LIC Best Pension Scheme - Bhartiya Basti

बुढ़ापे की पेंशन की चिंता को कहें अलविदा! जानिए वो 'ATM' प्लान, जो बना देगा आपकी जिंदगी को हमेशा के लिए आरामदायक!
जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है, खासकर आने वाले कल को लेकर। आजकल तो हाल यह है कि जैसे ही नौकरी लगती है, लोग रिटायरमेंट की सोचने लगते हैं। लेकिन असली मुश्किल तब आती है जब वर्तमान खर्चों के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बचत करनी होती है। ज़्यादातर लोग यही सोचते रह जाते हैं कि प्रेज़ेंट का खर्च कैसे संभालें और फ्यूचर के लिए पैसा कैसे बचाएं। इसलिए अब वक्त है समझदारी से कदम उठाने का  ताकि ना सिर्फ आज की ज़रूरतें पूरी हों, बल्कि रिटायरमेंट के बाद की ज़िंदगी भी आराम से गुज़रे।

अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद की ज़िंदगी सुकून से और बिना पैसों की टेंशन के गुज़रे, तो आपको समय रहते निवेश की शुरुआत करनी होगी। जी हां, अगर आपकी उम्र अभी 30 साल के आसपास है, तो अब देर न करें। यही सही वक्त है जब आप रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। हम आपको बताएंगे कुछ आसान और स्मार्ट प्लानिंग टिप्स, जिनसे आपका बुढ़ापा न सिर्फ सुरक्षित बल्कि मज़ेदार भी होगा, बिना पैसों की चिंता के।

अक्सर लोग यही सोचते हैं कि निवेश तो अगले साल से शुरू करेंगे, लेकिन यही सोच सबसे बड़ी गलती बन जाती है। याद रखिए, जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, आपके पैसों पर 'चक्रवृद्धि ब्याज' यानी कंपाउंड इंटरेस्ट उतनी ही तेजी से काम करेगा। जल्दी शुरू करने का मतलब है, रिटायरमेंट के वक्त आपके पास ज्यादा पैसा, कम टेंशन और ज्यादा सुकून। इसलिए टालना छोड़िए, और आज से ही प्लानिंग शुरू कर दीजिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपका आने वाला कल सुरक्षित हो, तो सबसे पहले ये तय कर लें कि आपको अपना पैसा कहाँ लगाना हैआज के समय में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं  जैसे ईपीएफ (EPF), एनपीएस (NPS) और म्यूचुअल फंड्स इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए सही है, ये आपकी जोखिम उठाने की क्षमता और लक्ष्य पर निर्भर करता है। इसलिए सोच-समझकर सही विकल्प चुनें और समय पर निवेश की शुरुआत करें, ताकि भविष्य में पैसों की चिंता ना हो।

जब भी आप रिटायरमेंट की प्लानिंग करें, तो सबसे पहले अपने खर्चों पर ध्यान दें।आज के खर्चों को समझदारी से संभालें, और जो पैसा बचे, उसे ही भविष्य के लिए बचत में लगाएं। अगर आपकी बचत कम और खर्चे ज़्यादा होंगे, तो आगे चलकर दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अभी से सोच-समझकर खर्च करें और थोड़ी-थोड़ी बचत शुरू करें, ताकि आने वाला समय सुरक्षित और आरामदायक हो।

रिटायरमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए आमतौर पर हर महीने अपनी कुल आय का 15-20% बचाना अच्छा रहता है। लेकिन ये बचत की सही मात्रा हर व्यक्ति की परिस्थिति और अपने लक्ष्य के हिसाब से अलग हो सकती है।

अपनी रिटायरमेंट योजना की समय-समय पर समीक्षा करना बहुत जरूरी है, खासकर जब आपकी जिंदगी या पैसे की स्थिति में कोई बदलाव आए। अपनी योजना को बदलते हालात के अनुसार अपडेट करें ताकि आप जान सकें कि आपका निवेश आपके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर रहा है या नहीं।

UP Pension News: यूपी में पेंशन पाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार का ये फैसला पढ़कर खिल जाएंगी बाछें
UP Pension News: उत्तर प्रदेश में दीपावली, दशहरा और छठ से पहले योगी सरकार ने 8 सालों में रिटायर हुए डेढ़ लाख से अधिक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. इन सभी डेढ़ लाख लोगों की पेंशन राशि बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं.योगी सरकार ने साल 2006 से 2014 के दौरान 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पेंशन राशि बढ़ाई है.

इन सभी को पहली जुलाई से मूल वेतन के मुकाबले 3 फीसदी पेंशन वृद्धि देने का आदेश दिया गया है. इस फैसले से प्रति पेंशन धारी को 4 हजार रुपये महीने का लाभ होगा. इतना ही नहीं पारिवारिक पेंशनर्स को भी इसका फायदा होगा.

क्या एरियर मिलेगा?
इस संदर्भ में सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि सभी को 12 जून 2024 से इसका लाभ मिलेगा. हालांकि किसी किस्म का एरियर नहीं दिया जाएगा. आदेश के अनुसार यह व्यवस्था पहली जनवरी 2006 से प्रभावी छठें वेतन आयोग के संदर्भ में लागू होगी.

शिक्षक और कर्मचारियों, दोनों को इस फैसले का लाभ मिलेगा. हालांकि इसमें शर्त यह है कि 30 जून से अगले 30 जून के दौरान कम से कम 6 महीने काम किया हो. इस आदेश से न सिर्फ पेंशन बल्कि ग्रेच्युटी पर भी इसका लाभ मिलेगा. विभाग के आदेशानुसार 33 साल सेवा के आधार पर 16.5 महीने की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते की धनराशि को जोड़कर शिक्षकों और कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भी फायदा मिलेगा.