Holi updates - Bhartiya Basti

होली पर रेलवे की खास तैयारी, लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
रेलवे: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है. देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और वेटिंग लिस्ट कम हो. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से मुंबई, गुजरात और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देने की कोशिश की गई है.

त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं या कामकाजी शहरों की ओर सफर करते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है.

प्रयागराज से मुंबई के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

प्रयागराज के सूबेदारगंज से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन मार्च महीने में कोटा के रास्ते चलेगी.

ट्रेन नंबर:- 04125 हर सोमवार सुबह 5:20 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी और शाम 5:40 बजे कोटा पहुंचेगी. इसके बाद यह अगले दिन सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर:- 04126 मंगलवार सुबह 11:15 बजे बांद्रा से चलेगी, देर रात 1:20 बजे कोटा पहुंचेगी और बुधवार शाम 5:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी.

इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी शामिल हैं. यह ट्रेन फतेहपुर, इटावा, टूंडला, आगरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी और बोरीवली समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी.

आगरा से अहमदाबाद के लिए 5 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

आगरा कैंट से असारवा के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. ट्रेन नंबर:- 01919 मार्च में कुल 21 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन बुधवार से रविवार तक शाम 6:10 बजे आगरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर:- 01920 असारवा से दोपहर 2:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.

इस ट्रेन में 23 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी शामिल हैं. यह ट्रेन बूंदी, केशोरायपाटन, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चंदेरिया, हिम्मतनगर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी.

लालकुआं से राजकोट तक भी होली स्पेशल

रेलवे प्रशासन ने लालकुआं से राजकोट के बीच साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है. यह ट्रेन जोधपुर मार्ग से होकर चलेगी और मार्च में 5 फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर:- 05045 हर रविवार लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05046 सोमवार रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी और बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंच जाएगी.

इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं.

यात्रियों के लिए सबसे जरूरी बातें

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों में फिलहाल कंफर्म टिकट उपलब्ध हैं. यूपी की ओर से इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्री पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि होली के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस और आगरा कैंट-असारवा के बीच चलाई जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

उन्होंने जानकारी दी कि इन ट्रेनों में फिलहाल कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं और यात्री पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट ले सकते हैं. दूसरी दिशा से बुकिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. उनका कहना है कि रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान किसी यात्री को परेशानी न हो और वेटिंग लिस्ट कम से कम रहे.

वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है. तय मार्ग पर प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों का मकसद वेटिंग लिस्ट कम करना और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा देना है. दूसरी दिशा से बुकिंग भी जल्द शुरू की जाएगी.

अगर आप होली पर घर जाने या वापस लौटने की योजना बना रहे हैं, तो ये स्पेशल ट्रेनें आपके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती हैं. समय रहते टिकट बुक कर यात्रा को आसान बनाया जा सकता है.

यूपी में होली जुलूस में हुआ बवाल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली और जुमे की नमाज वाला दिन हंगामे में तब्दील हो गया। यहां कुछ हुड़दंगियों ने तीन जगहों पर जुलूस के दौरान पुलिस के रोक-टोक करने पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़कर पीटा। रिपोर्ट के अनुसार ये बवाल सदर बाजार थाना क्षेत्र के खिरनीबाग इलाके, चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोड और खिरनीबाग चौराहे पर देखने को मिले।

होली पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वहीं खिरनीबाग चौराहे पर आरएएफ ने जबरदस्त लाठीचार्ज कर दिया, यहां आरएएफ के निशाने पर वहां से गुजर रहे बाइक सवार भी आ गए, बाइक सवार की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी और उसकी बाइक को भी लाठी से मारकर उसका भारी नुकसान कर डाला। बवाल सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में हुआ। इसके अलावा बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान घंटाघर पर हुड़दंगियों पर आरएएफ के दस्ते ने लाठीचार्ज किया। इसी तरह खिरनीबाग चौराहे पर आरएएफ ने जबरदस्त लाठीचार्ज किया। यहां आरएएफ के निशाने पर वहां से गुजर रहे बाइक सवार भी आ गए। बाइक सवार की लाठियों से जमकर पिटाई की। उसकी बाइक भी लाठी से मारकर क्षतिग्रस्त कर दी गई। बताया जाता है कि सदर बाजार थाना के नजदीक पंखी चौराहा से होते हुए जुलूस घंटाघर की तरफ बढ़ा तो काफी भीड़ रुक गई थी। पुलिस और आरएएफ दस्ते ने भीड़ को आगे बढाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आरएएफ के आते ही लोगों ने जूते-चप्पल आदि फेंकने शुरू कर दिए। ईंट पत्थर भी पुलिस की तरफ फेंके गए। इस पर आरएएफ ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। कई हुड़दंगियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह घंटाघर पर खड़े हुरियारों को लाठी से खदेड़कर आगे बढ़ाया। इसके अलावा चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोड पर भी दो पक्षों में जमकर लात घुसे चले। इस दौरान दो पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। खास बात यह रही की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।

हुड़दंगियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इसके अलावा चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोड पर भी हालात बेकाबू हो गये, यहां दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले, इस दौरान दो पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा, बताया जाता है कि सदर बाजार थाना के नजदीक पंखी चौराहा से होते हुए जुलूस घंटाघर की तरफ बढ़ा तो काफी भीड़ रुक गई थी, तभी पुलिस और आरएएफ दस्ते ने भीड़ को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी, आरएएफ के आते ही लोगों ने जूते-चप्पल आदि फेंकने शुरू कर दिए, ईंट पत्थर भी पुलिस की तरफ फेंके गए। इस पर आरएएफ ने लाठी भांजना शुरू कर दिया और हुड़दंगियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  हर साल निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर इस बार जुमे के कारण खास सतर्कता बरती जा रही थी। रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से पहले ही ढंक दिया गया था। मुस्लिम समाज ने नमाज का समय भी आगे बढ़ा दिया था। इसी बीच शुक्रवार को होली के मौके पर बड़े लाट साहब का जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकला तो जमकर बवाल हुआ। यहां लाट साहब के जुलूस के दौरान बवाल होने पर पुलिस ने होली खेल रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस लाठीचार्ज से कई लोग घायल हुए हैं।