stock market today - Bhartiya Basti

बाजार में धमाकेदार शुरुआत: Voltas और HAL में खरीदारी का सुनहरा मौका!
बाजार की आज की शुरुआत बेहद शानदार रही। शुरुआती सत्र में ही बाजार ने जबरदस्त मोमेंटम पकड़ा और पिछली ट्रेडिंग सेशन की जो वोलैटिलिटी थी, उसे काफी हद तक रिकवर करते हुए दिखा। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर बाजार इसी लेवल पर मजबूती बनाए रखता है तो आने वाले दिनों में 24,400 का स्तर भी आसानी से छू सकता है। फिलहाल व्यू बिल्कुल बुलिश है, जब तक कि बाजार 23,800 के नीचे नहीं फिसलता।

स्टॉक्स की बात करें तो मौजूदा गर्मी के मौसम में Voltas का स्टॉक तेजी से चमक रहा है। आज के सेशन में Voltas में अच्छी खासी खरीदारी देखी गई। स्टॉक ने अपने पिछले बॉटम से सपोर्ट लिया है और ऊपर की ओर मजबूती दिखाई है। फिलहाल सलाह दी जा रही है कि Voltas में 1,210 का स्टॉप लॉस रखते हुए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में 1,275 और फिर 1,320 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

सेंसेक्स में लगभग 400 अंकों की तेजी देखी गई और बैंक निफ्टी ने भी करीब 300 अंकों की मजबूती दिखाई। बाजार में आज बैंक्स और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स सबसे बड़े कंट्रीब्यूटर्स रहे। ICICI Bank, HDFC Bank, SBI और साथ ही Mahindra & Mahindra और Reliance Industries जैसे बड़े स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

ओपनिंग ट्रेड्स की बात करें तो Hindustan Aeronautics Limited (HAL) पर भी फोकस रहा। पिछले आठ दिनों से एक कंसोलिडेशन जोन में ट्रेड कर रहा यह स्टॉक अब लोअर लेवल से अच्छी रिकवरी दिखा रहा है। मंथली चार्ट्स पर एक नेगेटिव मूव के बाद अब फॉलो-अप बाइंग देखने को मिल रही है। ऐसे में सलाह दी गई कि HAL में 4,220 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें और अगला टारगेट 4,450 के आस-पास हो सकता है।

इसी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का भी प्रदर्शन काफी दमदार रहा। 1,300 का महत्वपूर्ण स्तर पार करने के बाद रिलायंस अब 1,333 के करीब ट्रेड करता नजर आया। याद दिला दें कि पहले भी 1,300 के स्तर को लेकर काफी चर्चा हो चुकी थी और कहा गया था कि अगर यह लेवल पार होता है तो बाजार को नीचे गिरने से बचाने में मदद मिलेगी।

अब सवाल उठता है कि स्विंग ट्रेड़र्स को क्या करना चाहिए? 1,250 और 1,270 के लेवल्स पर खरीदारी करने वालों को फिलहाल 50 रुपए तक का मुनाफा मिल रहा है। सलाह दी गई है कि 1,350 का लेवल एक महत्वपूर्ण रेसिस्टेंस है। अगर रिलायंस इस लेवल को पार कर होल्ड करता है तो एक नई तेजी की शुरुआत हो सकती है।

अभी के लिए बाजार की दिशा सकारात्मक बनी हुई है और मजबूत ओपनिंग के साथ आज के दिन में स्टॉक्स में बढ़िया खरीदारी के मौके देखने को मिल रहे हैं। आने वाले कुछ सेशंस में बाजार की चाल और मजबूत रहने की संभावना है, बशर्ते प्रमुख सपोर्ट लेवल्स कायम रहें।

लगातार चौंथे दिन सेंसेक्स में ज़बरदस्त उछाल! जानिए इस रफ्तार के पीछे के 5 बड़े कारण
भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों ज़बरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। 17 अप्रैल को एक बार फिर सेंसेक्स और निफ्टी ने तेज़ी की नई लहर को जारी रखा। सेंसेक्स 1509 अंकों की जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 23,800 के स्तर को पार कर लिया। यह लगातार चौथा दिन है जब भारतीय शेयर बाजार में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली है।

पिछले 4 दिनों में सेंसेक्स 4% से भी ज़्यादा चढ़ चुका है, जो हाल के हफ्तों में सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी मानी जा रही है। इस उछाल की वजह से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू ₹4.5 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई है।t

