Uttar Pradesh Tourism - Bhartiya Basti

UP में बन रहा देश का सबसे बड़ा रोज गार्डन, जानें क्या-क्या होगा खास!
उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक्सप्रेसवे के लिए ही नहीं, बल्कि अपने नए पार्क की वजह से भी देश-विदेश में पहचाना जाएगा। योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रोज गार्डन बनाया जाएगा।

यह गार्डन लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में तैयार किया जाएगा। इसके बन जाने से न सिर्फ लखनऊ और यूपी की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रोज गार्डन बनने से प्रदेश की आमदनी और आर्थिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। यह प्रोजेक्ट यूपी के विकास को एक नई उड़ान देगा।

रोज गार्डन में क्या होगा खास?

एक नई रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बनने वाले रोज गार्डन (Rose Garden) में 2,369 तरह के गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। ये सभी पौधे अलग-अलग जगहों से लाए जाएंगे। साथ ही यहां एक एलिवेटेड प्लेटफॉर्म भी बनाया जाएगा, जिससे लोग पूरे गार्डन का खूबसूरत नजारा देख सकें।

यह फैसला जनेश्वर मिश्र पार्क समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के गुरु प्रसाद ने की। इस बैठक में रोज गार्डन से जुड़ी कई और अहम योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

रोज गार्डन में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

रोज गार्डन पार्क को बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसमें कई खास चीजें होंगी, जो लोगों को आकर्षित करेंगी। सबसे खास बात यह है कि पार्क में एस्ट्रोनॉमिकल पवेलियन  बनाया जाएगा, जहां लोग टेलीस्कोप से आकाश और तारों को देख सकेंगे।

साथ ही यहां एक मिनी स्टेडियम बनाने की भी योजना है, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोज गार्डन में बने एम्फीथिएटर क्षेत्र में एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्ज़र्वेटरी  भी बनाई जाएगी। इसके लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

एलिवेटेड प्लेटफॉर्म कैसा होगा?

रोज गार्डन पार्क में बनने वाला एलिवेटेड प्लेटफॉर्म एक खास छत से ढका होगा। यहां हाईटेक टेलीस्कोप लगाए जाएंगे ताकि लोग आकाश को साफ-साफ देख सकें।

इसके अलावा एक मिनी म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें पुराने टेलीस्कोप और खगोल विज्ञान से जुड़ी चीजें रखी जाएंगी। इस हिस्से पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।पार्क के अंदर एक जलाशय के किनारे गुलाब का खूबसूरत बाग भी बनेगा, जिसमें 2,369 अलग-अलग किस्मों के गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। यह रोज गार्डन सिर्फ एक पार्क नहीं, बल्कि लखनऊ की शान और पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा।

रोज गार्डन (Rose Garden) में दो हजार से ज्यादा किस्मों के गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पूरा पार्क खूबसूरत खुशबुओं से महक उठेगा। इसके अलावा, इस पार्क में 20 एकड़ जमीन पर मिनी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इस स्टेडियम में क्रिकेट, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, और स्केटिंग रिंग जैसी खेल सुविधाएं होंगी, जहां बच्चे और युवा खेलों का आनंद ले सकेंगे, यह पूरा प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल (Public Private Partnership) के तहत बनाया जा रहा है। इससे पार्क समिति को हर साल करीब 35 लाख रुपये की कमाई होने की उम्मीद है।

आने वाले समय में पार्क में एडवेंचर स्पोर्ट्स भी शुरू किए जाएंगे। इसमें जिप लाइन, मिरर इमेज, हाई रोप साइकलिंग, और शूटिंग रेंज जैसी रोमांचक गतिविधियां होंगी। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए एक कंपनी का चयन किया जाएगा, जो पार्क को विकसित करने का काम संभालेगी। रोज गार्डन, लखनऊ के लोगों के लिए घूमने, खेलने और मनोरंजन का एक शानदार केंद्र बनने जा रहा है।

यूपी में निर्माण हो रहे एलिवेटेड सड़क से रिंग रोड पहुंचना होगा आसान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक नगरी सारनाथ में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है. यहां पर आने वाले हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों को अब जाम और पतले रास्तों की परेशानी से नहीं गुजरना पड़ेगा. सारनाथ को सीधे रिंग रोड से जोड़ने के लिए अब एक नई एलिवेटेड फोरलेन सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिससे यात्रा आसानी से पूरी हो सकेगी.

वर्तमान में, सारनाथ से रिंग रोड तक जाने के लिए पर्यटकों को पतले ग्रामीण रास्तों और लगातार लगने वाले जाम से होकर गुजरना पड़ता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. स्थानीय लोग और प्रशासन दोनों इस समस्या से परेशान हैं. विशेष रूप से जब विदेशी पर्यटकों को भी इन समस्याओं से होकर गुज़रना पड़ता था. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए यह एलिवेटेड रोड प्लान किया गया है.

कहां तक बनेगी ये सड़क?

नई सड़क की शुरुआत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) से होगी. वहां से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वियतनाम मंदिर के पास से होते हुए यह एलिवेटेड रोड सीधे रिंग रोड से जुड़ जाएगी. इस पूरे रूट पर पानी भराव (ताल) की समस्या रहती है, इसलिए सड़क को एलिवेटेड निर्मित कराने का फैसला लिया गया है.

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी राजकीय सेतु निगम को सौंपी गई है. उन्होंने मिट्टी की स्वायल टेस्टिंग भी पूरी कर ली है और एक प्लांट भी लगा दिया गया है. अब फाइनल डिजाइन का इंतज़ार किया जा रहा है, डिजाइन मिलते ही पाइलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा.

पहले इस प्रोजेक्ट के लिए 261 करोड़ और फिर 290 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, परंतु बजट ज़्यादा होने के कारण इसे घटाकर 161.35 करोड़ रुपये में मंजूर किया गया है. सरकार ने इसमें से 56.47 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है.

सारनाथ, जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था, वहां प्रति दिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं. जापान, तिब्बत, कोरिया, वियतनाम और कंबोडिया जैसे देशों के मंदिर यहां मौजूद हैं. पर्यटक यहां पुरातात्विक अवशेष देखने, पूजा-अर्चना करने और ध्यान के लिए आते हैं. नई एलिवेटेड रोड से अब उनकी यात्रा और भी सुगम, तेज़ और सुरक्षित हो जाएगी.

सारनाथ से रिंग रोड तक की 11.80 मीटर लंबी फोरलेन एलिवेटेड सड़क को निर्मित कराने का कार्य शुरू होने जा रहा है. अब इससे सारनाथ आने-जाने वाले पर्यटकों को जाम, जलभराव राहत मिलेगी व पर्यटक आरामदायक सफर तय कर सकेंगे. यह उत्तर प्रदेश की दूसरी एलिवेटेड रोड होगी. अप्रैल 2025 में इसका शिलान्यास किया गया था और जुलाई 2027 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.