Chaitra Navratri 2024 - Bhartiya Basti

दीपावली में इन लोगों को फ्री गैस सिलेंडर देगी योगी सरकार, अधिकारियों को दिए गए निर्देश, जानें- किसको मिलेगा फायदा
Free Gas Cylinders 2024:  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर VC के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों व पुलिस आयुक्त/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी त्योहारों के संबंध में जनपद स्तर पर बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दृष्टिगत, पुलिस और प्रशासन को 24X7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि सभी जनपद विगत वर्षों में त्योहारों के समय प्रदेश में घटी हर छोटी-बड़ी घटना का आकलन करें और ऐसी व्यवस्था बनाएं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र से छठ तक के पूरे त्योहारी माहौल में कहीं भी एक भी अप्रिय घटना न घटे.

इस दौरान सीएम ने कहा कि दीपावली के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. इस संबंध में समय से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं. प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाना चाहिए.

सीएम ने कहा कि पर्व-त्योहारों के समय बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं. परिवहन निगम को ग्रामीण रूट पर बसों को बढ़ाने की आवश्यकता है. यह सुनिश्चित कराएं कि पुलिस या बस ड्राइवर/कंडक्टर, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. डग्गामार व खस्ताहाल बसों का उपयोग नहीं होना चाहिए. नगरीय क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस सेवा को बढ़ाना होगा.

फूहड़ गीत न बजाएं- सीएम
सीएम ने कहा कि शारदीय नवरात्र के समय सभी देवी स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, इसका ध्यान रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए.  मीरजापुर में मां विन्ध्यवासिनी धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी मंदिर, वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर और बलरामपुर में मां पाटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत बेहतर प्रबंध होने चाहिए. प्रत्येक मंदिर परिसर में साफ-सफाई होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन का रूट पहले से स्पष्ट होना चाहिए. यह सुनिश्चित कर लें कि प्रतिमा विसर्जन रूट पर कहीं हाईटेंशन लाइन न हो. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. त्योहार के दिनों में कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में पुलिस को अलर्ट रहना होगा. आम आदमी को उसकी सुनिश्चित सुरक्षा के लिए पूरा भरोसा दिलाना होगा. अगले दो दिनों में सभी दुर्गा पूजा कमेटियों से थाना, सर्किल और जनपद स्तर पर संवाद कर लिया जाए. कहीं भी सड़क खोद कर पंडाल न बनाया जाए. पंडाल बनाते समय यातायात की सुगमता का पूरा ध्यान रखा जाए.

सीएम ने कहा कि प्रतिमा की ऊंचाई एक सीमा से अधिक न हो. फूहड़ अथवा कान-फोड़ू गीत-संगीत-नृत्य नहीं होना चाहिए. कमेटी द्वारा पंडाल व आस-पास साफ-सफाई का माहौल बना कर रखना होगा. साथ ही, फायर सेफ्टी के संबंध में आवश्यक प्रबंध होने चाहिए.

यूपी में नॉनवेज खाने वालों के लिए बुरी खबर! इस जिले में 9 दिनों तक बंद रहेंगी मांस और मीट की दुकानें, आदेश जारी, पढ़ें यहां
UP News: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या जिले में शारदीय नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक बकरा, मीट, मछली समेत सभी मांस की दुकाने बंद रहेंगी. यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी गई है. आदेश में कहा गया है कि अगर किसी की दुकान खुली या मांस का भंडारण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी.

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए दिनांक 03.10.2024 से 11.10.2024 तक जनपद- अयोध्या में बकरा/मुर्गा / मछली / सभी मांस की दुकाने बन्द रहेंगी. आम जनमानस को यदि तद दिनांक में उक्त दुकानों पर मांस की विक्रय एवं भण्डारण किया जा रहा हो तो विभाग दूरभाष नं0-05278366607 पर सूचित करें.

अधिकारी ने और क्या कहा?
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अयोध्या के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, माणिक चन्द्र सिंह ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उपरोक्त आदेश का पालन न करने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी.

शारदीय नवरात्रि नौ दिनों का त्योहार है. इसमें दसवां दिन, जिसे विजयादशमी के रूप में जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाता है और इसे नवरात्रि समारोह का अंतिम दिन माना जाता है. देवी दुर्गा की मूर्तियों को जल में विसर्जित किया जाता है, जो देवी के अपने निवास पर लौटने का प्रतीक है. यह त्योहार लगभग सभी लोगों द्वारा मनाया जाता है और हिंदू संस्कृति में इसका बहुत महत्व है. यह नौ दिनों तक मनाया जाता है और बड़े जोश और उत्साह के साथ किया जाता है. यह त्योहार विशेष रूप से देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है. देवी का हर रूप एक गुण या शक्ति है और त्योहार के दौरान एक अलग दिन मनाया जाता है.