तो आखिर क्यों आई बाजार में इतनी जबरदस्त रफ्तार? चलिए जानते हैं इसके पीछे के 5 सबसे बड़े कारण—

1. भारतीय रुपये की मज़बूती

भारतीय रुपया लगातार चौथे दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मज़बूत होता नजर आया। आज की शुरुआत में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 85.54 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी रुपया 16 पैसे चढ़कर बंद हुआ था।

रुपए की मजबूती का बड़ा कारण रहा विदेशी निssवेशकों की वापसी और वैश्विक स्तर पर डॉलर की कमजोरी। जब रुपया मज़बूत होता है तो विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार में निवेश करना और आकर्षक लगने लगता है। इसका सीधा फायदा शेयर बाजार को मिलता है।

2. ग्लोबल संकेतों से मिला समर्थन

एशियाई बाजारों में भी आज का दिन पॉजिटिव रहा। साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स करीब 1% चढ़ा, जापान का निक्केई 1.32% और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी 1% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ।

सिर्फ एशियाई ही नहीं, अमेरिकी बाजारों में भी बेहतर शुरुआत की उम्मीद जताई गई। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे, जो यह संकेत देता है कि वैश्विक निवेशकों का सेंटीमेंट फिलहाल सकारात्मक है।

3. विदेशी निवेशकों की वापसी

बाजार में लगातार दूसरा दिन था जब विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की। बुधवार को FIIs ने ₹3936 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2500 करोड़ की मुनाफावसूली की।

विशेषज्ञों का कहना है कि FIIs अब घरेलू कंज़म्प्शन से जुड़े सेक्टरों में हाई क्वालिटी लार्ज कैप स्टॉक्स को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे बाजार को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ रहा है।

4. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद

एक और बड़ी वजह रही भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौता। आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय ट्रेड डील होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह डील भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

अमेरिका पहले ही भारत को अपने रणनीतिक सहयोगियों में गिनता है। अगर चीन और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ता है, तो भारत को एक विकल्प के रूप में देखा जा सकता है, जिससे भारतीय कंपनियों को नए मौके मिल सकते हैं।

5. लार्ज कैप स्टॉक्स में खरीदारी की लह

बाजार में आई इस तेजी का बड़ा कारण लार्ज कैप कंपनियों में आई खरीदारी भी रहा। ब्लूचिप स्टॉक्स जैसे Bharti Airtel, Zomato, ICICI Bank, Sun Pharma और SBI के शेयरों में सिर्फ आज के दिन 3% तक की उछाल देखने को मिली।

पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरे हुए इन स्टॉक्स के वैल्यूएशन अब निवेशकों को आकर्षक लग रहे हैं। ऐसे में इन स्टॉक्स में आई मजबूती ने पूरे बाजार को ऊपर खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।

क्या यह तेजी टिकाऊ है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

अब सवाल उठता है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रह पाएगी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार के सामने दो बड़ी चिंताएं खड़ी हैं। पहली चिंता कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजों को लेकर है। अगर तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर आते हैं तो इसका असर बाजार की चाल पर पड़ सकता है।

दूसरी चिंता : की ओर से संभावित टैरिफ का ऐलान है। खबरों के मुताबिक अमेरिका सेमीकंडक्टर और कुछ अहम सेक्टरों पर नए टैरिफ लगा सकता है, जिससे अमेरिका और चीन के बीच फिर से तनाव बढ़ सकता है। इसका असर वैश्विक बाजारों पर भी दिख सकता है और भारतीय बाजार इससे अछूता नहीं रहेगा।

भारतीय शेयर बाजार इस समय तेज़ी के मोड में है। लगातार चार दिनों की मजबूती ने निवेशकों में उत्साह भर दिया है। मजबूत रुपए, विदेशी निवेशकों की वापसी, वैश्विक बाजारों का सहयोग और भारत-अमेरिका डील की उम्मीद जैसे पॉजिटिव फैक्टर्स ने मिलकर बाजार को नई ऊंचाइयों की ओर पहुंचा दिया है।

हालांकि कुछ जोखिम भी हैं, जो बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए निवेशकों को सतर्क रहकर और लंबी अवधि की सोच के साथ निवेश करना चाहिए।