kanwar yatra - Bhartiya Basti

अयोध्या से रास्ता बंद, लोगों को हो रही परेशानी
उत्तर प्रदेश: सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है. सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के कारण उत्तर प्रदेश में स्थित बस्ती जिले के मुख्य हाईवे पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है. अयोध्या की तरह अब बस्ती से लेकर घघौआ तक का नेशनल हाईवे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग कर रास्ते रोक दिए हैं और पिकेट लगाकर देखरेख की जा रही है.

इस बंदी से आस-पास के गांवों और कस्बों के लोग परेशान हो गए हैं. हाईवे के रास्ते कोई भी सामान्य व्यक्ति यात्रा नहीं कर पा रहा है. भले ही लोग इमरजेंसी व जरूरी काम का हवाला दे रहे हैं, परंतु पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही है.

बीते रविवार को कुछ लोगों को केवल बस्ती से हरैया तक जाने की इजाजत मिली थी. इसके आगे किसी को नहीं जाने दिया गया. कांवड़ियों का जत्था अयोध्या से निकलकर हरैया तक पहुंच गया और सोमवार को ये जत्था बस्ती में भी प्रवेश कर दिया है. ऐसे में पूरे रास्ते को यात्रा के लिए बंद कर दिया गया है.

कप्तानगंज निवासी मनोज कुमार ने इस विषय पर कहा कि वे हर साल गनेशपुर या नगर बाजार के रास्ते बस्ती आते हैं, परंतु इस बार हाईवे बंद होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है.

शाम 5 बजे के बाद सभी वाहनों को अयोध्या की ओर जाने पर रोक लगा दिया गया है. फुटहिया के पास अपनी कार से पहुंचे मदन मुरारी अपने गांव नचना (जो केवल 8 किलोमीटर दूर है) जाना चाहते थे, परंतु पुलिस ने उन्हें रोक दिया. अंत में उन्हें लंबा रास्ता चुनते हुए कलवारी होकर जाना पड़ा.

इसी तरह जिले के महमूदपुर, रेहरवा, बांसापार, बढ़नी, तिलकपुर, कप्तानगंज जैसे गांवों के लोग जिला मुख्यालय तक आने में परेशानी का सामना कर रहे हैं.

यूपी में बंद रहेंगे 16 जुलाई से इस तारीख तक स्कूल
उत्तर प्रदेश: सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है ऐसे में शिव भक्त कावड़ यात्रा जा रहे हैं. हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ में कांवड़ रूटों पर अत्यधिक भीड़ होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुरक्षा और यातायात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई जरूरी निर्णय लिए हैं.

कांवड़ यात्रा शुरू होने से दिल्ली-मेरठ हाईवे को वन-वे कर दिया गया है. सोमवार दोपहर से यह व्यवस्था लागू की गई, जिससे अब दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही ओर से गुजर रहा है. इस वजह से मुरादनगर से मोरटा के बीच लगभग 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

लोगों को केवल 10 मिनट का सफर करने में 2 से 3 घंटे लग गए. गर्मी और भीड़ के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यातायात पुलिस मौके पर उपस्थित रही, परंतु वाहनों की लंबी कतारों को संभालना मुश्किल हो गया.

प्रशासन ने बिना सोचे-समझे हाईवे को वनवे करने का निर्णय लिया था, हांलांकि अभी कांवड़ियों की संख्या अधिक नहीं है. इस निर्णय से आम जनता को बिना वजह परेशानी झेलनी पड़ रही है. जाम में एंबुलेंस, स्कूल बसें व जरूरी सेवाएं भी फंसी नजर आईं.

इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ और मुजफ्फरनगर में सभी स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जानकारी दी कि 16 से 23 जुलाई तक जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे. 23 जुलाई को शिवरात्रि है, उसके बाद 24 जुलाई को स्कूल फिर से खोलें जाएंगे.

इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी करने का निर्णय लिया है. सरकारी से लेकर निजी स्कूल, डिग्री कॉलेज, माध्यमिक व तकनीकी संस्थान सभी 16 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे. डीआईओएस राजेश कुमार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को इसका आदेश भेज दिया है. आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई स्कूल इस अवधि में खुला मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.