sleeper vande bharat - Bhartiya Basti

यूपी के इस जिले को भी मिल सकती है नमो भारत ट्रेन, होगा यह रूट
केन्द्रीय बजट के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष में देश में 50 नमो भारत, 100 अमृत भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाना है। ऐसे में रेल मंडल के स्टेशनों को भी इसका लाभ मिलेगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, नमो भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेनों के अलॉटमेंट से इसका लाभ मिलेगा।

चलेगी नमो भारत एक्सप्रेस, मेट्रो जैसी मिलेगी सुविधाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने शनिवार को संसद में मिडिल क्लास को राहत देने वाला लोकप्रिय बजट पेश किया। नमो वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने से लेकर यात्रियों के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने तक बहुत कुछ मिला है, इससे रेलवे के नेटवर्क में विस्तार होगा। रेल मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में भारतीय रेलवे के लिए आवंटित 2.52 लाख करोड़ रुपए की राशि रेलवे के नेटवर्क के विस्तार को बढ़ावा देने के साथ 2014 से हो रहे प्रौद्योगिकी समावेशन को भी बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि बजट के तहत स्वीकृत नई परियोजनाओं में 200 वंदे भारत ट्रेनों, 50 नमो भारत ट्रेनों और 100 अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण शामिल है। बरेली के लिए छोटे रूटों पर शटल सेवा के रूप में अगले साल तक नमो भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस ट्रेन को बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा सकता है। इसको लेकर पिंक बुक में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। नमो भारत इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन है। यह ट्रेन क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सेवाओं के लिए बनाई गई है। 2026 तक नमो भारत ट्रेन के 50 रैक तैयार करने के साथ इनका संचालन शुरू करने की योजना है। 100 से 250 किमी के रूटों पर इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। एसी युक्त जनरल कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के यात्री भी कम किराये में लग्जरी यात्रा कर सकेंगे। केंद्रीय बजट में नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं, बजट में प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है, रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रौद्योगिकी को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हैं और मानते हैं कि प्रौद्योगिकी कुछ चुनिंदा लोगों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए।

लखनऊ और दिल्ली का सफर होगा लग्जरी

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के सुरक्षा और विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की, उन्होंने रेलवे के आधुनिकीकरण और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाने की बात की, उन्होंने कहा ष्यह ड्रीम बजट है इसमें भविष्य के ग्रोथ का फाउंडेशन भी है, आज की जरूरतों के हिसाब से रिलीफ भी है, टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत क्लियर थॉट प्रोसेस है, सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से प्रेस वार्ता के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि नमो भारत ट्रेन को यात्रियों के ज्यादा दबाव वाले छोटे रूटों पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी। डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि बरेली को भी नमो भारत की सौगात मिल सकती है। 2026 के अंत तक नमो भारत का संचालन शुरू हो सकता है। बजट में 100 अमृत भारत, 200 वंदे भारत एक्सप्रेस और 50 नमो भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। बरेली होते हुए मेरठ-लखनऊ और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2024 में शुरू हो चुका है। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। यात्रियों के आवागमन के लिहाज से दिल्ली से लखनऊ होते हुए पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक का रेल रूट बेहद व्यस्त रूटों में शुमार है। इस पर ज्यादा संख्या में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी हैं। इनका तमाम स्टेशनों पर ठहराव ही नहीं होता। नमो भारत ट्रेन के जरिये छोटे स्टेशनों को भी ट्रेन सेवा से जोड़ने की योजना है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही फोकस्ड तरीके से रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन करना, नये रेलवे ट्रैक बिछाना स्टेशन को बेहतर करना, नये तरह की टेक्नोलॉजी लेके आना, सेफ्टी पर ध्यान देना कुल मिलाकर 360 डिग्री काम किया, रेलवे को दिया गया बजट उसी मोमेंटम को मेंटेन करता है।

जाने कब से चलेगी श्रीनगर वंदे भारत एक्स्प्रेस, देंखे रूट और टाइमिंग
वंदे भारत ट्रेन ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर एक नया इतिहास रच दिया। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।  ऐतिहासिक क्षण तीन दशकों से जिस घड़ी का सबको बेसब्री से इंतजार था, वह पल आ गया। रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुंचे।

कश्मीर के लिए वंदे भारत का सपना हुआ साकार

कश्मीर घाटी के लिए वंदे भारत ट्रेन का इंतजार अब खत्म हो गया है, वंदे भारत ट्रेन ने अपना पहला ट्रायल किया और पहली बार श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि कश्मीर घाटी रेल लिंक के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ेगी, जम्मू.कश्मीर के लोग और पर्यटन दोनों ही आम जनता के लिए रेलवे लिंक शुरू होने को लेकर उत्साहित हैं। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत शुरु होनो वाली इस ट्रेन यात्रा से वर्ल्ड-क्लास ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलेगा। उत्तर रेलवे ज़ोन द्वारा ऑपरेट की जाने वाली यह इस क्षेत्र की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए दो वंदे भारत चलती हैं। बता दें कि इस नई ट्रेन के चलने से जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा टूरिज्म बेहतर होने के साथ सुविधाजनक होने की उम्मीद है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर उम्मीद है कि राज्य में यह ट्रांसपोर्टेशन के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का फाइनल किराये की जानकारी अभी नहीं दी गई है। एसी चेयर कार का किराया 1500 से 1600 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार का टिकट 2200-2500 रुपये होने की उम्मीद है। इस लग्जरी ट्रेन के साथ कश्मीर की वादियों में सफर खूबसूरत होने की उम्मीद की जा रही है।

मौसमों में चलने वाली कनेक्टिविटी होगी

लंबे समय से जिस ट्रेन के शुरु होने का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसका ट्रायल रन हो गया है। हम बात कर रहे हैं जम्मू व श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। श्रीनगर नई दिल्ली रेल लिंक पिछले बीस वर्षों से बन रहा था और आखिरकार अब समय आ गया है कि श्रीनगर को रेल के माध्यम से नई दिल्ली से जोड़ा जाए। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली से कटरा होते हुए श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन और शुरुआत फरवरी से की जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ ही कश्मीर में नया ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। ट्रेन में मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं और कम ट्रैवल टाइम के साथ सफर बेहतरीन होगा। यह ट्रेन सिर्फ ढाई घंटे में 150 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी। ट्रेन का शेड्यूल चेक करें। कश्मीर को देश के बाकी रेल नेटवर्क से जोड़ने के हमारे प्रधानमंत्री के विजन के परिणामस्वरूप पिछले दस वर्षों में रेलवे परियोजना का बहुत तेजी से क्रियान्वयन हुआ है। इसमें 500 से अधिक लोगों के बैठने की जगह होगी, आज का ट्रायल रन यह देखने के लिए था कि इसमें कितना समय लग रहा है ताकि हम एक आसान टाइम टेबल बना सकें, यह सभी मौसमों में चलने वाली कनेक्टिविटी होगी, जिससे स्थानीय लोगों और घाटी में आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा। अल्ट्रा-मॉडर्न ट्रेन को औरेंज और ग्रे कलर में बनाया गया है। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच दौड़ेगी। कमर्शियल सर्विसेज, फरवरी 2025 में शुरु होने की उम्मीद है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के पहले सप्ताह में पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अभी तक रेलवे बोर्ड द्वारा डेट और टाइम का फैसला नहीं किया गया है।