UP Board Exam - Bhartiya Basti

UP Board Exam 2025: इस साल 52 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा, हाईस्कूल में बढ़ोतरी, इंटर में कमी!
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के नए सत्र 2025-26 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस बार कक्षा 9 से 12 तक कुल 1 करोड़ 1 लाख 76 हजार 431 छात्रों ने नाम दर्ज कराया है. इनमें से 48 लाख 94 हजार 432 छात्राएं हैं. बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इस सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में लगभग 52 लाख 30 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे.

इंटरमीडिएट में घटे छात्र, हाईस्कूल में बढ़ोतरी दर्ज

पिछले साल के मुताबिक इस बार इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है. वर्ष 2025 की परीक्षा में 27,05,009 छात्र इंटरमीडिएट में शामिल हुए थे. इस बार यह संख्या घटकर 24,79,352 रह गई है.

कुल 2 लाख 25 हजार 657 छात्रों की कमी दर्ज की गई है. वहीं, हाईस्कूल स्तर पर छात्रों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इस बार लगभग 18 हजार 780 छात्रों की संख्या में वृद्धि देखी गई है.

कक्षा अनुसार पंजीकरण का पूरा आंकड़ा

कक्षा 9:- कुल 27,37,209 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 14,11,298 छात्र और 13,25,911 छात्राएं हैं.

कक्षा 10:- कुल 27,50,945 विद्यार्थियों में से 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं शामिल हैं.

कक्षा 11:- इस वर्ग में 22,08,925 छात्रों ने नाम दर्ज कराया, जिनमें 11,29,007 छात्र और 10,79,918 छात्राएं हैं.

कक्षा 12:- 24,79,352 छात्रों में से 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं पंजीकृत हुई हैं.

संशोधन के बाद हो सकता है हल्का बदलाव

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों की अंतिम संख्या में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है. उन्होंने कहा कि संशोधन कार्य पूरा होने के तुरंत बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या निर्धारित की जाएगी.

इस बार जहां इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या घटी है, वहीं हाईस्कूल स्तर पर हल्की बढ़ोतरी ने संतुलन बनाए रखा है. यूपी बोर्ड अब आगामी परीक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी में जुट गया है.

यूपी बोर्ड में बड़ा बदलाव, आसान विषय से होगी यूपी बोर्ड की शुरुआत
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड ने इस बार छात्रों के दबाव को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा अब पहले दिन हिंदी से शुरू नहीं होगी. अधिकारियों ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा है कि "हिंदी का पेपर शुरुआत में होने से बच्चों पर बेवजह तनाव बढ़ जाता है और उनका प्रदर्शन प्रभावित होता है."

दबाव से बचेंगे छात्र

अक्सर देखा गया है कि हिंदी जैसी भाषा, जिसे स्कोरिंग विषय माना जाता है, पहले दिन होने पर विद्यार्थियों में घबराहट बढ़ा देती है. कई बार इसका नतीजा यह निकलता है कि छात्र अच्छे अंक नहीं ला पाते, और बड़ी संख्या में फेल भी हो जाते हैं.

नई योजना का उद्देश्य

नए प्लान के अंतर्गत पहले दिन आसान विषय का पेपर रखा जाएगा. अब बच्चे परीक्षा केंद्र और माहौल के आदी हो जाएं. जब शुरुआत सहज माहौल में होगी, तो वे मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और बाकी पेपर्स में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 देने वाले लाखों छात्रों के लिए यह खबर काफी राहत भरी है. अब तक प्रचलन था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होती थी, परंतु अब नई योजना में इसे बदल दिया गया है. नई योजना के अनुसार पहले दिन अपेक्षाकृत आसान विषय का पेपर होगा, जिससे छात्र परीक्षा वातावरण के आदी हो सकें और बिना घबराहट बाकी परीक्षाएं दे पाएं.

डेटशीट सरकार को भेजी गई

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि बोर्ड ने परीक्षा 2026 की डेटशीट तैयार कर सरकार को भेज दी है. मंजूरी मिलते ही उसे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्रों को हर विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.