vande bharat - Bhartiya Basti

प्रयागराज से गोरखपुर रूट की वंदे भारत का बदलेगा समय? जाने वजह
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारणी को लेकर यात्रियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. यात्रियों और स्थानीय यात्री संगठनों ने ट्रेन के मौजूदा समय में बदलाव की मांग तेज कर दी है. उनका कहना है कि मौजूदा दोपहर बाद की टाइमिंग आम यात्रियों की जरूरतों से मेल नहीं खाती.

यात्रियों की सुविधा के हिसाब से समय बदलने की मांग

यात्री सलाहकार समिति के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि ट्रेन को सुबह के समय चलाया जाए तो इसका उपयोग कहीं अधिक बढ़ सकता है. समिति से जुड़े सदस्यों उमेश चंद्र कक्कड़ और उत्तम कुमार केसरवानी के मुताबिक, अभी इस ट्रेन में अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि इसी मार्ग की अन्य ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी रहती है.

उनका सुझाव है कि वंदे भारत को सुबह करीब 6 बजे प्रयागराज से रवाना किया जाए. इससे लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है और ट्रेन की सीटें भी भरने लगेंगी.

बड़ी संख्या में सीटें रह रही खाली

जानकारी के अनुसार ट्रेन की कुल 1264 सीटों में से रोजाना लगभग आधी सीटें खाली रह जाती हैं. यह स्थिति रेलवे के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है. नियमित यात्रियों का मानना है कि सही समय तय होने पर यही ट्रेन बेहद लोकप्रिय हो सकती है. यदि ट्रेन सुबह चले तो व्यापारी वर्ग को सीधे तौर पर फायदा होगा और वे समय पर अपने काम निपटा सकेंगे.

सुबह की ट्रेनों को मिल रही प्राथमिकता

सलोरी निवासी अभिषेक सिंह का कहना है कि ज्यादातर यात्रियों को सुबह लखनऊ पहुंचने की जरूरत होती है जिससे वे दिनभर का काम पूरा कर उसी दिन लौट सकें. वंदे भारत की मौजूदा टाइमिंग इस जरूरत को पूरा नहीं करती, इसलिए लोग इंटरसिटी जैसी सुबह चलने वाली ट्रेनों को चुनते हैं.

रेलवे की रणनीति पर भी उठ रहे सवाल

यात्रियों का तर्क है कि सुबह के समय इस रूट पर यात्रियों की मांग सबसे अधिक रहती है, लेकिन ट्रेन को दोपहर में चलाया जा रहा है. इसी कारण सीटें खाली रह रही हैं. कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि कम यात्रियों का हवाला देकर भविष्य में ट्रेन सेवा कम करने या बंद करने की तैयार की जा रही है.

वर्तमान में यात्रियों और संगठनों की नजर रेलवे के अगले फैसले पर टिकी है. यदि समय में परिवर्तन होता है तो प्रयागराज से गोरखपुर के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है और वंदे भारत की उपयोगिता भी बढ़ सकती है.

यूपी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! वाराणसी, प्रयागराज, विंध्याचल, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी नई वंदे भारत
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के यात्रियों और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य के प्रमुख धार्मिक शहर वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को अब एक ही रेल मार्ग से तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए जुड़ने वाले हैं. रेलवे विभाग ने इस नई सेवा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं.

सिर्फ पांच घंटे में पूरी होगी लंबी दूरी

उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी से खजुराहो की दूरी जो पहले लंबी और थकाऊ मानी जाती थी, अब केवल पांच घंटे में पूरी कर‌ ली जाएगी. रेल मंत्रालय ने इस रूट पर पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है. इसका सीधा फायदा प्रयागराज के यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि ट्रेन का ठहराव छिवकी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रहेगा. इससे श्रद्धालु एक ही यात्रा में 4 प्रमुख धार्मिक स्थलों वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज और चित्रकूट के दर्शन कर सकेंगे.

संभावित समय-सारिणी हुई जारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर ट्रेन की मंजूरी की जानकारी दी है. साथ ही ट्रेन का संभावित टाइमटेबल भी तय कर लिया गया है.

आवागमन में:-

वाराणसी से प्रस्थान: सुबह 5:25 बजे

विंध्याचल: 6:55–6:57 बजे

प्रयागराज छिवकी: 8:00–8:05 बजे

चित्रकूट धाम: 10:05–10:07 बजे

बांदा: 11:08–11:10 बजे

महोबा: 12:08–12:10 बजे

खजुराहो आगमन: दोपहर 1:10 बजे

वापसी में:-

खजुराहो से रवाना: 3:20 बजे

महोबा: 4:18–4:20 बजे

बांदा: 5:13–5:15 बजे

चित्रकूट: 6:13–6:15 बजे

प्रयागराज छिवकी: 8:20–8:25 बजे

विंध्याचल: 9:10–9:12 बजे

वाराणसी: रात 11:00 बजे

रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि "इस ट्रेन के संचालन की तैयारियां जारी हैं. हालांकि आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी."

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

यह नई वंदे भारत ट्रेन प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगी. अब श्रद्धालु एक ही सफर में वाराणसी के घाट, प्रयागराज का संगम, चित्रकूट के रामायण से जुड़े स्थल, श्रृंगवेरपुर धाम और खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन कर पाएंगे.

यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान

वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर यात्रियों के लिए एक आधुनिक और लग्जरी यात्रा अनुभव लेकर आएगी. इसमें आरामदायक सीटें, वाई-फाई, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और सुरक्षा कैमरे जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.