Yearly Horoscope 2023 | साल 2023 का राशिफल - Bhartiya Basti

नव वर्ष पर नारी उत्थान और बच्चों के सर्वांगीण विकास की शपथ
संजीव ठाकुर
2022 में भारत अब एक सक्षम और मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है. वैश्विक नेतृत्व के संदर्भ में g20 का नेतृत्व का भार भी भारतवर्ष के सामने 2022 में ही आया है. नव वर्ष के आगमन के साथ हम नारी उत्थान और बच्चों के सर्वांगीण विकास की शपथ के रूप में शुरुआत करें. आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं आने वाला वर्ष 2023 आप सबके लिए मंगल

कारी और समृद्धशाली हो ऐसी शुभकामनाएं हैं. आने वाली कई पीढ़ियां तथा संताने वर्ष 2020 और 21और को संक्रमण काल तथा विभीषिका के वर्ष के रूप में याद करेगा. 2022 बहुत सारे यादगार पलों वाला वर्ष रहा है राजनीतिक उथल-पुथल से भरपूर यह वर्ष 22 ने तमाम आर्थिक, समाजिक, शारीरिक वैश्विक वृद्धि तथा विकास के लिए एक सशक्त वर्ष बन कर आया. 2022 के अंत में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता हीराबेन जैसी सुयोग्य माता को खोया है.

भारतीय संदर्भ में वर्ष 19,20 और 21को विश्लेषिक दृष्टि से देखा जाए तो भारत ने कोविड-19 बीमारी के चलते दो बड़े राजनेता पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पूर्व केंद्रीय मंत्री मोतीलाल वोरा को खो दिया था, 2020 को करोना के वायरस के चलते लॉकडाउन तथा एकांतवास के कारण शुरुआती दो-तीन महीनों में अर्थव्यवस्था निचले स्तर पर पहुंच चुकी थी , पर लॉकडाउन में ढील देते ही अर्थव्यवस्था अपनी पटरी पर दौड़ने लगी और धीरे धीरे बाजार में रौनक लौटने लगी, बाजार में बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था के बावजूद देश में पेट्रोलियम स्टील, सीमेंट,मेडिसिन, एलुमिनियम, अनाज तथा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर धीरे धीरे सही दिशा में आने लगे वैसे देखा जाए तो ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कारों की बिक्री काफी हद तक टू व्हीलर से ज्यादा रफ्तार पकड़ी वहीं कई राज्यों में स्टील सेक्टर ने मंदी के बावजूद अपनी रफ्तार को वापस प्राप्त कर लिया है, केवल भारत देश में ही मंदी न होकर वैश्विक आर्थिक मंदी व्यापक तौर पर हर देश में पसर गई थी, करोना के शुरुआती दिनों में इलाज के लिए दवाई ,उपकरण, एवं अस्पतालों के लिए उचित स्थान की बेहद कमी महसूस होने लगीथी , खासकर सैनिटाइजर और मास्क की कमी ने भयावह स्थिति पैदा कर दी थी पर अनेक देशों के आपसी सामंजस्य और भलमनसाहत से की गई सेवाओं के चलते गरीब देशों में दवाइयां तथा इलाज के लिए आने वाले आवश्यक वस्तुओं को पहुंचा कर एक बड़ी राहत दी,. भारतवर्ष के लिए यह वर्ष आत्मनिर्भरता और मेक इन इंडिया का रहा है, भारत में बड़े पैमाने पर मास्क, ताबूत और दवाइयां तथा सैनिटाइजर के मामले में मेहनत कर आत्मनिर्भरता प्राप्त कर ली, एवं आर्थिक स्थिति को भी डावाडोल होने नहीं दिया. यह सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है. क्रिकेट जगत के दो महान खिलाड़ी भी 2020 में अवकाश लेकर क्रिकेट की दुनिया से विदा हुए.,

