ram prasad chaudhary - Bhartiya Basti

Basti Lok Sabha Chunav में अखिलेश यादव की रणनीति का होगा लाभ! क्या इतिहास दोहरा पाएंगी सपा?
Basti Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने हरीश द्विवेदी, बसपा ने दयाशंकर मिश्रा और सपा-कांग्रेस अलायंस ने राम प्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. इस बार बस्ती लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी पार्टी से खास उम्मीदें हैं.

दरअसल, साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख की पार्टी ने जिले की पांच में से 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था. इसके अलावा सपा नेता दूधराम ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी. हालांकि सपा नेता उन्हें भी अपने साथ ही मानते हैं. यह बात अलग है कि फरवरी में संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों में उन्होंने सपा का साथ न देकर, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के प्रत्याशी को दिया था.

2019 में किन विधानसभा सीटों पर आगे थी बीजेपी?
ऐसे में देखा जाए तो जिले की तीन विधानसभा सीटों- बस्ती सदर, कप्तागंज और रुधौली में सपा ने जीत हासिल की. वहीं सिर्फ हर्रैया में अजय सिंह अपनी और पार्टी दोनों की साख बचा पाए.

मौजूदा लोकसभा चुनाव की बात करने से पहले चर्चा करते हैं साल 2019 के आम चुनावों की. उस चुनाव में हरीश द्विवेदी ने लगातार दूसरी बार सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया लेकिन उनकी जीत आसान नहीं थीं. कांटे की लड़ाई में वह 30,000 वोट से जीत पाए थे. उनका मुकाबला तब भी राम प्रसाद चौधरी से था. यह बात अलग है कि तब राम प्रसाद, सपा-बसपा के अलायंस में मायावती के प्रत्याशी थे. 2019 के लोकसभा चुनाव का विधानसभा वार विश्लेषण करें तो पाएंगे कि तीन पर बीजेपी और 2 पर बसपा-सपा का अलायंस आगे था. माना जाता है कि हर्रैया विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे.

हरीश के मुकाबले राम प्रसाद को हर्रैया में 43000 कम वोट मिले थे. वहीं कप्तनागंज में राम प्रसाद 11,000 , और महादेवा विधानसभा में 5,000 वोट से आगे थे. बस्ती सदर की बात करें तो यहा हरीश द्विवेदी को 92000 और राम प्रसाद को 90000 वोट मिले थे. इसके अलावा रुधौली में भी हरीश 5000 वोटों से आगे थे.

विधानसभा चुनाव 2022 में क्या था हाल?
वहीं विधानसभा की बात करें तो हर्रैया में बीजेपी को 88 से अधिक वोट मिले वहीं कप्तानगंज में सपा 24000, बस्ती सदर में दो हजार और रुधौली में 15000 वोट से आगे थी.

हालांकि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में परिस्थितियां एक जैसी नहीं होतीं लेकिन सपा और कांग्रेस के अलायंस को उम्मीदें हैं. सपा के स्थानीय नेताओं का मानना है कि चूंकि उनके नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी से बहुत पहले प्रत्याशी का ऐलान कर दिया था और वह जनता में प्रचार के लिए निकल चुके थे. वहीं तीन सीटों सपा विधायकों की मौजूदगी को भी पार्टी नेता सकारात्मक निगाह देख रहे हैं.

यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश की रणनीति का बस्ती के चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

Ram Prasad Chaudahry Net Worth: राम प्रसाद चौधरी के पास 2-2 रायफल और बंदूक, 2 चार पहिया, जानें- कितनी है संपत्ति
Ram Prasad Chaudhary Assets: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राम प्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. राम प्रसाद चौधरी ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे. साल 2019 में चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में सपा और बसपा का अलायंस था. इस बार इंडिया अलायंस के झंडे तले कांग्रेस और सपा ने राम प्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. आईए आज हम आपको इनकी संपत्ति बताते हैं. यह जानकारी साल 2019 के चुनावी हलफनामे के आधार पर है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बस्ती में पांचवे चरण में नामांकन और मतदान की प्रक्रिया होगी.

राम प्रसाद चौधरी के पास कुल 6 करोड़ 60 लाख 59 हजार 443  रुपये की संपत्ति है.इसके अलावा राम प्रसाद के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं.

राम प्रसाद की पत्नी कपूरा देवी के पास भी 11 लाख 66 हजार 159 रुपये की संपत्ति है. साल 2019 के हलफनामे के अनुसार राम प्रसाद के पास जहां  5 लाख रुपेय की नगदी थी वहीं उनकी पत्नी के पास 2 लाख रुपये कैस था. इसके अलावा कुल चार बैंकों में 33 लाख रुपये से ज्यादा जमा है. वहीं उनकी पत्नी के खाते में 24 हजार 288 रुपये है.

पत्नी के पास चीनी मिल के शेयर

इसके अलावा उनकी पत्नी के पास चौधरी फ्लोर मिल के 39 लाख 30 हजार रुपये के शेयर हैं.

राम प्रसाद के पास 1 फोर्ड एंडेवर, एक स्कॉर्पियो भी है जिनकी कुल कीमत 30 लाख से ज्यादा है. वहीं उनके पास 81 हजार रुपये के 2 सोने की अंगूठियां, 1 सोने की चेन है. वहीं उनकी पत्नी के पास 10 लाख 8 हजार के सोने और 25 हजार 600 रुपये के चांदी के जेवरात हैं.

राम प्रसाद के पास 12 हजार कि रिवॉल्वर, 50 हजार की 315 बोर की रायफल है. वहीं उनकी पत्नी के पास 60 हजार की रिवॉल्वर और 315 बोर की रायफल है जिसकी कीमत 55000 है.  कुल मिलाकर राम प्रसाद के पास 72 लाख 57 हजार 54 रुपये की चल संपत्ति और उनकी पत्नी के पास 53 लाख 2 हजार 888 रुपये चल संपत्ति है. दोनों की संपत्ति मिलाकर 1 करोड़ 25 लाख 59 हजार 942 रुपये की चल संपत्ति है.

90 लाख की कृषि योग्य जमीन
2019 के हलफनामे के अनुसार राम प्रसाद के पास 90 लाख की कृषि योग्य जमीन, 3 करोड़ 45 लाख की रिहायशी बिल्डिंग्स, और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ रुपय की गैर कृषि जमीन है. दोनों की कुल अचल संपत्ति 5 करोड़ 35 लाख रुपये है. इसके अलावा राम प्रसाद पर 11 लाख 66 हजार 159 रुपये का कर्जा भी है.