nagar panchayat bhanpur - Bhartiya Basti

Basti News: भानपुर तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा
बस्ती. भानपुर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भानपुर तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसीलदार हटाओ तहसील बचाओ का नारा देकर विगत तीनों दिनों से धरने पर हैं.

शुक्रवार को वकीलों के समर्थन में पहुंचे भाजपा नेता सांसद मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा को अधिवक्ताओं ने सांसद हरीश द्विवेदी को संबोधित 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर त्वरित कार्यवाई का मांग किया. भाजपा जिला कार्य समिति सदय नितेश शर्मा ने सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा अधिवक्ताओं को उनकी मांग पर कार्यवाई कराने का आश्वासन दिया. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा महामंत्री लोकनाथ उपाध्याय ने अपने ज्ञापन में भानपुर तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के नेतृत्व आरोप लगाया है.

साथ ही जनहित के कार्यों में हिल्ला हवाली समेत 9 समस्या का जिक्र किया है. धरने में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार पांडेय, नरेंद्र देव पांडेय, सुभाष सिंह, जग प्रसाद पांडेय, केपी सिंह, राजेश कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र पांडेय, ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव, रमेश वरुण, प्रद्युम्न पाठक, मार्कंडेय मिश्र, गिरीश चंद्र, अशोक वर्मा, शारदा शरण शुक्ल, रविंद्र विक्रम, नरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र पांडेय, जवाहर लाल, कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत चौधरी, अंकेश पांडेय, सूर्यभान पाल, आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही.

Basti Politics: बस्ती में बीजेपी के लिए कम नहीं हो रहीं मुश्किलें! नहीं संभले तो लोकसभा में होंगी ये चुनौतियां
Basti Lok Sabha Election 2024: निकाय चुनाव में मेयर की सभी 17 सीटे जीतकर निश्चित रूप से भाजपा खुश है और उसे होना भी चाहिये.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही मंत्रिमण्डल और पूरे भाजपा संगठन, विधायक, सांसदों ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दिया था तो परिणाम आना ही था .

बस्ती के नजरिये से देखें तो  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन सभा और  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सम्पर्क एवं सांसद हरीश द्विवेदी के अथक परिश्रम के बावजूद बस्ती नगर पालिका परिषद में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और भाजपा नेता चुनाव परिणामों के बाद अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं.

निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब सियासी खेमों में यह चर्चा गर्म है कि लोकसभा 2024 में कौन भारी पड़ेगा.  लोगों का कयास है कि यदि सांसद हरीश द्विवेदी को पुनः मौका दिया तो और समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया तो लडाई कांटे की होगी.  अभी से लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है.  लोग यह भी कह रहे हैं कि कुशल संगठनकर्ता अनुभवी महेश शुक्ल के जिलाध्यक्ष होते हुये आखिर भाजपा के समक्ष संकट क्यों हैं.

विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर करारी हार के बाद निकाय चुनाव की हार को  भाजपा संगठन और जन प्रतिनिधि भले ही सामान्य ले रहे हो किन्तु नेतृत्व के बडे जिम्मेदार समझ गये हैं कि यदि अभी से न चेते तो लोकसभा चुनाव में  सभी 80 सीटों को जीत लेने का दावा काफूर हो सकता है.  बहरहाल बस्ती के निकाय चुनाव जनादेश बिल्कुल भाजपा के पक्ष में नहीं है.

प्रदेश स्तर पर यदि समीक्षा करें तो इस चुनाव ने रणनीतिक रूप से फिर चूके मुख्य विपक्षी दल सपा के लिए संदेश तो दिया ही है, पहली बार शत प्रतिशत नगर निगमों व अन्य निकायों में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली भाजपा को भी अलर्ट किया है.  नतीजे यह भी बता रहे हैं कि बसपा को मजबूती से मैदान में आने के लिए पुराने प्रयोगों से बात बनने वाली नहीं है और आम आदमी पार्टी व एआईएमआईएम को नजरअंदाज कर रणनीति बनाना, आगे मुख्य राजनीतिक दलों को भारी पड़ सकता है.  इस चुनाव में सिंबल पर चुनाव में हिस्सा लेने वाले दलों को न सिर्फ उनकी चूक का एहसास कराया है, बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें सजग भी किया है.

नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि शहरों में भाजपा का दबदबा कायम है.  पार्टी इन नतीजों को ऐतिहासिक करार देकर लोकसभा चुनाव की ऊंचे मनोबल से तैयारी का आगाज कर सकती है.  लेकिन, कई जगह उसके अपने ही विधायक-सांसद चिंता का सबब बने हैं.  कई सांसदों-विधायकों को अपने शुभचिंतकों के सिवा कोई दूसरा पसंद नहीं है.  सिर पर लोकसभा चुनाव होने के बावजूद कई जगह सांसदों-विधायकों ने मनचाहे प्रत्याशी को टिकट न मिलने से न सिर्फ भितरघात किया, बल्कि कई जगह तो बागी लड़ाकर उनकी मदद भी की.  लोकसभा चुनाव से पहले भितरघातियों व बागियों को लेकर भाजपा को स्पष्ट संदेश देना होगा.  नगर पंचायतों व पालिका परिषदों के कई सीटों के नतीजे इसकी बानगी हैं.

यदि भाजपा ने भितरघात और सत्ता के अहंकार पर नियंत्रण न किया तो लोकसभा चुनाव में उसकी मुश्किलें बढ सकती है इसमें संदेह नहीं.