करोना काल में भारत राष्ट्र बड़ी मात्रा में कॉमेडी 19 विरोधी वैक्सीन का का अविष्कार तथा निर्माण करना एक महत्वपूर्ण आत्मनिर्भर होने वाली उपलब्धि है, भारत में न सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरे विश्व के कई देशों को भी आवश्यक वैक्सीन निर्मित कर देने का भरोसा जताया है. भारत में वर्ष के गुजरते गुजरते अनाज ,ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, मेडिसिन क्षेत्र में वापस पहले जैसी स्थिति लाने का रुझान भी दिखाया है. रक्षा क्षेत्र में बदमाश पड़ोसी देश की विस्तार वादी नीति के अंतर्गत पूर्वी लद्दाख में अपनी सेना द्वारा अतिक्रमण करने के प्रयास को करारा जवाब देकर यह दिखा दिया है कि भारत देश और उसकी सरकार एक साथ कई मोर्चों पर पूरी क्षमता के साथ निपटने को तैयार है, अब भारत पहले जैसा भारत ना होकर एक मजबूत तथा स्वस्थ, सशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है.

वर्तमान में भारत एक संपूर्ण प्रजातांत्रिक लोकतांत्रिक राष्ट्र बन चुका है, देश में उद्योग को सरकार की नीतियों के चलते ज्यादा नुकसान ना हो कर सामान्य स्थिति बनी रही,. भारत राष्ट्र को स्टील इंडस्ट्रीज में भी उसकी सशक्त नीतियों के चलते नुकसान झेलना नहीं पड़ा, स्टेट तथा रियल स्टेट में पूर्व वर्षों की तरह मंदी का करोना काल में भी सामना करना पड़ा पर, साल के खत्म होते होते द रियल स्टेट भी पूर्व की तरह प्रगति के पथ पर आने की संभावना है, वैसे देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरे देश की व्यवस्था को एक तरह से संभल देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, आम उपभोक्ताओं ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह स्वयं के वाहनों को आने-जाने के माध्यम के रूप में उपयोग करने से नई वाहनों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है,.

ऐसी स्थिति में 2023 का आगमन सुखद होगा, देश में नए वर्ष के आगमन होते होते सामान्य स्थिति की ओर जाने लगा है एवं कोविड-19 के संक्रमण में पूर्ण नियंत्रण भी पा लिया है. इसके साथ ही इलाज के लिए महत्वपूर्ण आवश्यक संसाधन भी सरकार द्वारा आमजन के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे स्थिति आशातीत रूप से सवरने की स्थिति बन चुकी है, अब हमें यह आशा करना चाहिए की आगामी नव वर्ष हिंदुस्तान के आवाम के लिए शुभ एवं आशाओं भरा होगा. देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ.

Yearly Kumbh Rashifal 2023:दांपत्य जीवन, व्यापार, करियर और नौकरी पर होगा शनि का प्रभाव, जानें कैसा रहेगा वर्ष 2023
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव महाराज जी हैं जोकि वर्ष की शुरुआत में अपनी राशि से द्वादश भाव में अपनी ही अन्य राशि मकर में शुक्र के साथ युति संबंध में होंगे. इस कारण से बहुत लंबे समय से आप की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है और आपके ऊपर उसका प्रभाव पड़ रहा है.

कुंभ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal 2023) के अनुसार यही शनिदेव वर्ष की शुरुआती महीने में अर्थात् 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर आपकी राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष आपकी ही राशि में बने रहेंगे. इस वर्ष शनि महाराज 30 जनवरी को अस्त हो जाएंगे और फिर 6 मार्च को उनका उदय होगा. इसके अतिरिक्त शनि महाराज 17 जून 2023 को अपनी वक्री चाल कुंभ राशि में शुरु करेंगे और 4 नवंबर 2023 तक इसी अवस्था में रहकर फिर मार्गी अवस्था में आ जाएंगे. इस प्रकार शनि का पूर्ण प्रभाव आपकी राशि पर, आप के तृतीय भाव पर, आपके सप्तम भाव पर और आपके दशम भाव पर रहेगा. आपके भाई - बहन, आपके प्रयास करने की गति, आपका दांपत्य जीवन, आपका व्यापार, आपका करियर और आपकी नौकरी, वर्ष 2023 के दौरान पूर्ण रूप से शनि देव के प्रभाव में रहेंगे.

