allahabad weather - Bhartiya Basti

यूपी के इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, देखें अपने जिले का हाल
उत्तर प्रदेश में इस बार मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग घरों से कम निकलने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं शाम के समय हल्की ठंडक रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है.

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है.

प्रयागराज में अधिकतम तापमान लगभग 36.8°C

वाराणसी में 36°C से अधिक

बांदा में तापमान 40°C तक पहुंच गया

गोरखपुर में 34.8°C दर्ज किया गया

बस्ती में अधिकतम तापमान करीब 34.5°C रिकॉर्ड किया गया

तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम देखने को मिल रही है.

मौसम विभाग ने तेज हवा का भी अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है. यह स्थिति मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बन सकती है. तेज हवा के साथ मौसम में अचानक बदलाव भी देखने को मिल सकता है.

इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें. फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन हवा की दिशा और तापमान में बढ़ोतरी के कारण कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है.

अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान और बढ़ सकता है, जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवा की स्थिति भी बन सकती है.

18-24 अगस्त मौसम अपडेट: बस्ती-गोरखपुर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश देखी जा रही है, परंतु मौसम के इस परिवर्तन के कारण उमस में बढ़ोतरी भी हो रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है.

सोमवार से मौसम में परिवर्तन

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश में स्थित अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, संभल और शामली जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है.

उत्तर प्रदेश का तापमान

उत्तर प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 11° ज्यादा है. आने वाले दिनों में बारिश हो जाने के कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.

इन जिलों में अगले एक हफ्तों में होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिक केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में स्थित गोरखपुर, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, बहराइच, पीलीभीत, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, और कानपुर जैसे शहरों में अगले एक हफ्तों में माध्यम से भारी बारिश होने की पूरी संभावना है, साथ ही तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

18 से 24 अगस्त तक मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 से 22 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. वहीं, 23 और 24 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की इस परिवर्तन के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.