की जा रही है और अगर प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो इसे नियमित सेवा में सम्मिलित कर दिया जाएगा.

ट्रेन नंबर:- 01821 का समय और रूट

ट्रेन नंबर:- 01821 स्पेशल मेमू ट्रेन रात 8:40 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से रवाना होगी. इसके बाद यह निवाड़ी, मऊरानीपुर, बेलाताल और कुलपहाड़ स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11:25 बजे महोबा पहुंच जाएगी.

महोबा स्टेशन पर 15 मिनट का स्टॉपेज देने के बाद यह ट्रेन रात 11:40 बजे आगे बढ़ेगी. यह सिंहपुर, डुमरा होते हुए रात 12:50 बजे खजुराहो पहुंच जाएगी. यहां भी 15 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन रात 1:05 बजे दुरियागंज, महाराजा छत्रसाल (छतरपुर), ईशानगर, खरगापुर, सरकनपुर, टीकमगढ़, उदयपुरा और बिरारी होते हुए अगली सुबह 4:55 बजे ललितपुर पहुंच जाएगी.

ट्रेन नंबर:- 01822 का रूट और समय

ललितपुर से वापस झांसी जाने वाली ट्रेन नंबर:- 01822 स्पेशल मेमू ट्रेन सुबह 5:10 बजे ललितपुर स्टेशन से चलेगी. यह बिरारी, उदयपुरा, टीकमगढ़, सरकनपुर, खरगापुर, ईशानगर, छतरपुर और दुरियागंज होकर सुबह 8:30 बजे खजुराहो पहुंच जाएगी.

खजुराहो में 15 मिनट स्टॉपेज के बाद ट्रेन सिंहपुर, डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, बेलाताल, हरपालपुर, मऊरानीपुर और निवाड़ी रुकते हुए झांसी स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन दोपहर 2:29 बजे झांसी स्टेशन पर पहुंच जाएगी.