अन्य राशियों के बारे में भी पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- Yearly Horoscope 2023

परम शुभ कहे जाने वाले देव गुरु बृहस्पति जो वर्ष की शुरुआत में आपके द्वितीय भाव में विराजमान हैं और अपनी मीन राशि में होने से शुभ मंगल दाता बने हुए हैं, वह 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में आपके तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे और वहां से आपके सप्तम भाव, नवम भाव और एकादश भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे. इस प्रकार शनि और बृहस्पति के दोहरे गोचर के कारण आपका तृतीय भाव और सप्तम भाव विशेष रूप से प्रभावित होगा और 22 अप्रैल तक दशम भाव भी खासतौर से प्रभाव दिखाएगा.

अन्य राशियों के बारे में भी पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- Yearly Horoscope 2023

राहु और केतु जो अपनी विशेष चाल और प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, वर्ष की शुरुआत में क्रमशः आप के तीसरे और नवें भाव में होंगे लेकिन 30 अक्टूबर को राहु आपके द्वितीय भाव में मीन राशि में और केतु कन्या राशि में आपके अष्टम भाव में प्रवेश कर जाएंगे. जब देव गुरु बृहस्पति अप्रैल के महीने में आप के तीसरे भाव में गोचर करेंगे, उस समय पर सूर्य और राहु भी वहां पर मौजूद होंगे तथा मई से अगस्त के बीच गुरु - चांडाल दोष का प्रभाव भी तीसरे भाव में देखने को मिलेगा. इस प्रकार यह वर्ष कुछ उथल-पुथल से भरा हो सकता है.

यह तो वे ग्रह हैं, जो लंबे समय में अपना गोचर करते हैं. इसके अतिरिक्त अन्य ग्रह जैसे कि सूर्य देव, बुध देव, शुक्र देव और मंगल महाराज भी समय समय पर अपना गोचर करके विभिन्न राशियों को प्रभावित करेंगे और आपकी राशि पर भी शुभाशुभ प्रभाव डालेंगे.

आपके लिए कुंभ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal 2023) के अनुसार जनवरी का महीना शारीरिक तौर पर कुछ कमजोर रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहने से थोड़ा सा मानसिक तनाव होगा. काम को लेकर आप काफी दबाव महसूस करेंगे और धन की स्थिति को सुधारने पर आपका पूरा फोकस रहेगा. घर परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं.

फरवरी के महीने में दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा या आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप खुद रोमांटिक महसूस करेंगे और अपनी रूमानियत से अपने प्रियतम को भी खुश रखेंगे. उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे. इस दौरान यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पल की आहट होगी और आप अपने जीवन साथी के साथ हंसी-खुशी अपना दांपत्य जीवन व्यतीत करेंगे. व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे.

मार्च का महीना प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव लेकर आ सकता है लेकिन आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी प्रदान करेगा. आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस दौरान लंबे समय से चले आ रहे खर्चों में कमी देखने को मिलेगी. संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

कुंभ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 कुंभ राशि के जातकों के जीवन में अप्रैल का महीना थोड़ा सा तनावपूर्ण रहने की संभावना है. सूर्य देव का गोचर तीसरे भाव में मेष राशि में होगा. यह उच्च के हो जाएंगे लेकिन साथ में राहु होने के कारण सूर्य - राहु ग्रहण दोष बनेगा और उसके बाद देव गुरु बृहस्पति का गोचर भी इस महीने 22 तारीख को इसी भाव में होने के कारण भाई - बहनों से तनाव टकराव और उनके स्वास्थ्य में समस्याएं आएंगी. आपके प्रयासों में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी लेकिन आप हद से ज्यादा जोखिम उठाएंगे जो अच्छा नहीं होगा. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और व्यापार में परेशानी आ सकती है.

