vande bharat express - Bhartiya Basti

गोरखपुर- प्रयागराज वंदे भारत हो जाएगी बंद! अब किस रूट पर होगा संचालन?
उत्तर प्रदेश में चलने वाली गोरखपुर–प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अब बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है, जिसके कारण रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि प्रयागराज–लखनऊ रूट पर इस ट्रेन की सिर्फ करीब 40 प्रतिशत सीटें ही भर पा रही हैं.

पहले भी बंद हो चुकी है एक वंदे भारत

दरअसल इससे पहले भी कम यात्रियों की वजह से आगरा–उदयपुर वंदे भारत का संचालन बंद करना पड़ा था. उस समय रेलवे ने साफ कहा था कि ट्रेन में 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर रही थीं, जिससे उसे आर्थिक घाटा हो रहा था.

पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

गोरखपुर–प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 7 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था. इस ट्रेन को गोरखपुर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. शुरुआत में यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलती थी, लेकिन बाद में रेलवे ने इसका विस्तार कर प्रयागराज तक कर दिया.

महाकुंभ में भरने लगी थी ट्रेन

जब प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा था, उस समय इस वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही थी और सीटें लगभग भर जाती थीं. लेकिन महाकुंभ खत्म होने के बाद से स्थिति बदल गई और अब ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगातार कम बताई जा रही है.

गोरखपुर वंदे भारत को नहीं मिल रहे यात्री

क्या फिर बदलेगा रूट?

सूत्रों के मुताबिक रेलवे अब इस ट्रेन के संचालन को लेकर नए विकल्पों पर विचार कर रहा है. संभावना जताई जा रही है कि गोरखपुर से प्रयागराज तक संचालन बंद कर इसे फिर से गोरखपुर–लखनऊ रूट तक सीमित किया जा सकता है.

सलाहकार समिति ने दिया नया सुझाव

रेलवे सलाहकार समिति के एक सदस्य ने सुझाव दिया है कि इस ट्रेन को सुबह प्रयागराज से चलाया जाए और शाम को गोरखपुर से वापसी कराई जाए. उनका मानना है कि ऐसा करने से यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है और ट्रेन को बेहतर रिस्पॉन्स मिल सकता है.

जल्द हो सकता है फैसला

इस पूरे मामले पर रेलवे जल्द ही अंतिम फैसला ले सकता है. अगर यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी तो गोरखपुर–प्रयागराज वंदे भारत के संचालन में बदलाव देखने को मिल सकता है.

यूपी के इन दो जिलो के बीच कल से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें स्टॉपेज
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ और सहारनपुर के मध्य में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. महीनों से चर्चा में रही वंदे भारत एक्सप्रेस अब 9 दिसंबर से संचालित होने जा रही है. यह ट्रेन केवल सोमवार को न चलकर पूरे सप्ताह संचालन में रहेगी. रेलवे ने टिकट बिक्री शुरू कर दी है और शुरुआती दिनों में ही यात्रियों को पर्याप्त सीटें मिल रही हैं, जिनमें लगभग 420 सीटें अभी भी खाली हैं.

सीतापुर तक तेज रफ्तार यात्रा

लखनऊ से सीतापुर की दूरी करीब 80 किलोमीटर है और वंदे भारत सिर्फ 1 घंटा 5 मिनट में पूरा करेगी. चेयर कार का किराया 495 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 930 रुपए निश्चित हुआ है.

लॉन्च के बाद पहली बार नियमित संचालन

एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. अब यह पहली बार तय समय पर नियमित रूप से चलाई जा रही है. पहले प्लान था कि ट्रेन सुबह लखनऊ जंक्शन से शुरू की जाए, लेकिन रूट और टाइमिंग की दिक्कतों के कारण इसे बदलकर दोपहर में गोमतीनगर टर्मिनल से चलाना तय हुआ.

क्यों हुई ट्रेन शुरू होने में देरी?

रेलवे अधिकारियों द्वारा इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया गया है कि ट्रेन को नियमित रूप से चलाने में एक महीना सिर्फ इसलिए लगा क्योंकि रूट और टाइमिंग में टकराव हो रहा था.

सुबह लखनऊ जंक्शन से वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव था.

लेकिन देहरादून वंदे भारत के समय से क्लैश हो रहा था.

सहारनपुर से सुबह ट्रेन की ज्यादा मांग थी, इसलिए समय और स्टेशन बदलने पड़े.

गोमतीनगर टर्मिनल से संचालन तय करने में रेलवे बोर्ड स्तर पर चर्चा में समय लग गया, जिसके कारण लॉन्चिंग आगे खिसक गई.

नई टाइमिंग और पूरा रूट

सहारनपुर से सुबह, लखनऊ दोपहर में

वापसी में ट्रेन नंबर:- 26503 सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे चलेगी और दोपहर 2:05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी. यह पूरा सफर 8 घंटे 55 मिनट में पूरा होगा.

सीटों की उपलब्धता: 9 से 11 दिसंबर

ट्रेन नंबर:- 26504 गोमतीनगर–सहारनपुर

चेयर कार: 362, 397 और 394 सीटें खाली

एग्जीक्यूटिव क्लास: 33, 33 और 34 सीटें खाली

किराया

चेयर कार: 1460 रुपए

एग्जीक्यूटिव: 2685 रुपए

ट्रेन नंबर:- 26503 सहारनपुर–गोमतीनगर

चेयर कार किराया: 1530 रुपए

एग्जीक्यूटिव किराया: 2750 रुपए

तीन दिन सीटें:-

एग्जीक्यूटिव: 41 सीटें

चेयर कार: 414, 420 और 420 सीटें खाली