कुंभ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal 2023) के अनुसार मई के महीने में आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. कोर्ट या कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसने आपको विजय मिल सकती है श. आपको अपनी नौकरी में भी उत्तम परिणाम मिलेंगे लेकिन अपने कुछ विरोधियों से के बारे में सतर्कता से सोचना आवश्यक होगा. इस दौरान किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें.

जून के महीने में विवाहेत्तर संबंधों से बचने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपका दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है. ग्रहों की स्थिति आपके खर्चों में आशातीत बढ़ोतरी कर सकती है और आपको परेशान कर सकती है. नौकरी में किसी महिला सहकर्मी से दुर्व्यवहार करना आपकी नौकरी जाने का कारण बन सकता है इसलिए बेहद सावधानी से इस महीने को निकल जाने देंगे तो बेहतर होगा.

जुलाई के महीने में आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा. जीवनसाथी के व्यवहार में हो रहे बदलाव और उनके उग्र स्वभाव को देखकर आप थोड़े से परेशान होंगे. इस दौरान व्यापार में भी समस्या आ सकती है और आप के व्यावसायिक साझेदार से आपके संबंधों में खटास के योग बन सकते हैं. इस बारे में सावधानी रखें और इस महीने को धैर्य के साथ बिताएं.

अगस्त का महीना निजी संबंधों में प्रगाढ़ता लेकर आएगा. जीवनसाथी से भी नज़दीकियां बढ़ेंगी और पिछले चले आ रहे तनाव में कमी होगी. आपके रिश्ते में रोमांस के भी योग बनेंगे. व्यापार में चल रही समस्याओं को दूर करने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे.

सितंबर का महीना आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की दस्तक देने वाला महीना साबित हो सकता है. यदि आप अभी तक अकेले हैं तो इस दौरान आपके जीवन में प्यार की आहट हो सकती है. आर्थिक रूप से इस दौरान कुछ कमजोरी महसूस होगी और धन हानि की संभावना बन सकती है.

अक्टूबर का महीना समस्याओं में कमी लेकर आएगा. लंबी यात्रा करने के योग बनेंगे. धार्मिक यात्राएं भी करेंगे और कुछ व्यवसाय की यात्राओं पर भी योग बनेंगे. व्यवसाय में महत्वपूर्ण मुनाफे के सौदे प्राप्त हो सकते हैं. कुछ नये लोगों से संपर्क भी स्थापित होगा. विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आपका मान सम्मान बढ़ेगा. पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं.

कुंभ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal 2023) के अनुसार नवंबर के महीने में दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और रिश्ते में चल रहे तनाव में कमी होगी. आपकी सोचने - समझने की शक्ति मजबूत होगी. आप अत्यंत जोखिम लेने की प्रवृत्ति से बाहर निकलेंगे. पारिवारिक जीवन में थोड़ा सा सामंजस्य स्थापित करना होगा. धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. भाई - बहनों को भी स्वास्थ्य लाभ होगा.

दिसंबर का महीना आपको अपने रिश्ते में आगे बढ़ कर सोचने का मौका देगा. आपकी आर्थिक स्थिति प्रगाढ़ होगी और एक से ज्यादा माध्यमों से आपके पास धन प्राप्ति के योग बनेंगे. प्रेम संबंध भी इस दौरान थोड़ी सी परेशानियों के बाद अच्छे परिणाम देंगे और आप अपने प्रियतम के और निकट आ जाएंगे. साथ में कहीं लंबी दूरी पर घूमने जाने के योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और आपकी समृद्धि बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी. (उपरोक्त जानकारी Astrosage.com से साभार)